herzindagi
wishes motivational quotes and message of mahatma gandhi

Happy Gandhi Jayanti 2023: राष्ट्रपिता के जीवन से सीखें सफलता के 3 अहम मंत्र

आज के इस आर्टिकल में हम आपको बापू के जीवन से जुड़े कुछ बेहतरीन गुणों के बारे में बताएंगे, जिससे आपको सफलता की राह पर चलने में प्रेरणा मिलेगी।
Editorial
Updated:- 2023-09-22, 15:07 IST

देश हर साल 2 अक्टूबर को बापू का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाता है। भारत को अंग्रेजो से आजादी दिलाने में मोहनदास करमचंद गांधी ने अपना अहम योगदान दिया था। उन्होंने न देश को आजादी दिलाई बल्कि अपने पूरी जिंदगी जनता के प्रति समर्पित कर दी थी। उनके विचार आज भी लोगों के लिए प्रेरणा का काम करते हैं। आज के इस आर्टिकल में आप बापू के कुछ ऐसे विचारों के बारे में पढ़ेंगे, जो आपको जीवन में आगे बढ़ने के लिए सफलता का मार्ग दिखाएंगे। 

अपने ज्ञान पर घमंड न करें

अगर आप किसी काम को दूसरों के मुकाबले अच्छा कर रहे हैं, तो कभी इस पर घमंड न करें। क्योंकि हर इंसान हर काम को बेहतर तरीके से नहीं कर सकता। यह हो सकता है कि सामने वाला व्यक्ति किसी और चीज में आपसे ज्यादा माहिर हो। धरती पर ऐसा कोई मनुष्य नहीं है, जो पूरी तरह ज्ञानी हो। इसलिए मनुष्य को कभी अपने ज्ञान पर घमंड नहीं करना चाहिए। महात्मा गांधी कहते थे कि ज्ञान बांटने से बढ़ता है, इसलिए इसपर कभी घमंड नहीं करना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें- Gandhi Jayanti: महात्मा गांधी से जुड़ी हैं दिल्ली की ये 5 जगहें जिनके बारे में आपको जरूर जानना चाहिए

 

भविष्य के लिए कभी किसी पर निर्भर न करें

happy gandhi jayanti

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का कहना था कि आप जो भी करते हैं, उसका असर आपको भविष्य पर देखने को जरूर मिलता है। अगर आप आज मेहनत कर रहे हैं, तो इसका फल आपके भविष्य में देखने को जरूर मिलेगा। अगर आप मेहनत नहीं करेंगे, तो आप कभी आगे नहीं बढ़ पाएंगे। (महात्‍मा गांधी के बारे में जानें)

कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो अपने आने वाले कल के बारे में नहीं सोचते, वह आज काम कर रहे हैं, तो सारे पैसे आज के समय पर ही खर्च कर देते हैं। लेकिन हो सकता है कि आने वाले कल में आपको पैसों की अधिक जरूरत पड़ जाए। इसलिए बापू कहते थे कि अगर आप आज के समय में फैसले सही लेंगे, तो इसका अच्छा असर आपके भविष्य में देखने को मिलेगा। (महात्‍मा गांधी के बारे में जानें)

इसे भी पढ़ें- दिल्ली के पास स्थित इस जगह पर आपको मिलेगा शिमला का एहसास

धैर्य आपको सफलता की मार्ग पर ले जाएगा

बापू कहते थे कि अगर आप किसी कार्य को करने में धैर्य नहीं रख सकते, तो आप कभी सफल नहीं हो सकते। क्योंकि जरूरी नहीं है कि कोई कार्य आपसे पहली बार में ही पूरा हो जाए। इसलिए कभी भी अपने धैर्य दामन को न खोएं। अगर आप मेहनत करते रहेंगे, तो एक दिन आपको जरूर सफलता हासिल होगी। इसलिए कभी भी मुश्किलों से घबराना नहीं चाहिए। 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।