'टप्पू' के साथ अफेयर की खबरों पर बोलीं मुनमुन दत्ता, कहा- 'भारत की बेटी कहने पर आ रही शर्म'

टीवी एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता बीते दिनों अपनी अफेयर को लेकर लगातार चर्चा में थी। अब एक्ट्रेस ने अपनी अफेयर की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है।

all about munmun dutta

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम बबीता जी उर्फ मुनमुन दत्ता बीते कुछ दिनों से अफेयर की खबरों को लेकर चर्चा में थी। दरअसल बीते कुछ दिनों पहले ही उनके और राज अंदकत की अफेयर की बात सामने आई थी। मीडिया में छपी खबरों के अनुसार मुनमुन दत्ता और एक्टर राज अंदकत एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। राज अंदकत टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में टप्पू का किरदार निभाते हैं। राज और मुनमुन दत्ता के उम्र में 9 साल का अंतर है।

मुनमुन दत्ता और राज अंदकत को लेकर ऐसी खबर सामने आने के बाद लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया था। यही नहीं इस खबर के सामने आने के बाद दोनों को लेकर इंडस्ट्री में कई तरह की बातें शुरू हो गई थी। आपको बता दें कि मुनमुन दत्ता टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी का किरदार निभाती है, बीते कुछ दिन पहले शो में दोबारा वापसी हुई है। दरअसल एक्ट्रेस 2 महीने की छुट्टियों पर थी, लेकिन शो में अब उनकी वापसी हो गई है।

कई साल से रिश्ते में हैं 'बबीता जी' और 'टप्पू'

munmun dutta

कई मीडिया रिपोर्ट्स ने दोनों के अफेयर की बात कही थी। रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि मुनमुन दत्ता और राज अंदकत ने पहले ही साफ कर दिया था कि दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। इसके बावजूद दोनों को लेकर लगातार अफेयर की खबरें सामने आ रही थी। यही नहीं सोशल मीडिया पर लोग लगातार मुनमुन दत्ता और राज अंदकत को ट्रोल भी कर रहे थे। वहीं बात करें रिपोर्ट्स की तो ऐसा दावा किया जा रहा था कि दोनों के अफेयर की खबरों से ना सिर्फ 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की टीम वाकिफ है बल्कि इनके घर वालों को भी इसकी जानकारी है। हालांकि, अब तक मुनमुन दत्ता के पोस्ट से साफ हो गया है कि इन खबरों में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है।

इसे भी पढ़ें:एक नहीं पांच घरों के मालिक हैं अक्षय कुमार, देश के साथ-साथ विदेशों में भी बसाया है अपना आशियाना

अफेयर की खबरों पर मुनमुन दत्ता ने तोड़ी चुप्पी

is munmun dutta

राज अंदकत संग अफेयर की खबरों को लेकर मुनमुन दत्ता काफी परेशान हो गई है। हाल ही में इसे लेकर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर दो पोस्ट शेयर किए थे। जिसमें उन्होंने लिखा-''आम जनता के लिए, मुझे आपसे कहीं बेहतर उम्मीदें थीं। लेकिन जिस तरह की गंध आप लोगों ने मेरे कमेंट सेक्शन में किए हैं वह बहुत ही गलत है। पढ़े लिखे लोगों ने इस तरह की हरकतें की हैं। महिलाओं को हमेशा से ही उम्र और अन्य चीजों को लेकर मजाक बनाया जाता है। आप लोगों का मजाक किसी और को मानसिक तौर पर परेशान करता है। मैं 13 साल से लोगों का मनोरंजन कर रही है, लेकिन मेरी छवि खराब करने के लिए 13 मिनट भी नहीं लगे। अगली बार कोई क्लिनिकली डिप्रेस व्यक्ति अपनी जिंदगी को खत्म कर लेता है तो आप सोचिएगा कि क्या आप लोगों के शब्दों के कारण तो उसने ऐसा नहीं हुआ। आज मुझे अपने आपको भारत की बेटी कहने पर शर्म आ रही है।'' वहीं इस पोस्ट कोमुनमुन दत्ताने कुछ देर बाद डिलीट कर दिया था।

इसे भी पढ़ें:दीपिका पादुकोण जल्द करेंगी अपना लाइफस्टाइल ब्रैंड लॉन्च, उनके जैसी अन्य Entrepreneur से मिलिए!

इस एक्टर को डेट कर चुकी हैं मुनमुन दत्ता

munmun dutta news

मुनमुन दत्ता बिग बॉस में नजर आ चुके अरमान कोहली को भी डेट कर चुकी हैं। हालांकि दोनों का रिश्ता अधिक समय तक नहीं चल पाया था, इसकी वजह अरमान कोहली का बर्ताव था। दरअसल अरमान कोहली को गुस्से की आदत थी, जिसका असर दोनों के रिलेशनशिप पर भी पड़ा। उनके इस बर्ताव की वजह से मुनमुन दत्ता ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई थी। वहीं दोनों का रिश्ता साल 2008 में खत्म हो गया था।

Recommended Video

उम्मीद है कि आपको मुनमुन दत्ता और राज अंदकत से जुड़ी यह जानकारी पसंद आई होगी। साथ ही, बॉलीवुड से जुड़ी ऐसी ही रोचक और लव स्टोरी के लिए पढ़ते रहें हरजिंदगी।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP