मकर संक्रांति पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, आएगी सुख-समृद्धि

यदि आप मकर संक्रांति के दिन अपनी राशि के अनुसार दान करेंगी तो आपके जीवन के लिए मुख्य रूप से फलदायी होगा। 

 

makar sankranti  donation according to zodiac

मकर संक्रांति का पर्व पूरे देश में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार ऐसा कहा जाता है कि मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करते हैं। इस पर्व को अलग जगहों पर अलग नामों से जाना जाता है और अलग तरीकों से मनाया जाता है।

मकर संक्रांति को उत्तरायण, पोंगल, खिचड़ी, आदि नामों से जाना जाता है। इस साल मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी 2023 को मनाया जाएगा। इस दिन पवित्र नदी में स्नान करना, गरीबों को दान देना, सूर्य को अर्घ्य देना प्रमुख माना जाता है।

ऐसी मान्यता है कि इस दिन यदि आप अपनी राशि के अनुसार दान करते हैं तो आपको कई तरह के ज्योतिष लाभ हो सकते हैं। ऐसी मान्यता है कि यदि मकर संक्रांति के दिन आप कुछ विशेष बातों का ध्यान रखेंगे तो आपकी मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती हैं। आइए ज्योतिषाचार्य डॉ आरती दहिया जी से जानें कि इस दिन आपको किन चीजों का दान करना चाहिए।

मेष राशि

jaggery donation on makar sankranti

अगर आप मकर संक्रांति के दिन गुड़ का दान करेंगे और कम से कम एक किलो मूंगफली का दान करेंगे तो आपके लिए फलदायी होगा। आप इस दिन काले तिल का दान करेंगे तब भी आपके लिए फलदायी होगा। मकर संक्रांति के दिन तिल और गुड़ का दान बहुत फलदायी माना जाता है।

वृषभ राशि

अगर आपकी राशि वृषभ है तो आप मकर संक्रांति के दिन सफ़ेद चीजों का दान करें। आपके लिए सफ़ेद चीजों का दान फलदायी होगा। अगर आप इस दिन चावल या चीनी का दान करेंगे तो आपके जीवन में समृद्धि आ सकती है।

इसे जरूर पढ़ें: सूर्य देव का आशीर्वाद लिए आ रही है मकर संक्रांति, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

मिथुन राशि

यदि आप मकर संक्रांति के दिन काली उड़द दाल और चावल को मिलाकर दान करेंगे तो आपके जीवन के सभी कष्टों से मुक्ति मिल सकती है। मिथुन राशि वाले लोग गरीबों को कंबल का दान करें। इन चीजों का दान निश्चित ही आपको सफल जीवन का वरदान देगा।

कर्क राशि

अगर आपकी राशि कर्क है तो आप मकर संक्रांति के दिन सफ़ेद अनाज का दान करें। इस दिन किसी भी सफ़ेद धातु का दान भी आपके लिए शुभ होगा। यदि आप इस दिन किसी जरूरतमंद को चांदी की कोई चीज दान में देती हैं या सफ़ेद तिल का दान देती हैं तो आपके लिए लाभकारी होगा। आप मकर संक्रांति के दिन दूध का दान भी कर सकते हैं।

सिंह राशि

आप इस दिन काले कंबल का दान किसी गरीब को करें इससे आपको बहुत लाभ होगा। अगर आप इस दिन पीले कपड़ों का दान करेंगे और काली दाल दान में देंगे तो आपके लिए विशेष रूप से फलदायी होगा।

कन्या राशि

black daal donation on makar sankranti

आप मकर संक्रांति के दिन यदि काली दाल के साथ सवा किलो चावल का दान करेंगे तो आपके लिए फलदायी होगा। इस दिन आप गरीबों को खिचड़ी का दान करें और मंदिर में भी खिचड़ी चढ़ाएं।

तुला राशि

यदि आप मकर संक्रांति के दिन किसी भी सफ़ेद चीज का दान करेंगी तो आपके लिए फलदायी होगा। तुला राशि के जातक इस दिन सफ़ेद कपड़े, चीनी, दूध, दही का दान करें।

वृश्चिक राशि

यदि आप मकर संक्रांति के दिन गुड़ के साथ खिचड़ी का दान करेंगे तो ये आपके लिए विशेष रूप से फलदायी होगा। इस दिन गरीबों को भोजन कराएं और सां में सवा किलो गुड़ चढ़ाएं।

धनु राशि

इस दिन चने की पीली दाल गरीबों को दान में दें। वैसे तो आप अपनी सामर्थ्य अनुसार दान दे सकते हैं, लेकिन यदि आप 5 किलो दाल दान करेंगी तो आपके लिए विशेष रूप से फलदायी होगा।

इसे जरूर पढ़ें: Makar Sankranti Wishes In Hindi: मकर संक्रांति के शुभ मौके पर इन चुनिंदा संदेशों से दीजिए अपनों को बधाई, हो जाएंगे खुश

मकर राशि

चूंकि मकर संक्रांति के दिन से सूर्य मकर राशि में गोचर करते हैं इसलिए इस दिन यदि आप सूर्य को अर्घ्य देते हैं तो आपके लिए विशेष रूप से फलदायी होगा। इस दिन दान में आप काली चीजें दान में दे सकते हैं और काले कपड़ों का दान भी कर सकते हैं। यदि मकर राशि के लोग काले कंबल, काले तिल एवं सरसों का तेल दान करेंगे तो फलदायक होगा।

कुंभ राशि

what to donate on makar sankranti  according to zodiac

कुंभ राशि के जातक मकर संक्रांति के दिन काली उड़द दाल का दान करें। इन चीजों का दान (बृहस्पतिवार के दिन करें इन चीजों का दान) आपके लिए विशेष रूप से फलदायी होगा। आपके लिए काली उड़द, काला कपड़ा एवं काले तिल का दान करना श्रेयस्कर होगा।

मीन राशि

मीन राशि के लोगों को मकर संक्रांति के दिन काले चने या चने की दाल का दान करने की सलाह दी जाती है। यदि आप इन चीजों का दान करती हैं तो आपके जीवन में धन लाभ के साथ समृद्धि के योग बनेंगे।

इस प्रकार राशि के अनुसार मकर संक्रांति के दिन किया गया दान आपके जीवन में समृद्धि लाएगा और आपको सफलता दिलाने में मदद करेगा।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Recommended Video

images: freepik.com

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP