herzindagi
holika dahan ke mantra

Holika Dahan 2023 Mantra: होलिका दहन की रात इन मंत्रों का जाप पहुंचाएगा आपको ये लाभ

7 मार्च, दिन मंगलवार को होलिका दहन किया जाएगा। ऐसे में होलिका दहन वाले दिन या होलिका जलाते समय रात में कुछ मंत्रों का जाप आपको विशेष लाभ पहुंचा सकता है। आइये जानते हैं उन मंत्रों का बारे में।   
Editorial
Updated:- 2023-03-06, 12:27 IST

Holika Dahan Par Kare In Mantro Ka Jaap: 7 मार्च, दिन मंगलवार को छोटी होली मनाई जाएगी। छोटी होली या यूं कहें कि होलिका दहन के दिन अनुष्ठान करना विशेष फलकारी माना जाता है। मान्यता है कि होलिका दहन के दिन हवन और होलिका दहन की रात विशेष मंत्रों का जाप अद्भुत लाभ पहुंचाता है। ऐसे में ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि होलिका जलाने के दौराने किन मंत्रों का जाप करना पुण्यकारी और अनिगिनत फलदायक हो सकता है।

बाधा दूर करने के लिए

holika dahan mantra

विवाह, नौकरी, व्यापार आदि में अगर आपको बार-बार बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है तो ऐसे में होलिका दहन के दौरान या रात के समय में आप 'कात्यायनि महामाये महायोगिनयधीश्वरि। नंदगोपसुतं देवि! पतिं में कुरु ते नम:' मंत्र का जाप कर सकते हैं। यह मंत्र अगर लड़के करना चाहते हैं तो इस मंत्र को इस रूप में कर सकते हैं- 'पत्नी मनोरंमां देहि मनोवृत्तानुसारिणीम्। तारिणीं दुर्गसंसारसागरस्य कुलोद्धवाम्'।

इसे जरूर पढ़ें:Holika Dahan 2023 Shubh Muhurat: होलिका दहन शुभ मुहूर्त 2023, तिथि, पौराणिक कथा और महत्व

इस मंत्र के जाप से न सिर्फ विवाह की बाधा दूर होगी बल्कि नौकरी, व्यापार आदि में लाभ मिलने लगेगा और बाधाएं समाप्त होती चली जाएंगी। नौकरिमें तरक्की के योग बनेंगे और व्यापार में उन्नति होगी। ध्यान रहे कि इस मंत्र का जाप मन ही मन भगवान को याद करते हुए करना है। कोशिश करें इस मंत्र को आप या तो होलिका दहन के पश्चात परिक्रमा के दौरान बोलें या फिर रात के समय में मंदिर (मंदिर जाने के अद्भुत लाभ) के सामने बैठकर जपें।

दुख और कष्टों के लिए

holika dahan ke liye mantra

अगर आपके जीवन में सब कुछ सामान्य है लेकिन फिर भी मन में अजीब सा दुख, अकेलापन और अपनों को खोने का भय है तो आपको 'ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्' इस मंत्र का जपा अवश्य करना चाहिए। भगवान शिव का यह मंत्र बहुत चमत्कारी माना जाता है। ध्यान रहे कि मंत्र का जाप पूर्ण श्रद्धा से करना है और भगवान शिव का स्मरण करते हुए करना है।

इसे जरूर पढ़ें:Astro Remedies: होलिका दहन के दिन आजमाएं कपूर के उपाय, बदल सकती है किस्मत

शिव पुराण के अनुसार, भगवान शिव के इस मृत्युंजय मंत्र के जाप से न सिर्फ व्यक्ति की अकाल मृत्यु टल जाती है बल्कि यमराज उस व्यक्ति को कभी भी परेशान नहीं करते। मान्यता यह भी है कि शिव (भगवान शिव के आगे क्यों नहीं लगता श्री) शंकर महादेव के इस मंत्र को संकल्प के साथ नियमति रूप से किया जाए तो इसे प्रभाव के बीमर व्यक्ति रोग मुक्त हो जाता है और पुनः स्वस्थ हो सुचारू रूप से अपने जीवन का निर्वाह करता है। उसे बीमरी दोबारा कभी नहीं जकड़ती।

तो ये थे वो मंत्र जिनका होलिका दहन के दिन और विशेष तौर पर रात को जाप करने से अनगिनत लाभ मिलते हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Image Credit: Freepik, Social Media

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।