हिंदु धर्म में भगवान शिव जी को बहुत महत्व दिया गया है। शिव जी का महादेव कहा जाता है। यानि शिव जी देवताओं के भी देवता है। शिव जी को अघोरी रूप अति प्रिय है। हिदुंओं में भगवान शिव की पूजा भी इसी रूप में की जाती है। शिव जी की तस्वीरों में आपने देखा होगा कि वह रुद्राक्ष की माला धारण किए रहते हैं। रुद्राक्ष भी भगवान शिव को अति प्रिय है। पुराणों में रुद्राक्ष को काफी शुभ बताया गया है। वैसे तो ज्यादातर इसे तपस्वी लोगों के पास देखा गया है। मगर, इसे आम लोग भी अपने पास रख सकते हैं। अगर रुद्राक्ष का धार्मिक महत्व की और गौर करें तो पता चलता है कि रुद्राक्ष की उत्पत्ति शिव जी के नेत्रों से हुई है। एक कथा के अनुसार जब शिव जी ने त्रिपुरासुर का जला कर भस्म किया था तब वह द्रवित हो उठे और उनकी आंखों से आंसू गिरने लगे। जहां-जहां शिव जी के आंसू गिरे वहां-वहां रुद्राक्ष का का पेड़ उग आया। तब से इस फल का महत्व है। वैसे धार्मिक महत्व के साथ ही रुद्राक्ष सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। आइए इसके फायदों पर बात करते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: Palmistry: उंगलियों की बनावट बताएगी क्या है व्यक्ति का स्वभाव
इसे जरूर पढ़ें: सही स्थान पर रखेंगी क्रिस्टल तो होंगे ये 9 बड़े फायदे
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।