which line in palm shows your luck will open after marriage

हथेली में मौजूद है ये लाइन तो शादी के बाद खुलेगा भाग्य

ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि जीवनसाथी का आगमन आपके व्यक्तिगत भाग्य को मजबूत करता है। इस बात का पता न सिर्फ ग्रहों की दशा या दिशा से चलता है बल्कि आपकी हथेली की कुछ रेखाएं भी संकेत देती हैं।
Editorial
Updated:- 2026-01-26, 08:04 IST

शास्त्रों में विवाह को जीवन का एक ऐसा मोड़ माना जाता है जो व्यक्ति के रिश्त्रों, उसके भाग्य, उसके जीवन को बदल सकता है। धर्म ग्रंथों और ज्योतिष शास्त्रों में ऐसा बताया गया है कि जीवनसाथी का आगमन न केवल भावनात्मक स्थिरता लाता है बल्कि आपके व्यक्तिगत भाग्य को भी मजबूत करता है। इस बात का पता न सिर्फ ग्रहों की दशा या दिशा से चलता है बल्कि आपकी हथेली की कुछ रेखाएं और निशान स्पष्ट रूप से संकेत देते हैं कि आपका जीवन साथी आपके लिए सौभाग्य लेकर आएगा। अगर ये रेखाएं विवाह की उम्र के आसपास गहरी या अधिक स्पष्ट होने लगती हैं तो यह इस बात का मजबूत प्रमाण है कि शादी के बंधन में बंधने के बाद आपके जीवन में समृद्धि, नाम और सफलता के नए द्वार खुलने वाले हैं। आइये जानते हैं इस बारे में वृंदावन के ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से।

विवाह के बाद सौभाग्य दर्शाने वाली रेखाएं कौन सी हैं? 

हर व्यक्ति के हाथ में विवाह रेखा होती है। यह छोटी रेखा कनिष्ठिका के नीचे हथेली के किनारे पर होती है और वैवाहिक जीवन की गुणवत्ता बताती है।

hath ki kaun si rekha batati hai ki shadi ke baad bhagya khulega

अगर आपकी विवाह रेखा थोड़ा ऊपर की ओर मुड़ी हुई है तो यह दर्शाता है कि आपका वैवाहिक जीवन न केवल बहुत सुखी और संतुष्टिदायक होगा बल्कि यह खुशी और भावनात्मक समर्थन आपके भाग्य को भी खोलेगा। यह एक बहुत ही सकारात्मक रिश्ता है जो दोनों भागीदारों के लिए समृद्धि लाता है।

यह भी पढ़ें: हाथ की रेखाओं पर बहुत ज्यादा कट होना क्या बताता है? जानें ज्योतिष से

इसके अलावा, बृहस्पति पर्वत पर उभरा हुआ निशान भी वैवाहिक जीवन के बाद भाग्योदय होने का सूचक माना जाता है। यह पर्वत तर्जनी यानी कि इंडेक्स फिंगर के नीचे स्थित होता है और महत्वाकांक्षा, नेतृत्व और सामाजिक शक्ति को दर्शाता है।

अगर यह पर्वत विवाह के बाद अधिक फूला हुआ या उभरा हुआ महसूस हो और इस पर कोई स्पष्ट चतुर्भुज या त्रिकोण जैसा निशान दिखाई दे तो यह संकेत करता है कि विवाह के बाद आपको पद-प्रतिष्ठा, उच्च सामाजिक स्थिति और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि मिलेगी।

hatheli ki kaun si rekha batati hai ki shadi ke baad bhagya khulega

हाथ में भाग्य रेखा का होना करियर, काम, वित्तीय स्थिरता और जीवन में प्रगति को दर्शाती है। मगर इसका प्रभाव वैवाहिक जीवन पर भी पड़ता है। भाग्य रेखा भी वैवाहिक जीवन के बाद आपकी जिंदगी कैसी रहेगी इस बात को दर्शाती है।

यह भी पढ़ें: हाथ पर मौजूद ये 3 निशान हो सकते हैं आपके लिए बेहद लकी

अगर आपकी भाग्य रेखा जो हथेली के निचले भाग से मध्यमा उंगली की ओर जाती है, विवाह के बाद के वर्षों में पहले से अधिक गहरी, सीधी और बिना टूटी हुई दिखाई देने लगे तो यह एक बहुत ही शुभ संकेत है। इसका मतलब है कि आपका जीवनसाथी आपके पेशेवर जीवन और वित्त के लिए बहुत भाग्यशाली साबित होगा। आपको शादी के बाद बेहतर नौकरी के अवसर या व्यवसाय में बड़ी सफलता मिल सकती है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।  

image credit: herzindagi 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;