ये हैं भारत के 5 सबसे महंगे होटल, 1 रात ठहरने के लिए देनी पड़ेगी ढेर सारी रकम

Most Expensive Hotel In India: कई लोग लग्जरी पर इन्वेस्ट करना काफी ज्यादा पसंद करते हैं। ऐसे में वह भारत में मौजूद 5 सबसे महंगे होटल में स्टे कर सकते हैं। इन होटल में एक रात रुकने का कियारा इतना है जिसे जान शायद आप भी हैरान रह जाएंगी।

 

Who is the richest hotel in India

कई लोग राजा- महाराजा की तरह रहने का शौक रखते हैं। ऐसे में उन लोगों को भारत में मौजूद इन 5 सबसे महंगे होटल में एक बार जरूर विजिट करना चाहिए। इन होटल में रहना किसी आम इंसान के बस की बात नही हैं। यहां एक रात का किराया इतना है जितने में आप आसानी से एक चमचमाती कार खरीद सकती हैं।

ओबेरॉय अमरविलास आगरा

ताजमहल से 600 मीटर की दूरी पर मौजूद ओबेरॉय अमरविलास किसी महल से कम नही है। इस होटल से ही आपको ताजमहल का दीदार हो जाएंगा। ऐसे में सोचने वाली बात है कि, जिस होटल से ताज महल दिखता हो उस होटल का एक रात का किराया कितना होगा? इस होटल में 1 रात का किराया मिनिमम 25 हजार और मैक्सिमम 1.5 लाख रुपये के करीब है।

रामबाग पैलेस जयपुर

रामबाग पैलेस अपनी आलीशान मेहमान नवाजी के लिए जाना जाता है। यहां 1 रात का किराया मिनिमम 24 हजार रुपए और मैक्सिमम 4 लाख रुपये के आसपास है। यहां आपको कई खास चीजें देखने को मिलेगी।

उम्मेद पैलेस राजस्थान

umaid palace

अगर आप उम्मेद पैलेस राजस्थान में रुकती है तो आपको राजा- महराजा की तरह ही फील होगा। शहर की सबसे ऊंची पहाड़ी पर बसे इस होटल से नजारा काफी खूबसूरत है। इस होटल में एक रात का किराया 21 हजार से शुरू होकर 4 लाख रुपए तक आता है। यहां आपको हर तरह की सुविधा दी जाती है।

इसे भी पढ़ें:घर को कैसे दें होटल जैसा लग्‍जरी लुक, जानें आसान तरीका

ओबेरॉय उदयविलास उदयपुर

The Oberoi Udaivilas

झीलों के शहर उदयपुर में ओबेरॉय उदयविलास में एक रात रुकना हर किसी का सपना होता है। यहां केवल भारतीय नही बल्कि विदेश के लोग भी रुकना काफी ज्यादा पसंद करते है। इस होटल का एक रात का किराया मिनिमम 26 हजार रुपए है और मैक्सिमम 1.5 लाख रुपए के आसपास है।

ताज फलकनुमा पैलेस हैदराबाद

हैदराबाद में मौजूद ये लग्जरी होटल महल के अंदर स्थित है। चारमीनार से केवल पांच किलोमीटर दूर है यह महल।इस शानदार होटल में 60 कमरे और 10 सुइट हैं। इस होटल में एक रात का किराया मिनिमम 24 हजार रुपए है और मैक्सिमम 4 लाख के करीब है। इतने पैसे में कोई भी व्यक्ति एक विदेश टूर आसानी से कर सकता है।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।


image credit: freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP