गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड दुनिया के सबसे बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड में से एक है। वैसे तो हर दिन कोई नया रिकॉर्ड बनता है और इसी के साथ कोई पुराना रिकॉर्ड टूट जाता है। दुनिया भर में हर साल कई लोगों को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित किया जाता है। इनमें से कई रिकॉर्ड्स ऐसे भी होते हैं, जिनके बारे में आप सुनकर ही हैरान हो जाएंगे। कोई दांतों से सबसे भारी कार खींचने का रिकॉर्ड बनाता है, तो कोई दुनिया में सबसे लचीला होने का रिकॉर्ड बनाता है।
आज के आर्टिकल में हम आपको दुनिया के उन सबसे अजीब गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के बारे में बताएंगे, जो अब तक बनाए गए हैं। यह रिकॉर्ड बनाना हर किसी के बस की बात नहीं होती है, रिकॉर्ड बनाने की चाहत में कई लोग अपने शारीरिक ढांचे को भी पूरी तरह से बदल देते हैं। जिसके बाद डॉक्टर्स भी यह देखकर हैरान हो जाते हैं कि यह इंसान भला इस तरह कैसे जीवित रह सकता है।
एलेन डेविडसन-
एलेन डेविडसन ब्राजील की रहने वाली महिला हैं। ऐलेना ने दुनिया में सबसे ज्यादा पियर्सिंग कराने का रिकॉर्ड बनाया है, जिसके लिए उन्हें सन 2000 में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड मिला था। जिस समय एलेन को यह रिकॉर्ड मिला था, उस वक्त उन्होंने 450 से ज्यादा जगहों पर पियर्सिंग कराई थी। आखिरी बार जब 2011 में उनके पियर्सिंग को काउंट किया गया, तब उनके शरीर पर 6,925 जगह बालियां लगी हुई थी। यह देखकर हर कोई हैरान हो जाता है कि कैसे किसी भी इंसान के शरीर पर इतनी पियर्सिंग रह सकती है।
निक स्टोबर्ल-
अमेरिका में रहने वाले निक 24 साल के हैं। निक के नाम एक बेहद अजीब वर्ल्ड रिकॉर्ड है, जिसे सुनकर आप भी एक बार चौंक जाएगें। निक के पास दुनिया की सबसे लंबी जीभ होने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है, जिसकी लंबाई करीब 10.1 सेंटीमीटर है। 2012 से ही निक के पास यह गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड है, जिसके बाद निक दुनिया भर में अपनी लंबी जीभ के लिए फेमस हो गए।
ली रेडमॉन्ड-
अमेरिका में रहने वाली ली रेडमॉन्ड के पास दुनिया के सबसे बड़े नाखून हैं। ली ने 1979 से अपने नेल्स बढ़ाने शुरू किए, जिसके बाद अब ली के नाखून करीब 18 फीट 4 इंच लंबे हैं। जिन लड़कियों को लंबे नेल्स पसंद हैं, उनके लिए यह उत्सुकता का विषय होता है कि नाखून किस तरह से बढ़ाए जाएं। ली के इतने लंबे नाखूनों में कई लोगों के नाखून आ सकते हैं।
राम सिंह-
भारत देश में मूंछों का क्रेज हमेशा से रहा है, तो यह रिकॉर्ड तो भारत के हिस्से में ही आना चाहिए। जयपुर के रहने वाले राम सिंह के पास दुनिया की सबसे बड़ी मूछें हैं, जिसकी लंबाई करीब 14 फीट के बराबर है। राम ने अपनी मूछों को करीब 37 साल से नहीं काटा है, जिस वजह से उनकी लंबाई दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। 2010 में इन्हें इटली में एक टीवी शो के दौरान 'लो शो डाई रिकॉर्ड' मिल चुका है।
इसे भी पढ़ें- ये हैं भारत में होने वाली सबसे मुश्किल परीक्षाएं
गैरी टर्नर-
लॉस एंजिल्स में रहने वाले गैरी टर्नर को एक अजीब बीमारी थी, जिस कारण उनका शरीर बहुत लचीला होता गया। आज गैरी के पास दुनिया की सबसे लचीली बॉडी होने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। गैरी एक सर्कस में काम करते थे, जहां वो अपनी लचीली स्किन से ही करतब दिखाया करते थे। एक बार गैरी करतब दिखा रहे थे, उन्होंने अपना चेहरा इस तरह से खींचा कि कई लोग डर गए।
गैरी अपने पेट को करीब 14 सेंटीमीटर तक खींच सकते हैं जो कोई भी आम इंसान नहीं कर सकता। अपनी इस अजीब बीमारी के कारण गैरी को दुनिया में सबसे लचीला होने का वर्ल्ड रिकॉर्ड मिला है।
इसे भी पढ़ें-प्लास्टिक के डिब्बे से कैसे हटाएं तेल और हल्दी के दाग, जानें आसान टिप्स
जैक द मकाउ-
इंसान ही नहीं जानवरों के पास भी कई गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड है। ऐसा ही एक तोता है जिसके पास 1 मिनट में सबसे ज्यादा कैन्स खोलने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। तोते ने 2012 सबसे ज्यादा कैन खोलने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था, जिसके बाद यह तोता दुनिया भर में फेमस हो गया। जैक ने 1 मिनट में कुल 35 कैन खोलकर दिखाए, जिसके बाद वह इस रिकॉर्ड का हकदार हो गया। आप 1 मिनट में कितने कैन्स खोल सकते हैं, जरा एक बार करके देखें।
संदीप सिंह काइला-
वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले संदीप कनाडा देश के रहने वाले हैं। संदीप के पास तूथब्रश की मदद से बासकेट बॉल स्पिन करने का रिकॉर्ड है। यह रिकॉर्ड संदीप ने 2019 में बनाया था, जिसके बाद उन्हें गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड दिया गया। संदीप एक मिनट में 8.5 सेकेंड्स तक तूथब्रश के साथ बास्केटबॉल स्पिन कर सकते हैं। सच में यह बड़े अजीब लोग हैं, यहां हम उंगली की मदद से भी ज्यादा देर बास्केटबॉल को स्पिन नहीं कर पाते हैं और उसी जगह संदीप मुंह में रखे ब्रश की मदद से बस्केटबॉल स्पिन कर लेते हैं।
तो यह था हमारा आज का आर्टिकल, आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें। इसके अलावा ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों