दुनिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन में से एक मुकेश अंबानी और नीता अंबानी किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी अपनी बिजनेस डील्स की वजह से हमेशा ही चर्चा में रहते हैं मगर, उनकी रॉयल लाइफस्टाइल भी किसी से छुपी नहीं है। मुंबई में उनका आलीशान घर एंटीलिया की तस्वीरें हमेशा इंटरनेट पर वायरल होती हरती हैं। तस्वीरों को देख कर ही इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि अंबानी परिवार कितने लैविश अंदाज में जिंदगी जीता है।
मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के पास बहुत सारी कीमती चीजें है जो शायद उनके जैसे अमीर लोग ही अफॉर्ड कर सकते हैं। इन कीमती चीजों में ज्वैलरी, घर, यॉट के अलावा Financialexpress की रिपोर्ट के मुताबिक नीता और मुकेश 8 लग्जरी गाड़ियों के मालिक हैं। आपको बता दें कि मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने अपने घर एंटीलिया में 6 फ्लोर केवल कार पार्किंग के लिए ही बनवाए हैं। वहीं 7वें फ्लोर पर कार सर्विस स्टेशन भी हैं। यहां पर 168 गाड़ियों को एक साथ पार्क किया जा सकता है। नीता और मुकेश की 8 लग्जरी गाड़ियां भी यहीं पर खड़ी होती हैं। यदि इन गाड़ियों में कोई प्रॉब्लम हो जाए तो इस 7वें फ्लोर में बने पार्किंग स्टेशन पर ही ठीक किया जा सकता है। चलिए अब हम आपको इन 8 लग्जरी गाड़ियों के बारे में बताते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: Bag Collection: नीता अंबानी के बैग कलैक्शन में मौजूद हैं ये 7 महंगे बैग्स, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश
यह गाड़ी 4 करोड़ रुपए कीमत की है। इसमें 6.0L, V12 का इंजन लगा हुआ है जो 523 bhp पावर क्रिएट करता है। इन 5 महंगी चीजों के मालिक हैं नीता अंबानी-मुकेश अंबानी, आसमान छूती हैं इनकी कीमतें
मुकेश अंबानी को जन्मदिन पर Mercedes Maybach 62 कार नीता अंबानी ने गिफ्ट के तौर पर दी थी। जाहिर है 5.15 करोड़ा का गिफ्ट देना नीता अंबानी के लिए कोई बड़ी बात नहीं है। जी हां, आप सही समझे इस कार की कीमत इतनी ही है। इस कार की स्पीड 250 kmph।
इसे जरूर पढ़ें: नीता अंबानी की बहू श्लोका मेहता को हैं ये 5 महंगे शौक
नीता अंबानी और मुकेश अंबानी के गैराज में सबसे महंगी गाड़ी 8.5 करोड़ रुपए की BMW 760 Li। इस गाड़ी में मुकेश अंबानी और उनके परिवार की सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए बहुत सारे एडऑन्स किए गए है। इस गाड़ी में बुलेटप्रूफ कोटिंग है। इस कार में 6.0L, V12 का इंजन लगा हुआ है। साल भर की सैलरी जितना महंगा है श्लोका मेहता का ये बैग
एंटीलिया के 6 फ्लोर में बने गैराज में मुकेश अंबानी की Bentley Continental Flying Spur कार भी पार्क होती है। इस गाड़ी की कीमत 3.69 रुपए है। इस गाड़ी में 6.0L, W12 का इंजन लगा हुआ है।
Bentley Bentayga सबसे तेज चलने वाली एसयूवीज में से एक है। इसकी स्पीन 301 kmph तक है। इसमें 6.0L, V12 का इंजन लगा हुआ है और इसकी कीमत 7.6 करोड़ रुपए है। मुकेश और नीता इस लग्जरी गाड़ी के भी मालिक हैं।
भारत में सबसे महंगी गाड़ियों में से एक Rolls Royce Phantom की कीमत 4 करोड़ रुपए है1 यह गाड़ी भी मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के गैराज में है। नीता अंबानी और मुकेश अंबानी के घर एनटीलिया की ये अनदेखी तस्वीरें और राज कर देंगे आपको हैरान
Rolls Royce और Mercedes के अलावा मुकेश अंबानी और नीता अंबानी Aston Martin Rapide कार के भी मालिक हैं। यह कार 3.38 करोड़ रुपए की आती है। इसमे 5.9L, V12 का इंजन लगा हुआ है।
भारत में यह गाड़ी 7.6 करोड़ रुपए कीमत की मिलती है। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के पास यह गाड़ी भी है। इसमें 6.75L, V12 का इंजन लगा हुआ है। यह गाड़ी मात्र 5 सैकेंड में ही 100 kmph की स्पीड पर पहुंच की क्षमता रखती है। 3 लाख रुपए की चाय से शुरू होता है नीता अंबानी का दिन, जानिए खासियत
All Image Credit: Motor 1.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।