अपनी उम्र, धन, ऐश्वर्य आदि से जुड़ी बातें हर कोई जानना चाहता है। हर व्यक्ति के मन में इस बात को जानने की जिज्ञासा होती है कि आने वाले वक्त में उसके साथ क्या शुभ-अशुभ बीतने वाला है। हमारी हथेलियों में बनी अलग-अलग रेखाओं में इन सभी सवालों के जवाब छिपे होते हैं।
हथेली की रेखाओं के अलावा कुछ रेखाएं हमारी कलाई में भी होती हैं। इन रेखाओं को मणिबंध रेखा या ब्रेसलेट लाइन कहा जाता है। अमूमन किसी का भी ध्यान इन रेखाओं पर नहीं जाता है, मगर यह बहुत ही महत्वपूर्ण रेखाएं होती हैं। ये रेखाएं जीवन में घटने वाली कई बड़ी घटनाओं की ओर संकेत करती हैं।
इन रेखाओं के विषय में भोपाल के ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखार्विंद विनोद सोनी पोद्दार कहते हैं, 'यह रेखाएं महत्वपूर्ण होती हैं और व्यक्ति की जीवन यात्रा को दर्शाती हैं। इस रेखा को देख कर आपकी उम्र से लेकर संतान, रोग और तरक्की एवं दुर्घटना तक का पता लगाया जा सकता है।'
हथेली की जहां से शुरुआत होती है उसी स्थान पर आपको 1, 2 या 3 रेखाएं नजर आएंगी। अलग-अलग व्यक्ति के हाथों में इन रेखाओं की संख्या भी भिन्न होती हैं । मणिबंध रेखाएं दोनों ही हाथों में होती हैं। किसी की कलाई पर यह स्पष्ट नजर आती हैं तो किसी की कलाई पर यह मोड़ने पर दिखती हैं। पंडित जी कहते हैं, 'महिला हो या पुरुष दोनों के ही दाएं और बाएं हाथ की कलाई पर मौजूद इन रेखाओं को देखा जाता है। ऐसा कुछ भी नहीं है कि महिला है तो बाएं हाथ को देखा जाए और पुरुषों के दाएं हाथ को।'
इसे जरूर पढ़ें- पंडित जी से जानें क्या कहती है आपकी जीवन रेखा
इसे जरूर पढ़ें- Palmistry: बहुत भाग्यशाली होते हैं वह लोग जिनके हाथों में होती है यह रेखा
जिनकी दोनों कलाई में स्पष्ट रूप से केवल 1 मणिबंध रेखा नजर आती है, उनकी आयु (हृदय रेखा के बारे में जानें )अधिक नहीं होती है। 30 से 40 वर्ष की उम्र तक ही उनका जीवन होता है। वहीं 2 मणिबंध रेखा वाले व्यक्ति भी 50 से 60 की उम्र तक जीते हैं। जिन लोगों की कलाई में 3 स्पष्ट मणिबंध रेखा नजर आती हैं, वे लोग 70 से 80 वर्ष की आयु तक जीवित रहते हैं। कुछ लोगों की कलाई में 4 मणिबंध रेखाएं भी होती हैं, ऐसे लोग दीर्घायु होते हैं।
कलाई में दो या चार मणिबंध रेखा वाले व्यक्ति को पहली संतान के रूप में कन्या रत्न की प्राप्ति होती है। वहीं 1 या 3 मणिबंध रेखा होने पर पुत्र रत्न की प्राप्ति हो सकती है।
यह जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो इस आर्टिकल को शेयर और लाइक करें। धर्म, ज्योतिष और हस्त रेखाओं से जुड़े और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए देखती रहें हरजिंदगी।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।