घर में वास्तु के अनुसार लगाएं वॉलपेपर, सदैव बनी रहेगी खुशहाली

जिस तरह घर की हर एक वस्तु के लिए वास्तु नियमों का पालन जरूरी है वैसे ही आपको सही वॉलपेपर लगाने की सलाह भी दी जाती है जिससे घर में सदैव खुशहाली बनी रहे और मानसिक शांति भी मिले।

lucky wallpapers as per vastu

आजकल लोग घर को सजाने के लिए दीवारों पर वॉलपेपर का इस्तेमाल करते हैं। वॉलपेपर आपके आस-पास शांति और अच्छी ऊर्जा को बढ़ावा देने के सबसे सरल तरीकों में से एक हैं। भले ही आपके घर में लगाया गया वॉलपेपर घर की खूबसूरती बढ़ाता हो, लेकिन यदि आप इसे वास्तु के नियमों के अनुसार लगाती हैं तो ये ज्यादा लाभदायक हो सकता है।

दीवार पर लगे एक सही वॉलपेपर से आप मानसिक तनाव दूर करने के साथ घर को भी पॉज़िटिव बना सकती हैं। आपको कभी भी कोई ऐसा वॉलपेपर नहीं लगाना चाहिए जो किसी भी तरह से नकारात्मक पहले पर आधारित हो जैसे जंगली जानवरों का वॉल पेपर या कोई ऐसी तस्वीर जो तनाव दे, कभी भी ऐसा कोई वॉलपेपर न चुनें। आइए वास्तु एक्सपर्ट डॉ मधु कोटिया से जानें कि वास्तु के अनुसार आपको कैसा वॉलपेपर लगाना चाहिए जिससे हमेशा खुशहाली बनी रहे।

फीनिक्स चिड़िया का वॉलपेपर

fhinix birl wallpapers

फीनिक्स चिड़िया को वास्तु और फेंगशुई के हिसाब से सफलता का प्रतीक माना जाता है। अक्सर करियर में सफलता हासिल करने के लिए आपको अपने घर के स्टडी रूम में फीनिक्स चिड़िया का वॉलपेपर लगाएं।

यह वॉलपेपर पुनर्जन्म, नवीनीकरण और सौभाग्य का प्रतिनिधित्व करता है। ऐसा माना जाता है कि फीनिक्स में ऐसी शक्ति होती है जो बाधाओं पर काबू पाने और सफलता प्राप्त करने का प्रतीक माना जाता है। वर्कप्लेस में इस तरह का वॉलपेपर आपके लिए सफलता का प्रतीक बन सकता है।

इन रंगों के वॉलपेपर लगाएं

वास्तु एक्सपर्ट मधु कोटिया जी बताती हैं कि घर में वॉलपेपर लगाते समय आपको रंगों का विशेष ध्यान रखना चाहिए, जिससे आपके मन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो सके। वॉलपेपर के लिए आप नीले रंग का, हरे रंग का और गुलाबी जैसे पेस्टल रंगों का इस्तेमाल करें। ये रंग आपको शांति, आराम और अकथनीय आनंद से भर सकते हैं।

इसे जरूर पढ़ें: घर में वास्तु के अनुसार लगाएं लक्ष्मी जी के चरण, हो सकती हैं धनवान

दौड़ते हुए घोड़ों का वॉलपेपर

running horse wallpapers

फेंग शुई के अनुसार, आपके कार्यालय या केबिन में सात दौड़ते हुए घोड़ों का वॉलपेपर लगाना सबसे अच्छा हो सकता है। ये काम या व्यवसाय में आने वाली समस्याओं का समाधान खोजने में आपकी मदद कर सकता है। दौड़ते हुए घोड़ेशक्ति, साहस, गति, शक्ति और धीरज का प्रतीक माने जाते हैं। ऐसा कोई भी वॉलपेपर आपको ऊर्जा प्रदान करने के साथ आगे बढ़ने में भी मदद करेगा। घर में सकारात्मक ऊर्जा का माहौल बनाने के लिए, अपनी दीवारों में प्रकृति से जुड़े वॉलपेपर लगाएं। हरी-भरी सीनरी, समुद्र के दृश्यों या वनस्पतियों और शांत जीवों के वॉलपेपर भी आपके लिए वास्तु के अनुसार शुभ हो सकते हैं।

ड्रीम कैचर वॉलपेपर

रंगीन पंखों और मोतियों से बना एक ड्रीम कैचर वाला वॉलपेपर आपके घर की दीवारों के लिए शुभ हो सकता है। ये आपको मानसिक शांति दे सकता है। आप ये वॉलपेपर बेडरूम में लगा सकते हैं जिससे आपके पार्टनर के साथ संबंध अच्छे रह सकते हैं। यह न केवल एक शांतिपूर्ण वातावरण बनाता है बल्कि रचनात्मकता को प्रेरित करता है।

यह वॉलपेपर हमारे सपनों को पूरा करने में मदद करता है। यह आपको अच्छी नींद प्रदान करने के साथ रिश्तों को करीब लाने में भी महत्वपूर्ण हो सकता है।

इसे जरूर पढ़ें: Vastu Tips: घर की इस दिशा में लगाएं तांबे का सूरज, आएगी सुख समृद्धि

किचन में लगाएं ऐसा वॉलपेपर

आपको किचन में भी वास्तु का ध्यान रखते हुए सही वॉलपेपर लगाना चाहिए। इस जगह के लिए आप हरे रंग का प्रयोग कर सकती हैं और ऐसे वॉलपेपर लगा सकती हैं जिसमें ककिचन से जुड़ी कुछ चीजें दिखाई दें। जैसे कायो लोग किचन में कप प्लेट या बाउल में टेस्टी खाने की तस्वीर का वॉलपेपर लगाते हैं।

हरे रंग का इस्तेमाल किचन में करने से आप प्रकृति से जुड़ाव महसूस कर सकते हैं। आप इस जगह के लिए पत्तियां और फूल के डिज़ाइन वाले वॉलपेपर भी लगा सकते हैं।

अगर आप घर की दीवारों में वास्तु के अनुसार सही रंगों और डिज़ाइन के वॉलपेपर लगाती हैं तो आपके घर में सदैव समृद्धि बनी रहेगी। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Images: freepik.com

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP