सनातन धर्म में महाशिवरात्रि का बहुत अधिक महत्व है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इस दिन को लोग उनके विवाहोत्सव के रूप मनाते हैं। इस दिन भगवान शिव की पूजा विशेष रूप से फलदायी होती है और इस दिन कुछ विशेष उपाय आजमाए जाते हैं।
मान्यता है कि शिवरात्रि में यदि आप कुछ विशेष मंत्रों का जाप करती हैं तो आपके जीवन में समृद्धि आती है। उन्हीं मन्त्रों में से एक है महा मृत्युंजय मंत्र। इस मंत्र को शिव भक्तों के लिए बहुत फलदायी माना जाता है और ये समस्त मनोकामनाओं को पूर्ण करता है।
ऐसी मान्यता है कि इस मंत्र का यदि महाशिवरात्रि के दिन जाप किया जाता है तो कई कष्टों और दोषों से मुक्ति मिल सकती है। आइए ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉ आरती दहिया जी से जानें कि महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने के क्या फायदे हैं और शिवरात्रि के दिन क्यों इसे जरूरी माना जाता है।
भगवान शिव को प्रसन्न करने वाला ख़ास मंत्र है। ये मंत्र ऋग्वेद और यजुर्वेद में भगवान शिव की स्तुति में लिखा है। ऐसी मान्यता है कि इस मंत्र के जाप से भगवान शिव अपने भक्तों को शुभ फल देते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: Mahashivratri 2023: फरवरी में है महाशिवरात्रि, जानें शुभ मुहूर्त समेत सभी जानकारी
इसे जरूर पढ़ें: Mahashivratri 2023: इस दिन भूलकर भी न करें कुछ गलतियां
यदि आप भी दोषों से मुक्ति के साथ निरोगी काया की चाह रखते हैं तो महाशिवरात्रि के दिन महामृत्युंजय मंत्र का जाप अवश्य करें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
images: freepik.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।