
भारतीय ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज मैरी कॉम की शादीशुदा जिंदगी से जुड़ी कई अफवाहे पिछले दिनों सुर्खियां बटोर रही थीं। बताया जा रहा था कि वह अपनी लगभग 20 साल की शादी में तलाक लेने जा रही हैं। इतना ही नहीं, उनका नाम उनके व्यापारिक सहयोगी हितेश चौधरी के साथ भी जोड़ा जा रहा था। हालांकि, उन्होंने इन खबरों पर चुप्पी साधी हुई थी। लेकिन, अब मैरी कॉम ने एक ऑफिशियल स्टेटमेंट के जरिए इन खबरों पर अपना पक्ष रखा है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए एक आधिकारिक बयान जारी किया है। इसमें बताया गया है कि मैरी कॉम और उनके पति करुंग ओन्खोलर ने 20 दिसंबर, 2023 को कानूनी रूप से तलाक ले लिया है। चलिए, आपको बताते हैं पूरी खबर।
To Whom It May Concern pic.twitter.com/AhY9zM9ccG
— Dr. M C Mary Kom OLY (@MangteC) April 30, 2025
मैरी कॉम और उनके पति करुंग ओन्खोलर ने 20 दिसंबर, 2023 को तलाक ले लिया था। इसके लगभग 16 महीने बाद, मैरी कॉम ने एक अधिकारिक बयान में इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने इस स्टेटमेंट में साफतौर पर बताया है कि वह और उनके पति दो साल से अलग रह रहे हैं। उन्होंने अपने अफेयर की खबरों को भी सिरे से खारिज किया है। इस बयान में यह भी बताया गया है कि कपल का तलाक KOM कस्टमरी लॉ के तहत आपसी सहमति से हुआ है। उन्होंने इस समय फैंस से स्पेस की अपील की है और मीडिया हाउसेज को किसी भी तरह की अफवाह फैलाने को लेकर वार्निंग दी है।
मैरी कॉम की तरफ से जारी किए गए इस स्टेटमेंट में कहा गया है कि हितेश चौधरी के साथ उनके केवल प्रोफेशनल रिलेशन हैं। दोनों के बीच किसी भी पर्सनल रिलेशन की बात को सिरे से नकार दिया गया है। बता दें कि हितेश चौधरी, मैरी कॉम फाउंडेशन के चेयरमैन हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो वह भी एक बॉक्सर ही हैं। मैरी कॉम का हितेश के साथ एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करने पहुंचे थे। इसके बाद से ही दोनों के रिश्ते को लेकर अटकलें लगनी शुरू हुई थीं।
हमारी स्टोरी से रिलेटेड अगर कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: Instagram/MaryKom, Herzindagi and Jagran
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।