Mahila Samridhi Yojana Benefits: लगभग सभी राज्यों में महिलाओं के विकास के लिए अलग-अलग तरह की योजनाएं चल रही हैं। महिलाओं के उत्थान के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है और नई-नई नीतियां लागू कर रही हैं। हाल ही में दिल्ली में भाजपा की सरकार बनी है। भारतीय जनता पार्टी जल्दी ही दिल्ली में महिलाओं को आर्थिक सहायता देने वाली एक खास स्कीम की शुरुआत करने वाली है। सत्ता में आने से पहले भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में दिल्ली की महिलाओं के लिए 2500 रुपये की मासिक राशि देने का वादा किया था। अब भाजपा की सरकार इस स्कीम को लागू करने के लिए भी तैयार है।
जल्दी ही महिला समृद्धि योजना धरातल पर लॉन्च होने वाली है। इसके तहत गरीब परिवार की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की ओर से अधिकारियों को इस स्कीम के लिए नियम और शर्तें तय करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सरकार इस योजना के लिए फंड की इंतजाम भी कर रही है। अगर आप भी दिल्ली में रहती हैं और आपको लगता है कि आपको भी इस योजना का लाभ मिलेगा, तो बता दें कि सभी को इस योजना के तहत लाभ नहीं मिलने वाला। आइए जानें, किन महिलाओं को महिला समृद्धि योजना का लाभ नहीं मिलेगा?
यह भी देखें-इन जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ दिल्ली की महिलाओं को मिल सकता है समृद्धि योजना का लाभ, यहां जानें पूरा प्रोसेस
आर्थिक रूप से संपन्न महिलाएं
इस योजना के तहत केवल गरीब परिवार से आने वाली महिलाओं को ही लाभ दिया जाएगा। ऐसे में जो लोग आर्थिक रूप से संपन्न परिवार से आते हैं, उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। यदि आपके परिवार में कोई सरकारी नौकरी करता है या फिर परिवार का कोई सदस्य इनकम टैक्स भरता है, तो आपको इस स्कीम का लाभ बिल्कुल नहीं मिलेगा।
पेंशनधारक महिलाओं के नहीं मिलेगा लाभ
जो महिलाएं पहले से ही केंद्र सरकार या राज्य सरकार की किसी अन्य योजना के तहत आर्थिक लाभ उठा रही हैं, उन्हें भी इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। अगर आप पहले ही किसी योजना के तहत सरकारी पेंशन प्राप्त कर रही हैं, तो आप महिला समृद्धि योजना का लाभ नहीं ले पाएंगी।
दस्तावेजों की कमी
महिला समृद्धि योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, राशन कार्ड और दिल्ली का वोटर कार्ड होना चाहिए। अगर आपके पास इनमें से कोई दस्तावेज नहीं है, तो आप इस योजना के लिए पात्र नहीं माने जाएंगे।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर होगी घोषणा
सरकार की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर ही इस योजना को लेकर घोषणा की जाएगी। महिला समृद्धि योजना को लेकर 8 मार्च यानी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ही जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में एक बड़ी रैली का भी आयोजन किया जाएगा। इस दौरान इस योजना से जुड़े दिशा-निर्देश भी जारी किए जा सकते हैं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit:her zindagi/shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों