हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का पर्व बड़ी ही श्रद्धा से मनाया जाता है। इस दिन भक्त जन पूरी भक्ति से भगवान शिव का पूजन करते हैं और महाशिवरात्रि भगवान शिव की पूजा करने के लिए समर्पित हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक माना जाता है।
यह पर्व फाल्गुन महीने में चंद्रमा के कृष्ण पक्ष के चौदहवें दिन यानी चतुर्दशी के दिन मनाई जाती है। यह त्यौहार इस साल 18 फरवरी, 2023 शनिवार को मनाया जाएगा। इस दिन शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ होती है और शिवरात्रि को सही तरीके से मनाने के लिए लोग कई उपाय आजमाते हैं।
अगर आप भी इस दिन भगवान शिव की असीम कृपा पाना चाहते हैं तो आपको इस दिन कुछ कामों से बचने की सलाह दी जाती है। वहीं शिवरात्रि के दिन आपको ज्योतिष में कुछ विशेष कामों को करने की सलाह भी दी जाती है। आइए Life Coach और Astrologer Sheetal Shaparia से जानें उन कामों के बारे में।
ज्योतिष के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन आपको कुछ विशेष कामों से बचने की सलाह दी जाती है। ऐसी मान्यता है कि यदि आप इस दिन कुछ गलतियां करते हैं तो आपको पूजा का पूर्ण फल नहीं मिलता है। आइए जानें इस दिन आपको क्या नहीं करना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें: Mahashivratri 2023: फरवरी में है महाशिवरात्रि, जानें शुभ मुहूर्त समेत सभी जानकारी
ऐसी मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन आपको भूलकर भी मांस मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपको शिव कृपा प्राप्त नहीं होती है। यदि आप इस दिन उपवास न भी करें तब भी आपको किसी तामसिक भोजन या पेय का सेवन करने से बचना चाहिए।
ऐसा माना जाता है कि यदि आप महाशिवरात्रि के दिन (शिवरात्रि के दिन धन लाभ के उपाय) किसी भी गरीब को सताते हैं तो आपको पूजा का फल नहीं मिलता और भगवान शिव नाराज हो सकते हैं। इस दिन आप गरीबों को सताने के बजाय उन्हें भोजन कराएं और उनकी जरूरत का सामान उन्हें दें। इससे शिव कृपा प्राप्त हो सकती है।
यदि आप महाशिवरात्रि के दिन किसी से भी लड़ाई- झगड़ा करते हैं तो भगवान शिव आपसे नाराज हो सकते हैं। इस दिन घर के सभी बड़ों का सम्मान करें और उनसे अपशब्दों का इस्तेमाल न करें। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपको इसका नुकसान हो सकता है।
लोग शिव पूजन के दौरान किसी भी बर्तन से शिवलिंग पर जल चढ़ाते हैं , लेकिन भूलकर भी आपको लोहे के बर्तन से जल नहीं चढ़ाना चाहिए। इस दिन आप जल चढ़ाने के लिए तांबे के लोटे का ही इस्तेमाल करें।
इसे जरूर पढ़ें: Mahashivratri 2023: इस विधि से करें महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पूजा, भोलेनाथ की बरसेगी कृपा
यदि आप शिवरात्रि के दिन यहां बताए विशेष नियमों का पालन करेंगी तो आपके घर में सदैव खुशहाली बनी रहेगी और अन्न-धन की कभी भी कमी नहीं होगी।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
images: freepik.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।