नवरात्रि के नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व की शुरुआत साल 3 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। यह पर्व मां दुर्गा को समर्पित होता है। नवरात्रि के पहले दिन माता रानी सभी के घरों में विराजमान होती हैं। इस दिन लोग कलश स्थापना करते हैं और माता की पूरी विधि-विधान से पूजा करते हैं। नवरात्रि के पर्व में रंगोली बनाना शुभ माना जाता है। लेकिन अक्सर लोग नवरात्रि में रंगोली बनाने में गलती कर जाते हैं, क्योंकि उन्हें यह नहीं पता होता की किस तरह के रंगोली डिजाइन बनाना अच्छा होता है।
(image credir- Rangoli by Apurva)
आज के इस आर्टिकल में हम आपको मां दुर्गा के चरण कमल वाले रंगोली डिजाइन बताएंगे। नवरात्रि में दरवाजे के पास मां दुर्गा के पद चिन्ह और मंदिर के पास इसे बनाना शुभ होता है। आज के इस आर्टिकल में आपको कुछ आसान टिप्स बताएंगे, जिससे आप माता के पैरों वाले रंगोली डिजाइन 15 मिनट में बना लेंगे।
माता के पैर वाली रंगोली डिजाइन (Charan Rangoli Designs)
- दरवाजों के किनारों पर बनाने के लिए यह रंगोली डिजाइन अच्छे हैं। नवरात्रि के पहले दिन जब आपके घर में माता प्रवेश करेंगी, तो घर को सजा हुआ देखना उन्हें खुशी देगा।
- इस डिजाइन को आप बोतल के ढक्कन से बना सकते हैं।
- फूल पत्तों के डिजाइन की जगह भी आप बोतल के ढक्कन की मदद से सिंपल डिजाइन तैयार कर सकते हैं।

(image credir-KS Kitchen & Lifestyle)
- इसके अलावा आपके पास एक और अच्छा तरीका है।
- आप दरवाजे पर चरण कमल डिजाइन बनाने के बाद किनारों पर बिंदी वाले डिजाइन बना सकते हैं।
माता के चरण वाली रंगोली (Ma Lakshmi Charan Rangoli)
(image credir- radhika creation)
- यह रंगोली डिजाइन आपको बनाने में मुश्किल लग रहे होंगे, लेकिन इन्हें बनाना आसान है।
- इसके लिए आपको पहले चॉक से डिजाइन बनाना होगा।
- आप चॉक से गोले का डिजाइन बनाएं और उसमें रंग भर दें।

(image credir- Perfect Art Plus)
- अगर आप रंग की मेहनत नहीं करना चाहते हैं, तो आप हाथों से भी चरण रंगोली बनाने सकते हैं।
- इसके लिए आपको एक बर्तन में हल्दी या लाल रंग से घोल तैयार करना है।
- इसके बाद आप मुट्ठी बनाकर अपने हाथ को रंग के अंदर डालें और जमीन पर छाप बनाएं।
- इसके बाद आप इसके किनारों पर रंग भरे। इस तरह रंगोली बनाना बेहद आसान है।
- यह आसान रंगोली डिजाइन में से एक है।
मां दुर्गा चरण पादुका रंगोली (Ma Durga Charan Rangoli)
- इस रंगोली डिजाइन को आप अपने मंदिर के सामने बना सकते हैं। आप चाहें, तो कलश स्थापना वाली जगह पर भी रंगोली बनाकर इस पर कलश स्थापित कर सकते हैं।
- कलश के सामने भी इस रंगोली को बनाना शुभ है।
- अगर आप मोर पंख का रंगोली डिजाइन नहीं बना पा रहे हैं, तो इसके जगह आप सिंपल फूलों की मदद से भी साफ कर सकते हैं।

(image credir- Rangoli by Apurva)
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
माता रानी आसान चरण पादुका रंगोली
- अगर आप केवल मंदिर के आगे रंगोली डिजाइन बनाना चाह रहे हैं, तो पत्ते वाली रंगोली डिजाइन बना सकते हैं।
- इसे बनाने में आपको मात्र 15 मिनट का समय लगेगा।
- रंगोली के किनारों के डॉट वाले डिजाइन आप बोतल में रंग भरके बनाएं। इसके बाद ढक्कर को उल्ला रख दें।
यह सबसे आसान रंगोली डिजाइन में से एक है।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- rangoli_nation_insta
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों