herzindagi
Neeraj Chopra win Gold medal india

World Athletic Championship 2023: नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, गोल्ड जीतने वाले बने पहले भारतीय खिलाड़ी

नीरज चोपड़ा वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस मेडल को जीतकर एक नया इतिहास रच दिया है।
Editorial
Updated:- 2023-08-28, 11:10 IST

Neeraj Chopra Gold Medal: नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीतकर एक नया इतिहास रचा है। उन्होंने दूसरे राउंड में 88.17 मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड को अपने नाम किया। उनके द्वारा जीते गए इस गोल्ड मेडल के साथ वो पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। नीरज चोपड़ा के जीतने के बाद हर कोई सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दे रहा है। पीएम मोदी ने भी उन्हें बधाई दी है और लिखा है 'प्रतिभाशाली नीरज चोपड़ा उत्कृष्टता का उदाहरण हैं। उनका समर्पण और जुनून उन्हें न केवल एथलेटिक्स में चैंपियन बनाता है वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने के लिए उन्हें बधाई।' 

पाकिस्तानी खिलाड़ी को दी कड़ी टक्कर

Neeraj Chopra Winning Moment

वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 के शुरू होने के बाद हर किसी की नजर नीरज चोपड़ा पर टिकी हुई थी। हर किसी को उनके जीतने का इंतजार था। आखिरकार वैसा ही हुआ। भारतीय खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने पाकिस्तानी खिलाड़ी अरशद नदीम को कांटे की टक्कर देकर हरा दिया। आपको बता दें कि, जहां एकतरफ नीरज चोपड़ा ने 88.17 मीटर का थ्रो फेंका वहीं अरशद नदीम ने 87.82 मीटर तक अपना चैवलिन फेंका। इन दोनों में सिर्फ 0.37 मीटर का अंतर रहा। इसकी वजह से ही नीरज गोल्ड हासिल करने में कामयाब रहे। 

इतने राउंड में फाइनल हुआ गेम (How Many Rounds Did World Athletics Championship)

  • इस गेम के लिए पहला राउंड खेला गया। इस राउंड में फिनलैंड के ओलिवर हेलैंडर ने 83.38 मीटर के थ्रो के साथ बढ़त बनाई। लेकिन नीरज चोपड़ा का पहला थ्रो फाउल हो गया। 
  • सेकंड राउंड में चेक रिपब्लिक के जैकब वाडलेच ने 84.18 मीटर का थ्रो किया और बढ़त बनाई। वहीं नीरज ने अपने गेम की शुरुआत की और जैकब को 88.17 मीटर के जबरदस्त थ्रो से पीछे (टोक्यो ओलंपिक गेम) कर दिया। 
  • तीसरे राउंड में नीरज ने 86.32 मीटर का थ्रोड फेंका जो अभी तक का बेस्ट थ्रो माना गया। इसमें पाकिस्तानी खिलाड़ी अरशद नदीम ने 83.72 मीटर का थ्रो फेंका।
  • चौथे राउंड में नीरज ने 84.64 मीटर का चौथा थ्रो फेंका। इसके बाद भी वो बढ़त पर ही दिखाई दिए। हालांकि अरशद नदीम उनके काफी करीब रहे। 
  • पांचवा राउंड भी नीरज के लिए काफी अच्छा रहा। उन्होंने इस राउंड में 87.73 मीटर का थ्रो फेंका। वहीं पाकिस्तानी खिलाड़ी अरशद नदीम का थ्रो 87.82 मीटर पर रहा।
  • छठा राउंड फाइनल रहा इसमें नीरज चोपड़ा ने 88.17 मीटर का थ्रो फेंका वहीं अरशद नदीम ने 87.82 मीटर तक अपना चैवलिन फेंका। सिर्फ 0.37 मीटर के अंतर के कारण नीरज गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय बन गए।

इसे भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली इंडियन फीमेल एथलीट्स यह हैं, देखें लिस्ट

भारत के पास विश्व चैंपियनशिप के मेडल

Neeraj Chopra

अब भारत के पास हर रंग के मेडल मौजूद है। आपको बता दें कि पिछले साल नीरज (एथलिट गेम टिप्स) ने रजत पदक हासिल किया था। उसके बाद ये उनका दूसरा मेडल है। उनके दो मेडल से पहले इंडिया के पास साल 2003 में अंजू बॉबी जॉर्ज ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में कांस्य पदक हासिल किया था। 

इसे भी पढ़ें: FIDE World Cup Chess Tournament: मैग्नस कार्लसन ने आर प्रज्ञानंद को टूर्नामेंट में हराया, हाथ से निकला चेस वर्ल्ड कप

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।