Damru Mantra Ka Mahatva Aur Labh: भगवान शिव का प्रिय वाद्य यंत्र डमरू माना जाता है। हर्षित नृत्य से लेकर भयंकर तांडव तक में भगवान शिव अपने डमरू का प्रयोग करते हैं। यही कारण है कि शास्त्रों में भगवान शिव को शीघ्र प्रसन्न करने के लिए डमरू बजाकर उनकी स्तुति का मार्ग बताया गया है।
वहीं, ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स का कहना है कि अगर डमरू बजाते हुए या फिर डमरू की पूजा करते हुए डमरू मंत्र का उच्चारण किया जाए तो इससे भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति को कई अद्भुत लाभ भी प्राप्त होते हैं। तो आइये जानते हैं डमरू मंत्र के महत्व और लाभ के बारे में विस्तार से।
डमरू मंत्र असल में डमरू के नाद से निकलने वाले वह शब्द हैं जो ध्वनि के रूप में हमें सुनाई देते हैं। इन्हीं शब्दों को एक वाक्य में पिरो कर बनाया गया है डमरू मंत्र जो कुछ इस प्रकार है- अइउण्, त्रृलृक, एओड्, ऐऔच, हयवरट्, लण्, ञमड।णनम्, भ्रझभञ, घढधश्, जबगडदश्, खफछठथ, चटतव, कपय्, शषसर, हल्।
इसे जरूर पढ़ें:Indian Priests Salary: कितनी होती है भारतीय मंदिरों में पुजारी की सैलरी?
शास्त्रों में लिखित जानकारी के अनुसार, इस मंत्र का उद्गम सप्तऋषियों (कौन हैं सप्तऋषि) ने किया था। इस मंत्र का निर्माण आयुर्वेदिक पद्धति से इलाज के दौरान प्रयोग में लाने के लिए किया गया था। माना जाता है कि इस मंत्र में संयोजित एक-एक शब्द की ध्वनि स्वयं भगवान शिव ने अपने डमरू से इस प्रकार निकाली थी कि उन शब्दों को मंत्र में परिवर्तित किया जा सके।
इसे जरूर पढ़ें: किसी भी मंत्र के बाद 'ओम शांति' का उच्चारण 3 बार क्यों किया जाता है
रोजाना भगवान शिव (कौन हैं भगवान शिव के 8 पुत्र) या अपने इष्ट देव एवं देवी की पूजा के बाद डमरू यंत्र का मात्र 11 बार जाप करने से व्यक्ति का रोग ठीक होने लगता है। किसी भी जरीले पशु या पक्षी या पुष्प द्वारा काटे जाने पर इस मंत्र के जाप से उस जहर का असर सरलता से चंद क्षणों में उतारा जा सकता है। डमरू मंत्र के जाप से ऊपरी बाधा या नजर दोष भी खत्म होता है बस इस मंत्र को एक सांस में बिना रुके पढ़ने का नियम पालन करना होगा।
तो ये था डमरू मंत्र का महत्व और उसके जाप से मिलने वाले लाभ। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: freepik, pinterest
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।