Chess World Cup 2023: भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंदा को नार्वे के दुनिया के नंबर वन खिलाड़ी मैग्रस कार्लसन से दूसेर टाई ब्रेकर में हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ भारत के आर प्रज्ञानंद इतिहार रचने से दूर हो गए। आपको बता दें कि, बुधवार को ये मैच ड्रॉ हो गया था। दूसरी बाजी में डेढ़ घंटे के खेल और 30 चाल के बाद दोनों खिलाड़ी ड्रॉ के लिए राजी हुए थे।
View this post on Instagram
मैग्नस कार्लसन नॉर्वे के चेस प्लेयर हैं। वो ग्रांडमास्टर और विश्व चैंपियनशिप में पहला स्थान हासिल कर चुके हैं। अबतक की उनकी सबसे अच्छी रैंकिग 2872 रही है। इस बार भी उन्होंने वर्ल्ड चेस कप 2023 अपने नाम कर लिया है।
आर प्रज्ञानंद एक इंडियन चेस खिलाड़ी हैं। उन्होंने बेहद कम उम्र में अपने नाम कई सारे रिकॉर्ड नाम किए हैं। बता दें कि, उन्होंने करीब 6 साल की उम्र से चेस खेलने की शुरुआत की थी। वह पहली बार सुर्खियों में तब आए जब वह 8 साल के थे। इन्होंने सबसे पहले वर्ल्ड यूथ चैंपियनशिप अंडर-8 का खिताब जीतकर भारत का नाम रोशन किया था। अभी ये वर्ल्ड के 29 वे नंबर पर हैं। इस गेम को खेलने की प्रेरणा उन्हें अपनी बहन से मिली थी। उनकी बहन वैशाली 2018 में वूमेन ग्रैंडमास्टर रह चुकी हैं। इसके बाद 2021 में इंटरनेशनल लेवल पर एक चैंपियन बनकर उभरी हैं।
View this post on Instagram
आर प्रज्ञानंद ने अपने करियर में अब तक कुल 1789 मैच खेले हैं, जिसमें से उन्होंने 894 में जीत हासिल की है। वहीं प्रज्ञानंद के 504 गेम ड्रॉ रहे हैं। वहीं 391 मैच (एथलिट गेम टिप्स) में उन्हें हार मिली है।
इसे भी पढ़ें: जानिए कैसे 22 साल की उम्र में IPS सोनाली परमार ने क्रैक किया UPSC एग्जाम
इसे भी पढ़ें:पुराने बोर्ड गेम्स को इन छह तरीकों से किया जा सकता है दोबारा इस्तेमाल
बता दें कि आर प्रज्ञानंद ने साल 2022 में खेले गए वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप में कमाल का प्रदर्शन दिखाया। प्रज्ञानंद ने इस गेम में विश्व चैंपियन कार्लसन को मात दी थी, जिसके बाद उनका नाम तीसरे भारतीय खिलाड़ी के रिकॉर्ड में दर्ज हुआ था।
चेस चैंपियन प्रज्ञानंद कई सारे पुरस्कार हासिल कर चुके हैं। भारत खेल जगत में सबसे सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार अर्जुन पुरस्कार को माना जाता है। उसे भी उन्होंने अपने बेहतरीन खेल से हासिल कर लिया है। प्रज्ञानंद को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस पुरस्कार से सम्मानित किया।
उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही कमेंट भी करें और हरजिंदगी से जुड़े रहें।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।