बॉलीवुड के वो सेलेब्स जिन्होंने आलिया-रणबीर की तरह अलग अंदाज में अनाउंस की प्रेग्नेंसी की खबर

आलिया-रणबीर के अलावा भी सोशल मीडिया पर कई सेलेब्स ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर बड़े अनोखे अंदाज में फैंस के साथ साझा की थी, आइए जानते हैं। 

Alia Bhatt baby news

इन दिनों सोशल मीडिया पर सभी लोग काफी एक्टिव रहने लगे हैं। सेलेब्स से लेकर आम लोग अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी तमाम चीज़ें अपने फैंस या फिर दोस्तों से साझा करने लगे हैं। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है। आजकल सेलिब्रिटी अपनी शादी से लेकर प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट बेझिझक अपने फैंस के साथ साझा करने लगे हैं। साथ ही, इन खबरों को साझा करने के लिए कई दिलचस्प तरीके भी अपनाने लगे हैं।

हाल ही में आलिया भट्ट ने अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट अपने फैंस के साथ बड़े अनोखे अंदाज में साझा की है। इस पोस्ट को शेयर करते ही ये इंटरनेट पर खूब वायरल हुई रही है और काफी सुर्खियां भी बटोरी रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे पहले भी कई कपल्स ऐसे रहे हैं, जिन्होंने प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट विषय को लेकर काफी सुर्खियां भी बटोरी थीं, आइए जानते हैं।

आलिया भट्ट-

आलिया भट्ट में हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट अपने फैंस के साथ साझा किया है, जिसमें आलिया अपने बेबी के आने की खबर दी है। बता दें इस पोस्ट को आलिया ने कैप्शन के साथ साझा किया, जिसमें लिखा है कि "अवर बेबी कमिंग सून।" हालांकि, तस्वीर में बेबी की सोनोग्राफी को देखते नजर आ रहे हैं। इस खबर के आने के बाद पूरा कपूर खानदान और बॉलीवुड खुशी से झूम उठा है। रणबीर की बहन रिद्धिमा ने भी अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी डालकर अपने भाई और भाभी को बधाई दी है।

विराट कोहली

Virat kohli in hindi

बॉलीवुड की फेमस कपल अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की पेरेंट्स बनने की खबर इंटरनेट पर काफी वायरल हुई थी। क्रिकेटर विराट कोहली ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ अपने पहले बच्चे के होने की खबर अपने फैंस के साथ साझा की थी। इस पोस्ट को साझा करते हुए उन्होंने यह भी लिखा, 'हम तीन होने वाले हैं और वह जनवरी 2021 में आ रहा है।' तब उनके ट्वीट को 2020 में सबसे ज्यादा लाइक्स मिले थे। इसके बाद 11 जनवरी 2021 को उनकी बेटी वामिका का जन्म हुआ था।

इसे ज़रूर पढ़ें-अनुष्‍का और‍ विराट के साथ में वर्कआउट से लें इंस्‍पिरेशन, पति के साथ करें एक्‍सरसाइज

काजल अग्रवाल

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस काजल अग्रवाल साल 2021 के अंत में अपनी प्रेग्नेंसी की खबर सोशल मीडिया पर साझा की थी। इसके साथ उन्होंने एक कैप्शन भी लिखा, 'जब मैंने अपनी आंखें बंद की तो मैं पुरानी थी और मैं नई शुरुआत कर रही हूं हैप्पी न्यू ईयर फैमिली 2021 का आभार व्यक्त करती हूं। 2022 में प्यार के साथ जाना चाहती हूं।'

इसके बाद उनकी इस पोस्ट पर काफी लाइक्स भी मिले थे।बता दें कि इस साल वह अपने पहले बेबी को जन्म देंगी। हाल ही में उनकी गोदभराई की रस्म हुई, जिसकी कई तस्वीरें काजल अग्रवाल और उनकी बहन निशा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की हैं।

दीया मिर्जा

वैभव रेखी से शादी करने के बाद, दीया मिर्जाने भी इंस्टाग्राम पर अपनी प्रेग्नेंसी की खबर अपने फैंस के साथ साझा की थी। इसके साथ इन्होंने कैप्शन भी लिखा था, 'धन्य है.. धरती मां के साथ एक होने का..जीवन की शक्तियों के साथ एक होने का जो हर चीज की शुरुआत है, तमाम कहानियों का, लोरियों और गानों के साथ एक होने का... जीवन की उपज के साथ एक होने का और ढेरों आशाओं के साथ एक होने का। सौभाग्य मिला है मेरे गर्भ में पल रहे इन सभी सपनों को पालने के लिए धन्य होने का।' इसके बाद, इस कपल ने मई 2021 में अपने पहले बेटे अव्यान आज़ाद रेखी को जन्म दिया था।

मीरा कपूर

इसके अलावा, मीरा कपूर और शाहिद कपूर ने भी प्रेग्नेंसी की खबर पर काफी सुर्खियां बटोरी थीं। बता दें कि साल 2018 में मीरा कपूर ने अपने बेटे के होने की खबर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। तस्वीर में शाहिद कपूर और मीरा की बेटी मीशा के साथ गुब्बारे थे साथ में इन्होंने 'बिग सिस्टर' का टैग था। इसके बाद, इस कपल ने अपने बेटे ज़ैन को प्रशंसकों से मिलवाया भी था।

इसे ज़रूर पढ़ें-मीरा राजपूत ने इस नाम से सेव कर रखा है पति शाहिद कपूर का नंबर, वायरल हो रहा है चाट मैसेज

करीना कपूर खान

Virat kholi

करीना कपूर खान ने अपने फैंस को सरप्राइज देते हुए इंस्टाग्राम पर अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर शेयर की थी। इसके साथ इन्होंने अपने कैप्शन में लिखा '5 वा महीना और मजबूत हो रहा है।' इसके बाद फरवरी 2021 में करीना और सैफ ने अपने बच्चे जेह का स्वागत किया। बता दें कि उनका पहला बेटा, तैमूर अली खान पहले से ही इंटरनेट के फेमस स्टार हैं, जो आए दिन सुर्खियां बटोरते रहते हैं।

इसके अलावा, नीति मोहन, श्रेया घोषाल जैसे सेलेब्स ने भी सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की खबर अपने फैंस के साथ साझा की थीं। अगर आपको लेख अच्छा लगा हो, तो उसे लाइक और शेयर ज़रूर करें। साथ ही, जुड़े रहे हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- (@Instagram)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP