herzindagi
tv celebrities who went jail

जेल की हवा खा चुके हैं ये टीवी एक्टर्स

टीवी की दुनिया के ऐसे कितने सितारे हैं जो किसी न किसी वजह से जेल के चक्कर लगा चुके हैं। कौन हैं वो स्टार्स आइए देखें।
Editorial
Updated:- 2022-02-16, 10:29 IST

एक स्टार चाहे वह टीवी का हो या बॉलीवुड का उसकी लाइफ कितनी हैप्पनिंग होती है न? लेकिन इस लाइफ का एक नुकसान यह भी है कि उनका जीवन प्राइवेट बहुत कम और पब्लिक बहुत ज्यादा हो जाता है। पैपराजी हमेशा उनके आगे-पीछे घूमते हैं और उनके पल-पल की खबर उनके फैन्स तक पहुंचती रहती है। कई बार सेलेब्स अच्छे कारणों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं, तो कई बार गलत कारणों की वजह से।

आपको भी पता होगा कि कॉन्ट्रोवर्सी और हमारे कुछ स्टार्स का नाता कितना गहरा है कि वे लोग किसी न किसी कारण सुर्खियों में बने रहते हैं। लेकिन कुछ सेलिब्रिटी ऐसी कॉन्ट्रोवर्सी में फंसे कि उन्हें जेल की हवा खानी पड़ी। हालांकि कुछ जल्दी रिहा भी हुए तो कुछ अच्छे-खासे समय के लिए अंदर गए। आज इस आर्टिकल में हम उन्हीं सेलिब्रिटीज की बात करेंगे, जो जेल की हवा खा चुके हैं।

मुनमुन दत्ता

munmun dutta controversy

शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता अभी हाल ही में पुलिस थाने के चक्कर लगा चुकी हैं। इतना ही उन्हें पिछले हफ्ते गिरफ्तार कर लिया था, जिसके बाद 4 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद उन्हें बेल दी गई थी। हालांकि अपनी गिरफ्तारी को लेकर मुनमुन ने यह भी बताया था कि उन्हें रूटीन पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन जाना पड़ा था वह गिरफ्तार नहीं हुई थीं। आपको बता दें कि मुनमुन ने एक वीडियो में अनुसूचित जाति और समाज के खिलाफ अभद्र और अपमानजनक टिप्पणियां की थी, जिसके बाद उनके खिलाफ मुकदमा दायर किया गया था।

हर्ष लिंबाचिया और भारती सिंह

bharti singh and haarsh limbachiya controversy

सभी को अपनी कॉमेडी से लोटपोट करने वाली भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया भी जेल जाने वाले स्टार्स की लिस्ट में शामिल हैं। जी हां, उन दोनों को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने ड्रग्स केस के मामले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में लिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके घर से गांजा बरामद हुआ था और एनसीबी ने भारती के अलग घरों में भी छापा मारा था। हालांकि कुछ समय बाद दोनों को जमानत मिल गई थी।

करण मेहरा

karan mehra controversy

सबसे लंबे समय तक चलने वाले चर्चित शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के नैतिक को तो आप जानते ही होंगे। नैतिक यानी करण मेहरा पर जब असल जिंदगी में अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने का इल्जाम लगा तो हर कोई चौंक गया। करण की पत्नी और एक्ट्रेस निशा रावल ने उनके खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया था। इसके बाद मीडिया के सामने आकर उन्होंने करण पर उन्हें धोखा देने का भी आरोप लगाया था। इस सिलसिले में करण मेहरा को जेल भी हुई थी।

इसे भी पढ़ें : टीवी की इन 8 यंग एक्ट्रेसेस का है अलग जलवा, हर एपिसोड के लिए करती हैं इतना चार्ज

अलका कौशल

alka kaushal controversy

फिल्म 'बजरंगी भाईजान' तो आपने देखी होगी, उसमें करिना कपूर खान की मां का किरदार निभाने वाली अलका कौशल टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं और अपने नेगेटिव किरदारों के लिए ज्यादा चर्चित हैं। क्या आप जानते हैं कि अलका भी जेल की हवा खा चुकी हैं? जी हां, अलका को पैसों की धांधली के कारण जेल की चक्की पीसनी पड़ी। दरअसल अलका कौशल ने किसी से सीरियल बनाने के लिए 50 लाख उधार लिए थे। जब उन्होंने उधार की रकम वापस के चक्कर में चक दिए तो वह बाउंस हो गए। बस इसी धांधली के कारण उन्हें और उनकी मां को 2 साल की सजा सुनाई गई थी।

पर्ल वी. पुरी

pearl v puri

टीवी के चॉकलेटी हीरो पर्ल वी. पुरी शो 'नागिन 5' से लोकप्रिय हुए थे। पिछले साल पर्ल को एक नाबालिग से रेप के आरोप में उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भी रखा गया था। लेकिन उन पर लगा आरोप जल्द ही झूठा साबित हुआ था। खुद पीड़िता की मां ने पर्ल को निर्दोष बताया था और उन्होंने सोशल मीडिया पर इसका खुलासा भी किया था। लड़की की मां ने यह बात भी साफ की थी, उनके पति ने उनकी नौकरी खाने के लिए पर्ल पर झूठा आरोप लगाया था। पर्ल की गिरफ्तारी के बाद एकता कपूर, दिव्या खोसला कुमार, सुरभि ज्योति, करिश्मा तन्ना, निया शर्मा और अनीता हसनंदानी जैसे सितारों ने उन्हें निर्दोष बताया था।

इसे भी पढ़ें : बॉलीवुड के सितारों की तरह दिखते हैं ये 7 टीवी स्टार्स

श्रुति उल्फत

shruti ulfat controversy

छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री श्रुति उल्फत को कौन नहीं जानता होगा? उन्हें हम कई फिल्मों और टीवी सीरियल में देख चुके हैं। क्या आप जानते हैं कि श्रुति उल्फत भी 7 दिन के लिए जेल की हवा खा चुकी हैं ? साल 2017 में उनका एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने कोबरा को पकड़ा हुआ था। कोबरा के साथ श्रुति के इस वीडियो ने उनके लिए मुसीबत खड़ी कर दी थी। एक्ट्रेस को वन्य जीव अधिनियम के उल्लंघन के मामले में गिरफ्तार किया गया था।

इसके अलावा भी एजाज खान, पायल रोहतगी, करण ओबेरॉय आदि अन्य स्टार्स हैं जो जेल में चक्की पीस चुके हैं। स्टार्स के साथ फेम और कंट्रोवर्सी साथ-साथ चलते हैं।

हमें उम्मीद है यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसे लाइक और शेयर करें और ऐसे अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।