चेहरे पर मौजूद तिल सौंदर्य को बढ़ाने के साथ ही आपकी अच्छी और बुरी किस्मत का लेखा-जोखा भी बयान करते हैं। हम आपको पहले भी शरीर के अलग-अलग अंगों पर मौजूद तिल के महत्व के बारे में बता चुके हैं। आज हम आपको बताएंगे कि महिलाओं के चेहरे पर मौजूद सौभाग्य सूचक तिल कौन से होते हैं।
इस विषय पर हमने भोपाल के ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखार्विंद विशेषज्ञ शास्त्री विनोद सोनी पोद्दार से बातचीत की और जाना कि महिलाओं के चेहरे पर मौजूद तिलों में कौन से ऐसे तिल होते हैं, जो उन्हें भाग्यशाली बनाते हैं।
बालों में छुपा हुआ तिल
अगर किसी महिला के माथे पर हेयर लाइन में छुपा हुआ तिल है, तो इसे बहुत ही शुभ माना गया है। पंडित जी कहते हैं, 'तिल जितना अंदर की ओर होगा उतना ही अच्छा फल प्राप्त होगा।' अगर तिल गहरे काले रंग का और चमकदार है, तो यह सौभाग्य का सूचक है। वहीं तिल यदि गहरा काले रंग का नहीं है, तो इसके परिणाम उतने शुभ नहीं मिलते हैं।
आइब्रो के अंत में तिल
अगर आपकी आइब्रो के अंत में तिल है, तो यह संकेत देता है कि आपके जीवन में सदा खुशियां बनी रहेंगी। जीवन में आई परेशानियों का सामना करने में भी आपको कोई दिक्कत नहीं आएगी। शादी के बाद ऐसी महिलाओं का संबंध उनके पति के साथ बहुत ही मधुर होता है। ऐसी महिलाएं एक अच्छी व्यापारी भी होती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: Astro Tips: पीठ, पेट और छाती पर है तिल तो पंडित जी से जानें उसके शुभ-अशुभ फल
आइब्रो के ऊपर तिल
आइब्रो के ऊपर तिल को बहुत ही शुभ माना गया है। जिन महिलाओं के चेहरे पर इस तरह का तिल पाया जाता है वह बहुत ही ज्यादा ज्ञानी होती हैं। पंडित जी कहते हैं, 'आमतौर पर देखा गया है कि जिन महिलाओं के आइब्रो पर तिल होता है, वह बहुत अधिक पढ़ी लिखी होती हैं। अपने करियर में आगे बढ़ने के लिए वह काफी कोशिश करती हैं और उन्हें इसमें सफलता भी मिलती है।' यदि ऐसी महिलाएं जॉब करती हैं, तो वह काफी अच्छे पद पर होती हैं और बहुत कम उम्र में ही उन्हें बड़ी उपलब्धियां मिल जाती हैं। इनमें लीडरशिप क्वालिटी भी होती है।
गाल पर तिल
गाल पर तिल होना आमतौर पर महिला के खूबसूरत होने का संकेत देते हैं। मगर जिन महिलाओं के गाल पर तिल होता है, वह एक अच्छी लीडर भी होती हैं। ऐसी महिलाएं मेहनत करने से डरती नहीं हैं और उन्हें जीवन में बहुत सफलता मिलती है।
नाक पर तिल
जिन महिलाओं नाक के अग्रभाग पर तिल होता है, वह अपने लक्ष्य से कभी डगमगाती नहीं हैं। ऐसी महिलाएं पहले अपना लक्ष्य तय करती हैं और फिर उसे पूरा करने में अपनी पूरी जान लगा देती हैं। ऐसी महिलाएं जो ठान लेती हैं, उसे पूरा करके ही दम लेती हैं। जिन महिलाओं की नाक के अग्रभाग पर तिल होता है, वे काफी बुद्धिमान होती हैं। ऐसी महिलाएं जिस क्षेत्र में होती हैं सफलता प्राप्त करती हैं।
होंठ पर तिल
जिन महिलाओं के ऊपरी होंठ के दाईं ओर तिल होता है, उन्हें बहुत ही अच्छा लाइफ पार्टनर मिलता है। वहीं अगर निचले होंठ के दाईं ओर तिल होता है, तो ऐसी महिलाएं अपने कार्यक्षेत्र में परफेक्ट होती हैं। अपने अच्छे काम की वजह से वह लोगों के बीच प्रसिद्ध हो जाती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: Astro Tips: गर्दन पर तिल के अच्छे और बुरे फल, पंडित जी से जानें
कान पर तिल
यदि किसी महिला के कान की लोब यानि जहां कान को छेदा जाता है, वहां तिल है तो यह भी बहुत ही शुभ माना गया है। ऐसी महिलाओं का जीवन लंबा और सुखद होता है। उन्हें धन की कभी कमी नहीं होती है। ऐसी महिलाएं बहुत ही ईमानदार और दिमाग की तेज होती हैं।
अगर आपके चेहरे पर भी तिल है, तो एक बार यह देखें कि वह आपके लिए शुभ है या नहीं। यदि आप शरीर के किसी और भाग में तिल होने के महत्व को जानना चाहती हैं, तो इस आर्टिकल को शेयर और लाइक करने के साथ ही कमेंट बॉक्स में अपना प्रश्न पूछें। हम ज्योतिषाचार्य से आपके प्रश्न का उत्तर पूछ कर आपको बताने का पूरा प्रयास करेंगे। इसी तरह और भी ज्योतिष शास्त्र से जुड़े आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों