मलाइका अरोड़ा किसी पहचान की मोहताज नही है। वह कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी है। मलाइका अरोड़ा अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। मलाइका अरोड़ा की शादी हो या उनका तलाक सब कुछ सुर्खियों में बना रहा है। ऐसे में आज हम आपको मलाइका अरोड़ा की शादी से जुड़ा कुछ खास बात बताने वाले हैं। आप भी जानकर हो जाएंगी हैरान। इस बात का खुसाला किसी और ने नही बल्कि खुद मलाइका अरोड़ा ने किया था।
1998 में मलाइका ने अरबाज संग शादी रचाई थी। वहीं दोनों की जोड़ी को दर्शक काफी ज्यादा पसंद करते हैं। शादी के कुछ साल बाद ही अरहान खान का जन्म भी हुआ था। बता दें कि मलाइका अरोड़ा ने महज 25 साल की उम्र में शादी रचाई थी। ऐसे में कुछ साल बाद ही दोनों के रिश्ते में मनमुटाव होने लगा था। इसका नतीजा ये हुआ था कि शादी के 19 साल बाद 2017 में अरबाज़ और मलाइका का तलाक हो गया। वहीं अब भी कपल अपने बेटे के साथ कई बार साथ में दिखते हैं।
बता दें कि मलाइका अरोड़ा ने अपने रिश्ते को लेकर एक इंटरव्यू में कई खुलासे किए थे। एक रिपोर्टर ने जब उनसे यह सवाल पूछा था कि उन्हें कम उम्र में शादी करने का पछतावा है। इस सवाल को सुनने के बाद मलाइका ने कहा था कि-' शादी करने के फैसले से उनके करियर पर कोई असर नहीं पड़ा।
इसे भी पढ़ेंःमलाइका अरोड़ा 47 की उम्र में दिखती हैं जवां और खूबसूरत, सीक्रेट है ये 3 योग
उस जमाने में लोग शादी के बाद अपने करियर को नही आगे ले जा पाते हैं। हालांकि मलाइका के अनुशार ऐसा बिलकुल भी नही था। वह शादी के बाद भी काम करती थी। इतना ही नहीं जब वह प्रेगनट थी तब भी वह काम करती थी। उस समय महिलाओं का मां बनकर अपने करियर पर बराबरी से फोकस कर पाना बेहद कठिन काम हुआ करता था। ऐसे समय में भी मलाइका ने काम किया था। मलाइका को अपनी शादी से बिल्कुल भी पछतावा नही हैं।
इसे भी पढ़ेंःमलाइका अरोड़ा 46 की उम्र में भी दिखती हैं 30 की, ये 3 योग हैं सीक्रेट
आपको बता दें कि मलाइका ने तलाक के बाद भी लगातार काम किया है। आज भी वह कई फिल्मों में काम करती है। साथ ही उन्हें देखकर यह कहना मुश्किल है कि वह एक बेटे की मां है। वहीं खबर यह भी आ रही है कि मलाइकी अपने से कम उम्र के एक्टर अर्जुन कपूर के साथ जल्दी ही शादी रचा सकती हैं। दोनों अक्सर एक साथ नजर आते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Pic Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।