जब मौसम बदलता है, तो अपने घर में भी कुछ बदलाव करते हैं। आमतौर पर, वह अपने घर को सजाने के लिए कलर करवाते हैं। घर को कलर करने के दौरान सबसे अधिक अपनी पसंद-नापसंद पर ध्यान देते हैं। लेकिन अगर कलर सलेक्शन करते समय वास्तु के नियमों का ख्याल रखा जाए, तो इससे हर रंग अपने साथ घर में सकारात्मकता लेकर आता है।
यूं तो घर के हर हिस्से में आपको कलर करवाते समय वास्तु के नियमों का ख्याल रखना चाहिए। लेकिन लिविंग रूम घर का ऐसा एरिया होता है, जहां पर घर के सदस्यों के अलावा बाहर के सदस्य भी आकर बैठते हैं। ऐसे में उनकी ऊर्जा भी आपको व आपके घर को प्रभावित करती है। इसलिए, घर के इस हिस्से को कलर करवाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें। तो चलिए आज इस लेख में वास्तुशास्त्री डॉ. आनंद भारद्वाज आपको बता रहे हैं कि घर के लिविंग एरिया के लिए आपको किन रंगों का चयन करना चाहिए-
लिविंग एरिया के लिए रंगों का चयन करते समय आपको दिशाओं का विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए। वास्तु के अनुसार, लिविंग एरिया को उत्तर-पश्चिम में बनाने की सलाह दी जाती है। अगर ऐसा है तो आपको यहां पर हल्का हरा, हल्का नीला, व्हाइट या क्रीम व व्हाइट पेल क्रीम कलर का चयन करना चाहिए। वहीं, अगर आपका लिविंग एरिया उत्तर-पूर्व में है तो कोई भी गहरे रंग का इस्तेमाल लिविंग एरिया में नहीं करना चाहिए। आप चाहें तो पूरे लिविंग एरिया में हल्का नीला इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें-Vastu Tips: वास्तु दोष की वजह से घर में हो रही है अशांति तो एक्सपर्ट के ये टिप्स करें फॉलो
वहीं, अगर आपका लिविंग एरिया पूर्व दिशा में है तो ऐसे में आप पीले रंग का इस्तेमाल करने पर भी विचार कर सकते हैं। साथ ही, आप वहां पर ग्रीन कलर यूज कर सकते हैं। वहीं, अगर आपका लिविंग एरिया दक्षिण-पूर्व दिशा में है तो वहां पर नीले रंग का इस्तेमाल बिल्कुल भी ना करें। आप यहां पर पिंक, ऑरेंज और डार्क येलो कलर इस्तेमाल कर सकते हैं।
वास्तु के अनुसार, कभी भी लिविंग रूम को दक्षिण-पश्चिम में ना बनाने की सलाह दी जाती है। लिविंग रूम के लिए इस दिशा को अवॉयड करना ही अच्छा माना जाता है। हालांकि, अगर आपने गलती से दक्षिण-पश्चिम दिशा में लिविंग एरिया बना लिया है, तो आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। आप वहां पर बेज, हल्का ब्राउन, क्रीम व हल्का पीला रंग इस्तेमाल किया जा सकता है। इस एरिया में गलती से भी आप पिंक, ग्रीन, हरा कलर इस्तेमाल ना करें। साथ ही, नीला रंग तो इस दिशा के लिए पूरी तरह से वर्जित है। (छोटे लिविंग रूम को ब्यूटीफुल दिखाने के आसान ट्रिक्स)
जब आप लिविंग एरिया को सजा रहे हैं, तो आपको सिर्फ दीवारों के रंग पर ही ध्यान नहीं देना चाहिए। बल्कि आपका इंटीरियर भी उतना ही अहम् है। अगर आप लिविंग रूम में कलर मोनोटोनी को ब्रेक करने के लिए और उसे अधिक खूबसूरत बनाने के लिए फैब्रिक से बना कुछ इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आप दिशाओं के अनुसार ही उसके कलर को यूज कर सकते हैं।
हालांकि, इस दौरान आप बताए गए कलर्स को मिक्स करके इस्तेमाल करें। इसके अलावा, इंटीरियर के दौरान हल्का गहरा रंग भी इस्तेमाल किया जा सकता है। अर्थात् आप दीवारों पर लाइट रंग करें, लेकिन लिविंग रूम डेकोर के दौरान हल्के डार्क कलर को भी यूज किया जा सकता है।
इसे ज़रूर पढ़ें-Vastu Tips: सुख-समृद्धि के लिए घर से मिटाएं ये 10 वास्तु दोष
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।