herzindagi
How is norway prison

दुनिया की सबसे आलीशान जेल, कैदियों को मिलती हैं 5 स्टार होटल जैसी सुविधाएं

क्या आपको पता है कि दुनिया की सबसे आलीशान जेल कौन सी है? इस जेल में सिर्फ कैदी ही नहीं उनके परिवार वाले भी रह सकते हैं। यहां की सुविधाएं ऐसी हैं जैसे आप कहीं छुट्टी मनाने जा रहे हों। 
Editorial
Updated:- 2023-03-27, 15:33 IST

दुनिया की सबसे सुंदर जेल कौन सी है? हो सकता है ये सवाल आपको बचकाना लगे, लेकिन यकीन मानिए ये सवाल बहुत ही रोचक है। दुनिया की सबसे सुंदर जेल नॉर्वे में है और इस जेल के ऊपर कई आर्टिकल्स पहले ही लिखे जा चुके हैं। इस जेल की खास बात ही यह है कि आप यहां अपने परिवार के साथ रह सकते हैं। मेरा मतलब है कि अगर कोई कैदी समझे कि उसे अकेलापन फील हो रहा है, तो वो अपने परिवार को लाकर रख सकता है।

कुछ सालों पहले BBC की एक रिपोर्ट आई थी जिसके बाद यह जेल बहुत फेमस हो गई। उस रिपोर्ट में बताया गया था कि दुनिया में एक ऐसी जेल है जहां के कैदी बिना किसी झंझट रहते हैं। उन्हें इस जेल से बाहर जाने का मन भी नहीं करता है।

क्या है नॉर्वे का प्रिजन सिस्टम?

नॉर्वे का अप्रोच कुछ ऐसा रहा है जहां सजा को ही रिइनवेंट किया गया है। नॉर्वे में सजा की जगह बदलाव पर फोकस किया जाता है। नॉर्वे में कई ऐसी जेल हैं जो पूरी दुनिया में फेमस हैं, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चित है बैस्टॉय प्रिजन (Bastøy Prison).

norway prison and hallway

इसे जरूर पढ़ें- दुनिया के इस देश में नहीं है कोई कैदी, जल्द बंद हो जाएंगे तमाम जेल

असल मायने में यह जेल किसी पांच सितारा होटल जैसी ही है जिसके अपने प्राइवेट बीच और स्की रिंक हैं।

क्या खास है बैस्टॉय प्रिजन में?

यहां लगभग 100 कैदी रहते हैं जिसमें से कुछ एक तो कत्ल के सिलसिले में कैद हैं। इस आइलैंड में 80 बिल्डिंग हैं, खेती के लिए जमीन है, ट्रेकिंग और कैम्पिंग के लिए जंगल है और यहां तो फेंस भी नहीं लगी है। रेप, ड्रग्स, स्मगलिंग, कत्ल जैसे गंभीर अपराधों को करने के बाद भी कैदी यहां लाए जाते हैं। (40 मिनट का दिन और 40 मिनट की रात वाला देश)

inmates and norway prison island

इतने अपराधियों के साथ यहां 70 लोगों का स्टाफ भी है। यहां गार्ड्स के पास बंदूकें नहीं रहती हैं। कुछ एक गंभीर कैदियों को छोड़कर बाकी कैदी अपनी सेल का दरवाजा खुद बंद कर सकते हैं।

norway prison church

कैसे कमरों में रहते हैं कैदी?

यहां के कैदियों को आरामदेह वुडन कैबिन दिए जाते हैं। बिल्कुल वैसे ही जैसे आप Airbnb आदि से बुक करते हैं। उनके केबिन में टीवी, फ्रिज, एसी आदि बहुत सी सुविधाएं होती हैं। (नॉर्वे में पढ़ने के लिए स्कॉलरशिप)

norway prison and inmates

कैदी अपने दिन का अधिकतर समय खेती करने में निकालते हैं, उन्हें किसी नए स्किल की ट्रेनिंग दी जाती है। उनका सुधार करने की कोशिश इस जेल में की जाती है।

इस जेल में लाइब्रेरी, चर्च, स्की एरिया, सॉकर पिच, बीच आदि बहुत कुछ है।

इसे जरूर पढ़ें- जेल की हवा खा चुके हैं ये टीवी एक्टर्स

कैदियों के साथ रह सकता है उनका परिवार

यहां के कैदियों के साथ उनका परिवार भी रह सकता है। वीकएंड पर वो विजिटर्स अपार्टमेंट में रह सकते हैं। कैदियों के बच्चे भी उनके साथ आकर रहते हैं। वीकएंड में माहौल काफी खुशनुमा हो जाता है। इसमें बस एक ही नियम है कि कैदियों को इसके एवज में काम करना होगा। इससे जो पैसा कमाया जाएगा वो प्रिजन शॉप में ही खर्च होगा।

बीबीसी की वही रिपोर्ट कुछ चौंकाने वाले आंकड़े भी बताती है। रिपोर्ट के मुताबिक यहां सीरियस क्राइम्स करने के बाद भी जो कैदी आते हैं उनका दोबारा क्राइम करने का रेट पूरे यूरोप में सबसे कम है। औसतन 70 प्रतिशत अपराधी दोबारा क्राइम करते हैं, लेकिन नॉर्वे में ये आंकड़ा गिरकर 16% ही रह जाता है। यहां की जेल को वर्ल्ड बेस्ट प्रिजन कहा जाता है।

क्या वाकई इस तरह की जेल छुट्टी मनाने का जरिया नहीं, बल्कि समाज सुधार का कारण बन सकती है? अपने सवाल हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। अगर यह स्टोरी आपको पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Photo Credit: Wikipedia/ All that is interesting/ Redditt

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।