हिंदू धर्म की पुरार्णों और शास्त्रों में कई मंत्रों का उल्लेख मिलता है। यह सभी मंत्र किसी न किसी से फलदायक होते हैं। मगर, सभी मंत्रों में से एक ऐसा मंत्र भी है जिसे जपने से आप अपनी उम्र तक बढ़ा सकते हैं।
अपनी ही क्यों आप जिसके लिए भी इस मंत्र का जाप करेंगी उसकी आयु बढ़ जाएगी, वह रोग मुक्त हो जाएगा। इतना ही नहीं उसके धन और मान में भी वृद्धि होगी। हम जिस मंत्र की बात कर रहे हैं उसे ‘महामृत्युंजय मंत्र’ कहा जाता है। यह यजुर्वेद के रूद्र अध्याय का एक शक्तिशाली मंत्र है।
इस मंत्र की ताकत से जुड़ी कई कथाएं हैं। आपको बता दें कि देवों के देव महादेव को यह मंत्र अति प्रिय है। ऐसा कहा जाता हैं कि जो इस मंत्र का जाप करता है उससे भगवान शिव प्रसन्न हो जाते हैं। कई लोगों का ऐसा भी मनना है कि महामृत्युंजय मंत्र के जाप से व्यक्ति की मृत्यु ही नहीं होती। मगर, यह एक मिथ है।
महामृत्युंजय मंत्र के जाप से व्यक्ति को मोक्ष प्राप्त होता है। उसकी मृत्यु कष्टकारी नहीं होती। वैसे इस मंत्र को जपने के अनेक लाभ हैं। आइए हम आपको इनके बारे में बताते हैं।
इसे जरूर पढ़ें:Sawan 2020: भगवान शिव के बारे में कितना जानती हैं आप? दें जवाब
भगवान शिव का प्रसन्न करने के लिए
अगर आप भगवान शिव पर आस्था रखती हैं तो उन्हें प्रसन्न करने के लिए इस मंत्र को जपने से अच्छा और कोई विकल्प नहीं है। ऐसा कहा जाता है कि भगवान शिव को मृत्यु पर विजय प्राप्त है। अगर आप आपके घर में कोई बहुत अधिक बीमार है और असमय ही वह रोग उसके अंत का कारण बनने जा रहा हो तो आप महामृत्युंजय मंत्र के जाप से भगवान शिव को प्रसन्न (भगवान शिव को कैसे करें प्रसन्न ?) कर बिमार व्यक्ति को स्वस्थ कर सकती हैं। ऐसा कहा जाता है कि इस मंत्र में इतनी ताकत होती है कि यह व्यक्ति को मौत के मूंह से भी खींच लाता है। पंडितों की मानें तो आपको सवा लाख बार इस मंत्र का जाप करना चाहिए।
आकाल मृत्यु से बचाता है
किसी-किसी व्यक्ति के हाथों की रेखा में अकाल मृत्यु का योग होता है। वैदिक शास्त्रों की मानें तो इस मंत्र के जाप से अकाल मृत्यु के योग को टाला जा सकता है। ऐसा भी कहा गया है कि इस मंत्र के जाप से मौत के मुंह से लोग बाहर आ जाते हैं। इतना ही नहीं अगर आपकी कुंडली में कोई गंभीर बीमारी, दुर्घटना या फिर कम आयु का योग है तो इस मंत्र के जाप से यह भी टल जाता है। (इस मंत्र के जाप के कई हैं लाभ)
इसे जरूर पढ़ें:Sawan 2020: जानें सावन सोमवार व्रत पूजा, उसके लाभ और शुभ मुहुर्त
भयमुक्त करता है यह मंत्र
अगर आपको किसी बात य चीज से डर लगता है तो आपकों इस मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए क्योंकि यह आपको भयमुक्त करता है। बच्चों को भी यह मंत्र जरूर याद करवाना चाहिए। इससे उन्हें कभी डर नहीं लगेगा। भविष्य पुराण में तो यहां तक बताया गया है इस मंत्र का जाप रोज 108 बार करना चाहिए। इससे मन शांत रहता है।
अच्छे स्वास्थ्य के लिए
भले ही आपका स्वास्थ अच्छा हो मगर, आपको रोज सुबह 2 से 4 के बीच इस मंत्र का जाप करना चाहिए। जाहिर है आजकल की लाइफस्टाइल इस बात की इजाजत नहीं देती। ऐसे में आप सुबह आराम से उठ कर स्नान करके साफ कपड़े पहन कर रुद्राक्ष की माला (रुद्राक्ष की माला के फायदे ) ले कर इस मंत्र का जाप करें। इससे आपका स्वास्थ ठीक बना रहेगा। आप ऐसा किसी और के लिए भी कर सकती हैं। इसके लिए आपको उसके नाम का संकल्प लेना होगा।
धन लाभ
अगर आप प्रॉपर्टी के मामले में उलझे हैं या फिर आप आर्थिक संकट से जूझ रही हैं तो आपको महामृत्युंजय मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए। इससे आपको व्यापार में लाभ होगा। इतना ही नहीं आपके रुके हुए काम भी बन जाएंगे। मगर, इसके लिए आपको शिवलिंग के समीप बैठ कर उसकी पूजा अराधना करने के बाद ही इस मंत्र का जाप करना होगा।
Recommended Video
राशिफल, वास्तु, हिंदू तीज-त्योहार, व्रत-पूजा और धर्म से जुड़ी रोचक बातें जानने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों