herzindagi
nita ambani and mukesh ambani birthday

महंगा प्लेन नहीं नीता का बर्थडे स्पेशल बनाने के लिए मुकेश अंबानी ने दिया था एक खास सर्प्राइज

नीता अंबानी को जन्मदिन पर मुकेश अंबानी ने एक सर्प्राइज दिया था जिसके बारे में नीता ने सोचा भी नहीं था। अपने एक इंटरव्यू में उन्होंने इसका खुलासा किया था। 
Editorial
Updated:- 2020-09-23, 12:38 IST

जहां तक नीता अंबानी और मुकेश अंबानी का सवाल है तो देश के सबसे अमीर परिवार के कर्ता-धर्ता होने के कारण इस जोड़े को हमेशा सबसे अलग माना जाता है। इनकी लव स्टोरी से लेकर इनके रहन-सहन के तरीके तक साधारण होते हुए भी बहुत खास है। हम दुनिया के सबसे अमीर भारतीय से हमेशा कुछ खास की उम्मीद रखते हैं और इसीलिए जब नीता के बर्थडे प्रेजेंट की बात आई तो यकीनन किसी बड़े गिफ्ट की उम्मीद की जाती है। 

शोभा डे को दिए एक स्पेशल इंटरव्यू में नीता अंबानी ने अपने गिफ्ट के बारे में बात की थी। ये इंटरव्यू है तो पुराना, लेकिन इसकी चर्चा अभी तक होती है। नीता अंबानी ने ये बताया था कि मुकेश अंबानी ने कैसे उनके जन्मदिन को खास बनाया। 

क्या नीता को दिया गया था प्लेन?

दरअसल, एक खबर बहुत फेमस है कि मुकेश अंबानी ने बर्थडे गिफ्ट में नीता अंबानी को एक प्लेन दिया था। जी हां, अपना प्राइवेट प्लेन जिसमें नीता और मुकेश अक्सर सफर करते हैं। लेकिन नीता अंबानी ने शोभा डे को दिए इंटरव्यू में कहा कि नहीं वो रिलायंस का जेट है जिसे उन लोगों के साथ और भी लोग इस्तेमाल करते हैं। जब भी मुकेश अंबानी की मीटिंग होती है किसी देश में तो वो उसी जेट का इस्तेमाल करते हैं। 

nita ambani mukesh ambani surprise

नीता अंबानी ने इस बारे में तो मना कर दिया कि मुकेश अंबानी ने उन्हें प्लेन गिफ्ट नहीं किया था, लेकिन अपने एक जन्मदिन पर मुकेश अंबानी द्वारा दिए गए सर्प्राइज के बारे में नीता अंबानी ने बताया। 

इसे जरूर पढ़ें- मुकेश अंबानी हर 1 घंटे में कमाते हैं 7 करोड़ रुपए, जानिए अंबानी परिवार के बारे में कुछ अनोखे FACTS

नीता अंबानी को बर्थडे पर मुकेश ने दिया था ये सर्प्राइज-

नीता अंबानी ने एक किस्सा शेयर करते हुए बताया कि मुकेश अंबानी कोई भी सीक्रेट नहीं रख सकते हैं और उस साल उन्होंने ऐसा बर्ताव किया जैसे वो भूल गए हों कि नीता का जन्मदिन है। नीता को थोड़ा बुरा लगा और उन्होंने कहा कि मुकेश आजकल उनपर ज्यादा ध्यान नहीं देते। मुकेश ने कहा कि वो व्यस्त थे और नीता को कहा कि वो ताज (ताज होटल) जाकर उनका जन्मदिन मना सकते हैं। मुकेश ने ऐसे दिखाया जैसे ताज जाकर मुकेश को सरकार से जुड़े कुछ लोगों से मिलना है और वो वहां काम के सिलसिले में जा रहे हैं। 

पर नीता के लिए वहां एक सर्प्राइज पहले से ही तैयार था। जैसे ही नीता और मुकेश ताज के बेल टावर स्वीट में गए तो वहां नीता के लिए एक बैंड और साथ ही साथ उनके पुराने स्कूल फ्रेंड्स मौजूद थे। 

nita and mukesh smile

कौन थे नीता के पुराने दोस्त-

नीता ने बताया कि वहां उनकी दोस्त मीता दोशी थीं जो अमेरिका में डेंटिस्ट हैं। वो हफ्ते में दो-तीन बार बात करते हैं और दोनों एक दूसरे को स्कूल के दिनों से जानते हैं। इसके अलावा, अनन्या गोएंका, अनुराधा महिंद्रा जैसे लोग भी शामिल थे। 

नीता अंबानी को अपने स्कूल फ्रेंड्स के साथ समय बिताना बहुत अच्छा लगता है। मुकेश अंबानी की भी ऐसी ही आदत है और वो अपने पुराने दोस्तों के साथ वक्त बिताना पसंद करते हैं। 

 

इसे जरूर पढ़ें- नीता अंबानी के परिवार को कुछ इस तरह से बधाई देती हैं टीना अंबानी, मुकेश अंबानी के बर्थडे पर लिखा था ये नोट 

खाली वक्त में ये करना पसंद करते हैं मुकेश और नीता अंबानी- 

नीता के अनुसार खाली समय में उन्हें मुकेश के साथ देर रात की जाने वाली लॉन्ग ड्राइव्स बहुत पसंद हैं। वो 'वर्ली सी फेस' तक जाते हैं और वापस आते हैं। कार में पसंदीदा गाना चल रहा होता है और मुकेश अंबानी के ड्राइवर हरी को ये पता होता है कि कौन से गाने बजाने हैं। वापस आते समय दोनों अपनी पसंदीदा आइसक्रीम खाते हैं और एक साथ समय बिताते हैं।  

मुकेश और नीता अंबानी उन कपल्स में से एक हैं जिन्होंने अपनी जिंदगी की शुरुआत साधारण की है और अब सबसे अमीर भारतीय बनने के बाद भी दोनों वही साधारण जीवन पसंद करते हैं। दोनों का प्यार एक मिसाल है और जिंदगी की कई कठिनाइयों को दोनों ने हंसते-हंसते झेला है। बच्चों आकाश अंबानी, ईशा अंबानी और अनंत अंबानी को भी साधारण जीवन जीने के फायदे बताए हैं। यकीनन ये दोनों एक आइडियल कपल हैं। 

 

अगर आपको ये स्टोरी पसंद आई तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। 

 

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।