herzindagi
shubh choti diwali hindi

नरक चतुर्दशी पर अपनाएं ये टोटके और फिर देखें चमत्कार

नरक चतुर्दशी के दिन घर में सुख-समृद्धि लाने के लिए आप भी इन उपायों को जरूर आजमा कर देखें। 
Editorial
Updated:- 2022-10-10, 17:47 IST

दिवाली के त्योहार से ठीक एक दिन पहले नरक चौदस का पर्व मनाया जाता है। इस पर्व से जुड़ी तरह-तरह की मान्‍यता भी हैं। यह त्योहार इसलिए भी महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि इस दिन तरह-तरह की नकारात्मक शक्तियों और ऊर्जाएं आपको नुकसान पहुंचा सकती हैं, इसलिए नरक चतुर्दशी के दिन अगर आप कुछ उपाय अपनाती हैं, तो दिवाली का पर्व आपके लिए अति शुभ साबित होगा।

narak chaturdashi effective totke

चार मुखी दीपक का उपाय

नरक चौदस के दिन घर में पूर्व दिशा में चार मुखी दिया जरूर जलाना चाहिए। यह दीपक यम के लिए होता है। इस दिन यम के लिए यह दिया इसलिए जलाया जाता है ताकि व्यक्ति नरख में जाने से खुद को बचा सके। यह दिया घर में सकारात्‍मक ऊर्जा भी फैलाता है। कई लोग नरक चौदस के दिन घर की नाली के पास कच्चे दिया में सरसों का तेल डाल कर दिया जलाते हैं। यह भी घर में मौजूद नकारात्मकता को नष्ट करता है। ऐसा भी कहा जाता है कि इस पर्व पर आटे का चार मुखी दिया बनाकर जलाना चाहिए। यह बहुत ही शुभ माना गया है।

इसे जरूर पढ़ें-Diwali 2022 Puja Vidhi: दिवाली के दिन इस विधि से करें पूजा, होगी मां लक्ष्मी की पूर्ण कृपा

फिटकरी का उपाय

फिटकरी भी नकारात्मकता को नष्ट करती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा लाती है। नरक चौदस के दिन कहा जाता है कि स्नान जरूर करना चाहिए। इस दिन आप यदि स्नान नहीं करते हैं तो आपके शरीर में चिपकी गंदगी साफ नहीं होती हैं और इससे आपके अंदर नकारात्मकता भी आती है। आप नरक चौदस के दिन फिटकरी के पानी से नहाती हैं, तो और भी ज्यादा फायदे होते हैं। इतना ही नहीं, आपको अपने बाथरूम में फिटकरी रख लेनी चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि बाथरूम में सबसे ज्यादा नकारात्मक ऊर्जा ( घर की नेगेटिविटी कैसे दूर करें) होती है, फिटकरी रखने से यह ऊर्जा नष्ट हो जाती है।

कपूर का उपाय

कपूर भी सकारात्मक ऊर्जा का बहुत अच्छा सोर्स होता है। देवी लक्ष्‍मी को भी कपूर अति प्रिय है। नरक चौदस के दिन काली चौदस भी होती है और इसमें कपूर के दीपक से देवी काली की आरती की जाती है। ऐसा करने से आपके जीवन से सारी मुसीबतें खत्म हो जाती है। कपूर आपके घर के वातावरण को शुद्ध बनाता है और घर की सारी गंदगी को दूर करता है।

झाड़ू का उपाय

नरक चौदस के दिन आप घर के सभी टूटे-फूटे सामान और गंदगी को तो बाहर निकालते ही हैं, साथ ही इस दिन आपको घर की पुरानी झाड़ू का भी बदल देना चाहिए। इसकी जगह आप घर में नई झाड़ू ला सकते हैं। ऐसा कहा जाता है कि घर में झाड़ू लाना शुभ होता है और इससे घर में लक्ष्‍मी जी का वास होता है।

इसे जरूर पढ़ें-Diwali Puja Samagri List 2022: गणेश-लक्ष्मी पूजन के लिए ये खास चीजें जरूर करें अपनी लिस्ट में शामिल

alum astrology tips

तिल का उपाय

नरक चौदस के दिन आपको श्री हरि विष्णु जी को तिल जरूर अर्पित करना चाहिए, यह उन्‍हें अति प्रिय है। इतना ही नहीं, इस दिन अभिजीत मुहूर्त में आपको अपने पितरों को तिल वाले जल से तिलांजलि देनी चाहिए। ऐसा करने से पितृ दोष कम( पितृ दोष मुक्ति के उपाय) होता है।

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़ें रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।