लाखों दिलों पर राज करने वाली माधुरी दीक्षित ने डॉक्टर श्रीराम नेने से साल 1999 में शादी की थी। 90 के दशक में माधुरी दीक्षित के सामने कोई भी एक्ट्रेस नहीं टिकती थी, लेकिन डॉक्टर श्रीराम नेने के इश्क में पड़ी माधुरी ने करियर के साथ-साथ इस प्यार का आगे बढ़ाने का निर्णय लिया। आज हम आपको इस कपल की दिलचस्प लव स्टोरी बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं।
एक इंटरव्यू में माधुरी ने खुद अपनी बताया था कि श्रीराम नेने से उनकी पहली मुलाकात अचानक से हो गई थी। दोनों की पहली मुलाकात माधुरी के भाई की पार्टी के समय हुई थी जो लॉस एंजेलिस में थी। जब उनकी मुलाकत हुई थी तो माधुरी बॉलीवुड क्वीन थीं और वहीं श्रीराम नेने अमेरिका में बसे एक डॉक्टर। इस कपल के बीच कुछ ज्यादा समानताएं नहीं थीं, लेकिन फिर वह धीरे-धीरे एक-दूसरे के करीब आ गए।
इसे जरूर पढ़ें:इस वजह से अधूरी रह गई थी अजय जडेजा और माधुरी दीक्षित की प्रेम कहानी
पहली मुलाकात के बाद दोनों दोस्त बन गए थे। इस के बाद एक बार डॉ. नेने ने उनसे पूछा था कि क्या आप मेरे साथ पहाड़ों पर बाइक राइड के लिए चलेंगी? उस वक्त माधुरी उनके साथ चलने को तैयार हो गई थी।(एक समय पर श्रीदेवी बोनी कपूर को बांधती थीं राखी, जानें कैसे हुआ दोनों को प्यार)इसके बाद माधुरी और श्रीराम नेने एक दूसरे के करीब आ गए थे और उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों ने कुछ वक्त एक दूसरे को डेट किया और शादी का फैसला ले लिया था।
इसे जरूर पढ़ें: जब जितेंद्र से जुड़ा था श्रीदेवी का नाम, अफेयर की खबरों पर एक्ट्रेस ने दिया था ये रिएक्शन
17 अक्टूबर साल 1999 को माधुरी दीक्षित श्रीराम नेने के साथ शादी के बंधन में भी बंध गई थी। शादी के बाद वह अमेरिका चली गई। माधुरी ने शादी के बाद कई सालों तक बॉलीवुड फिल्मों में काम नहीं किया जिससे उनके फैंस को बड़ा झटका लगा था।(माधुरी दीक्षित के बारे में ये 10 बातें नहीं जानते होंगे आप)
करीब 12 साल अमेरिका में रहने के बाद फिर से माधुरी ने भारत में वापसी की और इसके साथ ही की फिल्मों में फिर एंट्री की। आपको बता दें कि माधुरी और श्रीराम के दो बेटे हैं। उनके बेटे के नाम अरिन नेने और रयान नेने है। माधुरी दीक्षित श्रीराम नेने के साथ सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर करती रहती हैं।
आपको माधुरी और डॉ नेने की लव स्टोरी कैसी लगी हमें कमेंट करके जरूर बताएं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
image credit- instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।