Tue Apr 14, 2026 | Updated 06:37 PM IST
image

Living Room के लिए बेस्ट हैं Wall Panel के ये डिजाइंस, आपके कमरे को देंगे खूबसूरत लुक

Wall Panels: अगर आप अपने लिविंग एरिया के लिए लेटेस्ट और ट्रेंडी वॉल पैनल डिजाइंस सर्च कर रही हैं, तो यह लेख आपके लिए कारगर साबित हो सकता है। नीचे देखें आइडिया
Editorial
Updated:- 2026-04-14, 09:44 IST

लिविंग रूम हमारे घर का वह हिस्सा होता है जहां हम मेहमानऔर परिवार के साथ समय बिताते हैं। इसे खूबसूरत और मॉडर्न बनाने के लिए आजकल Wall Panels का ट्रेंड काफी बढ़ गया है। वॉल पैनल न केवल आपकी दीवारों की कमियों को छिपाते हैं, बल्कि साधारण से कमरे को भी एक लग्जरी और प्रीमियम लुक देते हैं। मार्केट में लकड़ी, पीवीसी और 3D डिजाइन जैसे कई विकल्प मौजूद हैं, जो आपके बजट और पसंद के अनुसार फिट बैठते हैं। पैनल का चुनाव करके आप अपने लिविंग रूम की रौनक को कई गुना बढ़ा सकते हैं। आज के इस लेख में हम आपको Wall Panel के डिजाइंस के बारे में बताने जा रहे हैं।

वुडन वॉल पैनलिंग (Wooden Wall Panels)

wood wall panel

Image Credit- Peter Grant

लिविंग रूम को क्लासी और रॉयल लुक देने के लिए लकड़ी के पैनल सबसे बेहतरीन माने जाते हैं। आप पूरी दीवार पर लकड़ी का काम करवा सकते हैं या फिर सिर्फ TV Unit के पीछे वाले हिस्से को हाईलाइट करने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आपके कमरे को नेचुरल लुक देता है। अगर आप असली लकड़ी नहीं लगवाना चाहती हैं, तो लैमिनेटेड पैनल या विनियर का इस्तेमाल भी किया जा सकता है जो दिखने में बिल्कुल असली लकड़ी जैसे ही लगते हैं।

इसे भी पढ़ें- Ceramic Hanging Planter Designs: छोटी बालकनी भी दिखेगी आलीशान, बस ट्राई करें ये 5 ट्रेंडी सिरेमिक हैंगिंग प्लांटर्स

3D वॉल डिजाइन (3D Wall Panels)

3D Wall Panels

Image Credit- Hazier

अगर आप अपने लिविंग रूम को थोड़ा मॉडर्न बनाना चाहती हैं, तो 3D Panels चुनें। ये पैनल ईंटों, लहरों या फूलों के पैटर्न में आते हैं, जो दीवार पर गहराई और टेक्सचर का एहसास कराते हैं। इन पर जब लाइट पड़ती है, तो ये बहुत ही खूबसूरत साया और चमक पैदा करते हैं। ये अक्सर पीवीसी या जिप्सम बोर्ड के बने होते हैं, जिन्हें साफ करना और मेंटेन करना भी काफी आसान होता है।

चारकोल और पीवीसी पैनल्स (Charcoal and PVC Panels)

Charcoal and PVC Panels

आजकल Charcoal Panels काफी डिमांड में हैं क्योंकि इनमें बहुत ही यूनिक और डार्क शेड्स मिलते हैं जो कमरे को एक बोल्ड लुक देते हैं। वहीं दूसरी ओर, PVC Panels उन लोगों के लिए बेस्ट हैं जो कम बजट में अच्छा लुक चाहते हैं। पीवीसी पैनल वाटरप्रूफ होते हैं और दीमक से भी सुरक्षित रहते हैं। इनमें आपको मार्बल फिनिश, स्टोन फिनिश और मैट कलर्स के ढेरों विकल्प मिल जाते हैं, जो सालों-साल खराब नहीं होते।

फ्लूटेड पैनल्स (Fluted Wall Panels)

Fluted Wall Panels

Image Credit- Esty pintrest

आपने अक्सर सोशल मीडिया या फिल्मों में दीवारों पर बारीक वर्टिकल लाइंस वाला डिजाइन देखा होगा, इन्हें Fluted Panels कहा जाता है। यह डिजाइन आजकल का सबसे लेटेस्ट ट्रेंड है। ये पैनल कमरे को ऊंचा और आर्गेनाइज दिखाते हैं। इन्हें आप हल्के रंगों जैसे क्रीम, बेज या पेस्टल कलर्स में लगवा सकते हैं। अगर आप सोफे के पीछे वाली दीवार पर इसे लगाते हैं, तो यह आपके पूरे लिविंग रूम का केंद्र बिंदु बन जाता है।

मिरर और ग्लास पैनल्स (Mirror and Glass Panels)

Mirror and Glass Panels

image credit- esty pintrest

अगर आपका लिविंग रूम छोटा है, तो Mirror Panels बेस्ट हैं। शीशे वाले पैनल कमरे में रोशनी को रिफ्लेक्ट करते हैं, जिससे छोटा कमरा भी बड़ा और खुला-खुला महसूस होता है। आप इन्हें लकड़ी या मेटल के फ्रेम के साथ कंबाइन करके एक आर्ट वर्क की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- Modern Hanging Planters Ideas: बालकनी और बेडरूम में लगाएं ये 5 वॉल हैंगिंग प्लांटर, मिलेगा लग्जरी और मॉडर्न लुक

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Pintrest


यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
लिविंग रूम के लिए सबसे अच्छा वॉल पैनल कौन सा है?
आजकल Charcoal Louvers और WPC Panels सबसे ज्यादा डिमांड में हैं। अगर आप टिकाऊपन और स्टाइल दोनों चाहते हैं, तो Charcoal या Wood-finish पैनल चुनें।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।