Fri Apr 3, 2026 | Updated 12:03 PM IST HZ Awards 2026
Khandwa Gangrape Case

Gang-Rape In MP: एक और निर्भया! खांडवा में महिला के साथ गैंगरेप, आंतें भी आ गईं बाहर...क्या हैवानियत की कोई सीमा नहीं?

मध्य प्रदेश के खांडवा में 45 साल की महिला के साथ निर्भया की तरह हैवानियत की गई। हैवानियत की सीमा यहां तक पार कर दी गई कि महिला की आंतें तक बाहर आ गईं। यह खबर एक बार फिर हमारे सामने सवाल खड़ा करती है कि क्या हैवानियत की कोई सीमा नहीं है?
Editorial
Updated:- 2025-05-31, 18:18 IST

और कितनी निर्भया...जी हां, हर दिन इंसानियत शर्मसार हो रही है और हर दिन ही हैवानियत की हदें पार हो रही हैं। यह खबर लिखते हुए एक तरफ मन में गुस्सा है, तो दूसरी तरफ सवाल है समाज से कि आखिर कब तक महिलाओं के खिलाफ अपराध होते रहेंगे और कब तक हम बस उन्हें खबरों में पढ़कर चुपचाप अपना दिन गुजारते रहेंगे।

12 साल पहले देश की राजधानी में निर्भया के साथ हैवानियत हुई थी, जिसने पूरे देश में आक्रोश ला दिया था। लेकिन, मेरा सवाल है कि कुछ दिनों के आक्रोश के बाद क्या बदला? हर कुछ दिनों और महीनों में उसी तरह के मामले सुनने या पढ़ने को मिल जाते हैं जहां किसी इंसान की इंसानियत मर जाती है और वह हैवानियत की हदें पार कर जाता है।

आज यहां हम जिस मामले की बात करने जा रहे हैं, उसमें भी दो लोगों ने मिलकर एक 45 साल की महिला के साथ हैवानियत की सभी हदें पार कर दीं। पुलिस की जानकारी के मुताबिक, पहले महिला के साथ गैंगरेप किया गया और फिर उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड डाली गई जिसकी वजह से उसकी आंतें बाहर आ गईं। यह पढ़ना जितना डरावना आपके लिए है, उससे ज्यादा किसी के साथ होना है।

पता नहीं, वह महिला कितना चीखी होगी, कितना चिल्लाई होगी और दरिंदों के सामने छोड़ देने की गुहार लगाई होगी। लेकिन, मेरा सवाल सिर्फ इतना है कि क्या उसकी चीख, उसका चिल्लाना, उसकी मदद की गुहार इस बहरे समाज, इस सिस्टम के कानों तक कभी पहुंचेगी?

45 साल की महिला के साथ हैवानियत की हदें पार 

Khandwa Gang rape

मध्य प्रदेश के खांडवा जिले में 45 साल की एक आदिवासी महिला के साथ गैंगरेप की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घिनौनी वारदात 24 मई 2025 को हुई थी। इस वारदात में दो पुरुष शामिल थे और वह गैंगरेप के बाद महिला को लहूलुहान हालत में छोड़कर भाग गए थे। जिसके बाद बहुत ज्यादा खूब बहने और देर से इलाज मिलने की वजह से महिला की मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें: ICU में वेंटिलेटर पर रेप, कोई ऐसा सोच भी कैसे सकता है...साल 2025 में महिलाओं के खिलाफ हुए इन अपराधों ने खड़ा किया सवाल

More For You

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, महिला बेहोशी की हालत में पड़ोस के एक घर में मिली थी। जहां पुलिस जांच में पता लगा कि महिला के साथ दुष्कर्म के बाद प्राइवेट पार्ट में रॉड डाली गई थी, जिसकी वजह से उसकी आंतें बाहर आ गई थीं। इतना ही नहीं, महिला के प्राइवेट पार्ट पर कई चोटों के निशान भी थे।

शादी के फंक्शन में शामिल होने गई थी महिला 

gangrape victim

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस का कहना है कि 23 मई को महिला शादी के फंक्शन में शामिल होने के लिए पहुंची थी। जहां दोनों आरोपी महिला को अपने घर ले गए और बबर्रता के साथ उसके साथ गैंग रेप किया। अगली सुबह परिवार को महिला बहुत सीरियस कंडीशन में मिली, जिसके बाद 24 मई दोपहर 2 बजे महिला की मौत हो गई। 

इसे भी पढ़ें: 23 दरिंदों ने किया 19 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म, अब तक 9 लोग हुए गिरफ्तार...फिर शर्मसार हुई इंसानियत!

पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक, आखिरी सांस लेने से पहले महिला कुछ देर के लिए होश में आई थी और उसके मुंह से बस कुछ ही शब्द निकल पाए कि "मेरे साथ कुछ बहुत बुरा हुआ है। मैं नहीं बच पाउंगी। सुनील और हरि ने यह किया है।" यह मामला सिर्फ शारीरिक उत्पीड़न का नहीं है, यह मानसिक तौर पर किसी को तोड़ देने का है। हालांकि, इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है।

लेकिन, क्या सिर्फ अरेस्ट करना ही न्याय होगा? नहीं, बल्कि आरोपियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। 

हमारी स्टोरी से रिलेटेड अगर कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।