इंडियन रिजर्व बैंक द्वारा देशभर में जारी की जाने वाली तस्वीरों में राष्ट्रपति महात्मा गांधी की तस्वीर देखने को मिलती है। बता दें, कि देश की आजादी के बाद पहले यह तय किया गया था कि ब्रिटेन के राजा की जगह अब भारतीय करेंसी पर राष्ट्रपिता की तस्वीर छपेगी। लेकिन सहमति में अलग निर्णय आने के कारण नोट पर अशोक स्तंभ की तस्वीर प्रकाशित करना तय किया गया। हालांकि लंबे समय यानी 22 वर्ष के बाद महात्मा गांधी की छवि भारतीय नोटों पर अंकित की गई है। ऐसे में यह दिमाग में यह प्रश्न आना लाजमी है कि पहले और इस समय के बीच किन लोगों की तस्वीर नोटों पर छपी चुकी हैं। इस आर्टिकल में आज हम आपको उन शख्सियत के बारे में बताने जा रहे हैं।
साल 1935 से पहले इंडियन करेंसी पर ब्रिटेन के राजा जॉर्ज की तस्वीर छापी जाती थी। इंडिया में भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना 1 अप्रैल, 1935 कोलकाता में हुई थी। इससे पहले यह भारत के तमाम मूल्यों की नोटों को प्रकाशित करता था।
इसे भी पढ़े- भारतीय करेंसी नोटों पर महात्मा गांधी के अलावा छपती हैं इन चीजों की तस्वीरें, क्या आपको है पता?
जैसा कि ऊपर बताया गया है कि देश के आजाद होने के बाद महात्मा गांधी की तस्वीर की जगह अशोक स्तंभ को छापने का निर्णय लिया गया था। देश में जब पहली बार नोटों के प्रिंटिंग का काम शुरू हुआ तो उस दौरान जार्ज की तस्वीर को हटाकर अशोक स्तंभ प्रकाशित किया गया था। भारत में नोट छपने का काम पहली बार साल 1949 में शुरू हुआ था।
भारत की आजादी के समय गोवा पुर्तगाल के हिस्से में था। उस दौरान पुर्तगाल, भारत की नोट को छापने का काम करता था, जिसे एस्कुडो कहा जाता था। उस समय इन नोटों पर पुर्तगाल के राजा किंग जार्ज द्वितीय की छवि छपा करती थी।
पुडुचेरी राज्य साल 1954 को फ्रांस के उपनिवेश के रूप में था। उस समय भारतीय नोटों में फ्रांस के किंग की तस्वीर प्रकाशित होती थी। बता दे, कि फ्रांसीसी सरकार जिन भारतीय नोटों को जारी करती थी उसे रूपई कहा जाता था।
इसे भी पढ़े- जानिए RBI द्वारा कौन सी नोट को नहीं किया जाता है एक्सेप्ट?
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit- Freepik, Wikipedia, Shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।