Year Ender HZ Special: साल 2022 में वास्तु के ये टिप्स रहे सबसे ज्यादा कारगर, आप भी आजमाएं

Year Ender HZ Special Vastu Tips: आइए जानें उन वास्तु टिप्स के बारे में जो साल 2022 में हरजिंदगी के पाठकों की पहली पसंद रहे। 

HZ special vastu tips

ऐसा माना जाता है कि यदि आपके घर का वास्तु ठीक होता है तो कोई भी समस्या कोसों दूर हो जाती है। इसी वजह से हम समय-समय पर आपको वास्तु और ज्योतिष के कई उपाय बताते हैं जो आपको खुशहाल जीवन देने में मदद करते हैं। वास्तुशास्त्र घर और आस-पास की चीजों को नियम से रखने की सलाह देता है और सकारात्मक जीवन के लिए प्रेरित करता है।

साल 2022 में हमने आप तक वास्तु के कई टिप्स पहुंचाए और उनमें से कुछ ऐसे टिप्स रहे जो सभी ने बहुत पसंद भी किए। आइए जानें उन वास्तु के टिप्स के बारे में जो हमारे पाठकों के लिए कारगर साबित हुए और जिनसे उन्हें अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिले।

फिटकरी के वास्तु टिप्स

fitkari vastu tips

फिटकरी का प्रयोग आप सभी घर के कई कामों के लिए जरूर करती होंगी। लेकिन क्या आप जानती हैं कि वास्तु और ज्योतिष के हिसाब से भी इसका बहुत महत्व है। जी हां, इस साल हमारी वास्तु टिप्स में सबसे ज्यादा कारगर फिटकरी के उपाय रहे।

मेरे जैसे न जाने कितने लोगों ने इन वास्तु टिप्स को आजमाया और उन्हें सफलता मिली। फिटकरी को सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत माना जाता है इसी वजह से वास्तु के अनुसार इसे घर की कुछ ख़ास जगहों पर रखने की सलाह दी जाती है।

इससे जुड़े वास्तु नियमों के बारे में ज्योतिषाचार्य एवं पंडित विनोद सोनी जी ने बताया कि यदि आपको सोते समय बुरे सपने आते हैं तो फिटकरी को काले या गहरे नीले रंग के कपड़े में बांध कर सोते समय तकिया के नीचे रख दें। वहीं अगर आपके पास पैसा नहीं टिकता है तो आप फिटकरी के एक टुकड़े को लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख सकते हैं। ऐसे ही फिटकरी से जुड़े कई वास्तु टिप्स आप भी आजमा सकते हैं।

इसे जरूर पढ़ें: घर में इन स्थानों पर फिटकरी रखें और फिर देखें चमत्कार

घर की दक्षिण दिशा में न रखें ये चीजें

south direction vastu tips

हरजिंदगी के पाठकों ने एक और वास्तु टिप्स को सबसे ज्यादा पसंद किया। ये है घर की दक्षिण दिशा में क्या नहीं रखना चाहिए। न्यूमेरोलॉजिस्ट, वास्तु एक्सपर्ट और टैरो कार्ड रीडर, मधु कोटिया जी से ने हमें बताया कि घर की सुख समृद्धि के लिए वास्तु के नियम कितने जरूरी हैं और खासतौर पर आप घर की दक्षिण दिशा में यदि कुछ चीजें रखेंगी तो ये आपके घर के लिए परेशानियों भरा हो सकता है।

मधु कोटिया जी ने बताया कि आपको कभी भी बाथरूम नहीं बनाना चाहिए क्योंकि ये पितरों की दिशा होती है और साथ ही, इस दिशा में पूजा का स्थान भी नहीं होना चाहिए क्योंकि इस दिशा में बैठकर पूजा करने से पूर्ण फल नहीं मिलता है। इसके साथ आपको किचन, जूते-चप्पल और कोई भारी मशीन भी इस दिशा में नहीं रखनी चाहिए। ये वास्तु टिप्स बहुत ज्यादा कारगर सिद्ध हुए और आप भी इन्हें जरूर फॉलो करें।

धन लाभ के लिए गुड़हल के फूल के वास्तु उपाय

hibiscus flower vastu tips

उज्जैन के पंडित एवं ज्योतिषाचार्य पंडित मनीष शर्मा जी ने हमें बताया कि कैसे गुड़हल का फूल आपको धन लाभ दिला सकता है। अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए आप मंगलवार के दिन हनुमान जी को लाल गुड़हल का फूल चढ़ाएं और शुक्रवार को देवी लक्ष्मी को यह फूल अर्पित करें।

इससे कभी भी आपके पास धन की कमी नहीं होगा। यही नहीं यदि आप ऊर्जावान बनना चाहते हैं तो नियमित रूप से सूर्य देव को जल चढ़ाते समय उसमें गुड़हल का फूल डालें। मंगल दोष को दूर करने के लिए आप इस पौधे को अपने घर में जरूर लगाएं। गुड़हल के ये वास्तु टिप्स आपके घर में भी सुख समृद्धि ला सकते हैं।

इसे जरूर पढ़ें: Vastu Tips: आर्थिक लाभ और सुख-समृद्धि देगा गुड़हल का फूल, जानें कैसे

आपके घर का टॉयलेट बदल सकता है आपकी किस्मत

toilet vastu tips

घर का टॉयलेट अगर वास्तु के अनुसार सही स्थान पर बना हो तो ये आपके जीवन में समृद्धि ला सकता है। ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स जी ने घर के टॉयलेट जुड़े कुछ नियम बताए जैसे टॉयलेट (टॉयलेट वास्तु टिप्स) दक्षिण या नैऋत्य कोण के मध्य भाग में स्थिति होना चाहिए।

टॉयलेट का निर्माण इस तरह से होना चाहिए कि उसमें बैठने वाले व्यक्ति का मुख उत्तर या दक्षिण दिशा की ओर होना चाहिए। अगर टॉयलेट घर से बाहर है तो इसे बनाने की सही दिशा पश्चिम या उत्तर होनी चाहिए। ऐसी न जाने कितनी वास्तु से जुड़ी बातें बताई गई हैं जिन्हें आजमाकर आप भी समृद्धि ला सकती हैं।

झाड़ू लगाने के वास्तु नियम

broom vastu tips

आप सभी घर की सफाई के लिए झाड़ू का इस्तेमाल जरूर करती होंगी। इस साल सबसे कारगर वास्तु टिप्स में से एक झाड़ू से जुड़े नियमथे जो पाठकों की पहली पसंद रहे। वास्‍तु के अनुसार आपको कभी भी ब्रह्म मुहूर्त में झाड़ू नहीं लगानी चाहिए और सूर्यास्‍त के बाद भी झाड़ू का इस्तेमाल वर्जित होता है।

ब्रह्म मुहूर्त में हमारे घर में सकारात्‍मक ऊर्जा का प्रवेश होता है, इसलिए इस समय झाड़ू लगाना वर्जित माना जाता है। वास्तु के अनुसार झाड़ू को हमेशा घर के किचन से लगाना शुरू करना चाहिए। नई झाड़ू का इस्तेमाल मंगलवार, शनिवार और अमावस्या के दिन ही करना चाहिए। वास्तु के ये नियम आपके लिए भी कारगर साबित हो सकते हैं।

दूब के पौधे के वास्तु नियम

durva grass vastu tips

घर में लगे हुए हर एक पौधे का भी अलग वास्तु होता है और न्यूमेरोलॉजिस्ट और वास्तु विशेषज्ञ मधु कोटिया जी ने ऐसे ही एक पौधे डूब से जुड़े कुछ वास्तु नियमों के बारे में हमें बताया जिन्हें ध्यान में रखकर आप भी खुशहाल जीवन पा सकती हैं।

दूब यानी दूर्वा घास को कमरे के एक कोने में रखना अच्छा माना जाता है। इसे पूर्व या उत्तर दिशा में ही रखें और दक्षिण दिशा से दूर रखें। घर में लगे हुए दूब के पौधे को नियमित जल दें और बुधवार के दिन गणपति को दूर्वा चढ़ाएं। इन वास्तु उपायों से आपके घर में सदैव खुशहाली बनी रहेगी।

ये कुछ ऐसे वास्तु के टिप्स से जो हमारे पाठकों ने बहुत ज्यादा पसंद किए और आजमाए भी। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Recommended Video

Image Credit: freepik.com

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP