herzindagi
Who determines the value of currency

रुपये से लेकर डॉलर तक, Currency की वैल्यू कौन तय करता है? किसके हाथ में यह पावर यहां जानें

Who Sets Price of a Currency: अगर आपसे पूछा जाए कि करेंसी की वैल्यू (Currency Value) कौन करता है, तो यकीनन आपका जवाब शायद RBI हो, लेकिन ऐसा नहीं है। आज के इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कि करेंसी की वैल्यू कौन तय करने का पावर किसके पास होता है।
Editorial
Updated:- 2026-02-02, 13:07 IST

Who Determines Value of Currency: करेंसी की कीमत आए-दिन घटती-बढ़ती रहती है। कभी रुपये की कीमत डाउन तो कभी डॉलर की कीमत बढ़ जाती है। अब ऐसे में पहला सवाल जो मन में आता है कि इसकी कीमत कौन और कैसे तय करता है? अगर आपको ऐसा लगता है कि यह काम आरबीआई करता है, तो ऐसा नहीं है। आज के इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कि रुपये से लेकर डॉलर तक Currency की वैल्यू तय करने की पावर किसके हाथ में होती है?

करेंसी की वैल्यू कौन तय करता है?

who determines currency value

करेंसी यानी मुद्राओं की कीमत फॉरेक्स मार्केट या विदेशी मुद्रा बाजार में तय होती है। यह दुनिया का सबसे बड़ा और विकेंद्रीकृत बाजार है।

इसे भी पढ़ें- सर्वर डाउन या नेटवर्क फेल होने पर भी अब नहीं रुकेगा आपका पेमेंट, अपनाएं RBI का ये ऐप

करेंसी की वैल्यू कैसे तय होती है?

अब दूसरा सवाल की करेंसी की वैल्यू कैसे तय होती है, तो इसका जवाब फॉरेक्स मार्केट में कोई एक व्यक्ति, कंपनी या सरकार इसे अकेले तय नहीं करती है। यह सप्लाई और डिमांड के आधार पर तय होता है, जब किसी मुद्रा की मांग ज्यादा होने लगती है, तो उसकी वैल्यू बढ़ जाती है। वहीं जब उसकी आपू्र्ति ज्यादा हो तो वैल्यू घटने लगती है।

करेंसी की सिस्टम पर चलती है?

दुनिया की ज्यादातर मुद्राएं फ्लोटिंग एक्सचेंज रेट सिस्टम जैसे अमेरिकी डॉलर, यूरी ब्रिटीश पाउंड, जापानी येन और भारतीय रुपया पर चलती है। इन सब की कीमतें बाजार के ट्रे़डर्स बैंकों, हेज फंड्स, कंपनियां, निवेशकों और सट्टेबाजी द्वारा डिसाइड होती है।

आरबीआई या कोई विश्व बैंक करेंसी की कीमत क्यों तय नहीं करता है

how currency value is set

अगला और आखिरी सवाल यकीनन जो यह लेख पढ़ने के बाद हम सभी के मन में आ सकता है वह है कि आखिर विश्व बैंक करेंसी की कीमत क्यों तय नहीं करती है? बता दें कि कोई केंद्रीय संस्था जैसे आईएमआफ या कोई विश्व बैंक इसे फिक्स नहीं करता है। कुछ देश फिक्स्ड या पेग्ड रेट सिस्टम अपनाते हैं, जहां सरकार या सेंट्रल बैंक मुद्रा की वैल्यू किसी मजबूत मुद्रा से जोड़कर तय करता है। सेंट्रल बैंक बाजार में मुद्रा खरीद-बेचकर रेट बनाए जाते हैं।

इसे भी पढ़ें- स‍िक्‍कों के डिजाइन देखकर घबराएं नहीं, RBI ने खुद दूर क‍िया कन्‍फ्यूजन; कैसे करें असली-नकली की पहचान?

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ

Image Credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।