herzindagi
palmistry  life  line  death

पंडित जी से जानें क्‍या कहती है आपकी जीवन रेखा

पंडित जी से जानें हाथ में मौजूद जीवन रेखा में कौन से शुभ-अुशभ संकेत छुपे होते हैं। 
Editorial
Updated:- 2021-02-05, 19:19 IST

हर व्‍यक्ति को यह जानने की जिज्ञासा होती है कि उसके जीवन में आगे क्‍या होने वाला है। आमतौर पर लोग यही जानना चाहते हैं कि उनका जीवन कितना लंबा है और उन्‍हें कहीं कोई कष्‍ट तो नहीं झेलने होंगे? इन सारे सवालों के जवाब आपकी हथेली में मौजूद जीवन रेखा में छुपे होते हैं।

अगर आप भी जीवन-मरण के इस रहस्‍य और जीवन चक्र से जुड़ी बातों को जानना चाहते हैं तो ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखार्विंद विनोद सोनी पोद्दार द्वारा बताए गए जीवन रेखा के फल पढ़ें। आपको अपने सवालों का जवाब मिल जाएगा।

इसे जरूर पढ़ें: Palmistry: बहुत भाग्‍यशाली होते हैं वह लोग जिनके हाथों में होती है यह रेखा

what  your  life  line  says  about  you

हथेली में कहां होती है जीवन रेखा ?

हथेली में जीवन रेखा का घेराव तर्जनी उंगली और अंगुठे के निचले क्षेत्र और मध्‍य भाग से शुरू होता है, इसे शुक्र का क्षेत्र माना जाता है। यह रेखा मणिबंध तक जाती है। इसका आकार आर्क की तरह होता है।

जीवन रेखा कब होती है शुभ

हर व्‍यक्ति के हाथ में जीवन रेखा का आकार-प्रकार अलग होता है। किसी के हाथों में जीवन रेखा बहुत पतली होती है तो किसी के हाथों में मोटी होती है। अगर आपके हाथों में जीवन रेखा लंबी, पतली, साफ और बिना किसी रुकावट के आगे बढ़ रही हो तो यह बेहद (हथेली पर इन10 चिन्‍हों की मौजूदगी के शुभ-अशुभ फल) शुभ संकेत हैं। इससे जीवन लंबा और सुखमय होता है।

कटी हुई जीवन रेखा

हाथों में बहुत सारी रेखाएं होती हैं। जीवन रेखा के आसपास भी बहुत सारी रेखाएं एक दूसरे को क्रॉस करते हुए आगे बढ़ती हैं। अगर कोई रेखा आपकी जीवन रेखा को क्रॉस कर रही है या आपकी जीवन रेखा पहले से ही कटी हुई है तो इस संकेत को पामिस्‍ट्री में अच्‍छा नहीं माना गया है। ऐसे लोगों के जीवन पर संकट रहता है।

इसे जरूर पढ़ें: कुंडली में है मंगल दोष तो अपनाएं ये उपाय, पंडित जी से जानें

which  hand  is your  life  line  on

जीवन रेखा पर स्‍टार

जीवन रेखा पर यदि कहीं स्‍टार का निशान नजर आए तो यह आपकी सेहत को नुकसान पहुंचाने वाला संकेत हो सकता है। ऐसा हो सकता है कि आपको रीढ़ की हड्डी से जुड़ी कोई समस्‍या हो या जीवन काल में कभी ऐसी कोई परेशानी हो जाए।

जीवन रेखा पर काला धब्‍बा

यदि आपकी जीवन रेखा पर कोई काला निशान, धब्‍बा या तिल है तो यह भी अशुभ संकेत है। जिन जातकों की जीवन रेखा पर ऐसा निशान होता है उनका बड़ा एक्‍सीडेंट हो सकता है। यह एक्‍सीडेंट वाहन से, रसोई में, सीढ़ी से गिरने पर या फिर किसी भी रूप में हो सकता है। ऐसे लोगों को सतर्क रहने की जरूरत होती है। वैसे जिन जातकों की जीवन रेखा ऐसी होती है वह एकांत में रहना पसंद करते हैं और इनके ज्‍यादा मित्र भी नहीं होते।

जीवन रेखा पर सफेद धब्‍बा

अगर जीवन रेखा पर सफेद धब्‍बा या बिंदु नजर आए तो आपको अपनी आंखों की सेहत पर अधिक ध्‍यान देना चाहिए। जिन जातकों की जीवन रेखा पर सफेद निशान होता है वह आंखों की सेहत को लेकर हमेशा ही परेशान रहते हैं।

छोटी जीवन रेखा

जिन जातकों की जीवन रेखा छोटी होती है या इतनी हल्‍की होती है कि उसे आसानी से देखा जाना मुश्किल होता है, उनका जीवन ज्‍यादा लंबा नहीं होता है।

ऐसे लोग होते हैं महत्‍वकांक्षी

जिन जातकों की जीवन रेखा का प्रारंभ अंगूठे की जड़ से होता है वह बेहद महत्‍वकांक्षी होते हैं। मेहनत करने से वह कभी पीछे नहीं हटते हैं। मगर इनमें अहंकार की भावना भी बहुत होती है।

इस आर्टिकल को पढ़ कर जाहिर है आपके मन में भी अपनी जीवन रेखा के बारे में जानने की उत्सुकता जाग गई होगी। अगर ऐसा है तो आप हमें अपने हाथों की तस्‍वीर [email protected] पर मेल करें। आप चाहें तो डायरेक्‍ट ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखार्विंद विनोद सोनी पोद्दार से 9993031142 पर संपर्क कर सकते हैं।

Image Credit:Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।