Sun Feb 15, 2026 | Updated 11:53 AM IST
image

Aaj Ka Panchang 31 January 2026:  माघ शुक्ल चतुर्दशी और पुनर्वसु नक्षत्र का बन रहा है संयोग, जानिए आज का पंचांग

आप भी शुक्ल चतुर्दशी और पुनर्वसु नक्षत्र के इस खास संयोग में कोई कार्य करने के बारे में सोच रही हैं, तो इसके लिए आप पंचांग का ध्यान जरूर रखें, ताकि आपके कार्य भी अच्छे से पूरे हो सके।
Editorial
Updated:- 2026-01-31, 07:00 IST

आज शनिवार, 31 जनवरी 2026 को माघ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को रिक्ता तिथि माना जाता है, जिसका अर्थ है खाली ।  इस तिथि की स्वामिनी माँ काली हैं और शनिवार के स्वामी शनि देव  हैं। यह संयोग तंत्र साधना, शत्रुओं पर विजय और नेगेटिव  एनर्जी  को हटाने के लिए बहुत शक्तिशाली है। आज आकाश मंडल में पुनर्वसु नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। पुनर्वसु का अर्थ है पुनः धनवान होना  । यह भगवान राम का जन्म नक्षत्र है और इसके स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। शनिवार  और पुनर्वसु  का संयोग धैर्य के साथ खोई हुई प्रतिष्ठा वापस पाने का संकेत देता है। ऐसे में  आइए जानते हैं मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी से आज का पंचांग और उपाय।

1 - 2026-01-30T130013.579

आज का पंचांग – 31 जनवरी 2026

 तिथि नक्षत्र दिन/वार  योग करण
त्रयोदसी (सुबह 08:28 बजे तक) पुनर्वसु शनिवार  विष्कुम्भ  गर

सूर्य और चंद्रमा की स्थिति 31 जनवरी 2026

 प्रहर  समय
सूर्योदय  सुबह 06 बजकर 50 मिनट पर होगा
सूर्यास्त शाम 05 बजकर 56 मिनट पर होगा
चंद्रोदय दोपहर 04 बजकर 18 मिनट पर हो
चंद्रास्त सुबह 06 बजकर 19 मिनट पर होगा

आज का शुभ मुहूर्त और योग 31 जनवरी 2026     

मुहूर्त नाम मुहूर्त समय
ब्रह्म मुहूर्त  (सूर्य पूजन का शुभ समय) सुबह 05 बजकर 18 मिनट से 06 बजकर 09  मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त (सूर्य पूजन का शुभ समय) बुधवार दोपहर 12 बजकर 01 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक
विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 33 मिनट से 03 बजकर 17 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त शाम 06 बजकर 03 मिनट से 06 बजकर 30 मिनट तक

आज का अशुभ मुहूर्त 31 जनवरी 2026

मुहूर्त नाम  मुहूर्त समय 
राहु काल सुबह 09 बजकर 43 मिनट से 11 बजकर 07 मिनट तक
यमगंड दोपहर 01 बजकर 54 मिनट से 03 बजकर 17 मिनट तक
गुलिक काल सुबह 06 बजकर 55 मिनट से 08 बजकर 20 मिनट तक  
शनिवार को राहु काल सुबह 9:30 से 11:00 बजे के बीच होता है। इस समय लोहा, तेल या मशीनरी खरीदने से बचें

पुनर्वसु नक्षत्र और शनिवार का संयोग:

आज माघ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है जो की पूर्णिमा की पूर्व संध्या है। यह तिथि माँ काली को समर्पित है और आज शनिवार है, इसलिए यह दिन नजर दोष, ऊपरी बाधा और भय को दूर करने के लिए सर्वोत्तम है। आज के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करने से शनि की साढ़ेसाती में तुरंत राहत मिलती है।आज पुनर्वसु नक्षत्र है जो किसी भी चीज़ की वापसी का होता है । यदि आपका कोई काम बिगड़ गया था, कोई रिश्ता टूट गया था या व्यापार बंद हो गया था, तो आज का दिन उसे रीस्टार्ट करने के लिए बहुत शुभ है। यह नक्षत्र रिपेयरिंग और कोम्प्रोमाईज़ का कारक है। जिसके प्रभाव से आज आप के पुराने पुराने रुके हुए काम बनेंगे।

आर्द्रा नक्षत्र और शुक्रवार का संयोग:

ज्योतिष शास्त्र में शनिवार और पुनर्वसु नक्षत्र का संयोग एक क्रिएटिविटी और होपफ़ुल संयोग माना जाता है। शनिवार के स्वामी शनि हैं जो कर्म और विलंब के कारक हैं, जबकि पुनर्वसु के स्वामी गुरु हैं जो ज्ञान और विस्तार के देवता हैं। यदि आप किसी पुराने प्रोजेक्ट पर दोबारा काम करना चाहते हैं, या किसी रूठे हुए व्यक्ति को मनाना चाहते हैं, तो शनिवार का धैर्य और पुनर्वसु की पाजिटिविटी आपको सफलता दिलाएगी। यह संयोग टूटी हुई चीजों की जोड़ने के लिए साल के सबसे अच्छे दिनों में से एक है।

2 - 2026-01-30T130010.195

आज का विशेष उपाय:

  • आज चतुर्दशी और शनिवार है। शाम को हनुमान जी के मंदिर जाएं और उन्हें पान का बीड़ा चढ़ाएं। इससे रुके हुए काम चल पड़ते हैं।
  • आज घर के ईशान कोण में हल्दी के पानी का छिड़काव करें। यह पाजिटिविटी लाता है।
  • चतुर्दशी की शाम को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाना और परिक्रमा करना शनि दोषों को जड़ से काटता है।
  • शाम के समय पीपल के पेड़ के पास जाएं। एक लोटे में जल, थोड़ा सा कच्चा दूध और काले तिल/चीनी डालें। इसे पीपल की जड़ में अर्पित करें।
  • एक पानी वाला आज एक नारियल जटावाला लें। उसे अपने सिर से 7 बार एंटी-क्लॉकवाइज घुमाएं। इसके बाद इस नारियल को हनुमान जी के मंदिर में फोड़ दें या किसी बहते जल में प्रवाहित कर दें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit-Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;