होली एक ऐसा त्योहार है, जो न केवल भारत में बल्कि भारत के बाहर भी कई देशों में बड़ी उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं। इसके साथ ही एक दूसरे को अबीर गुलाल से रंगा जाता है और खूब मस्ती की जाती है। होली के त्योहार में सबसे ज्यादा अगर किसी को महत्व दिया जाता है तो वह है संगीत।
होली में अगर गाने ना बजें तो मानो होली अधूरी लगती है। पहले जमाने में तो लोग खुद गाने गाते थे और पूरा गांव उसमें झूम उठता था। लेकिन समय के साथ उसकी जगह फिल्मी गानों ने ले ली। अब माहौल यह है कि, डीजे पर बिना होली के गानों पर नाचे त्योहार पूरा नहीं होता इसलिए आज हम आपके लिए होली के कुछ बेस्ट गानों की लिस्ट लेकर आए हैं।
होली में रंगीले हो गए
2020 में आया यह सॉन्ग मीका सिंह, अभिनव शेखर, और पल्लवी पुनियानी द्वारा गाया गया है। 'होली में रंगीले हो गए' में मौनी रॉय, वरुण शर्मा और सनी सिंह ने परफॉर्मेंस दी है। होली का यह सॉन्ग और मौनी रॉय का डांस लोगों ने खूब पसंद किया आप भी होली के इस गाने को जरूर इंजॉय करें।
माइंड ना करियो होली है
2019 में आई फिल्म 'मिलन टॉकीज' का 'माइंड ना करियो होली है' सॉन्ग मीका सिंह और श्रेया घोषाल ने गाया है। यह लेटेस्ट गाना भी बहुत चर्चा में है। इस होली आप भी इस गाने पर एक परफॉर्मेंस जरूर दें।
बद्री की दुल्हनिया
वरुण धवन और आलिया भट्ट की 2014 में आई फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' का टाइटल सॉन्ग 'बद्री की दुल्हनिया' बच्चे-बच्चे की जबान पर रहता है। ना चाहते हुए भी पैर इस गाने पर थिरकने लगते हैं। होली के माहौल को और रंगीन बनाने के लिए यह गाना पूरी तरह से फिट बैठता है। इसलिए इस होली आप भी इसे अपनी प्ले लिस्ट में जरूर शामिल करें।
बलम पिचकारी
दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर की 2013 में 'ये जवानी है दीवानी' फिल्म का 'बलम पिचकारी' सॉन्ग बेहद ही हिट रहा था। विशाल डडलानी की आवाज में यह गाना गाया गया है जो होली के जश्न में चार चांद लगा देगा।
इसे भी पढ़ें :आज भी याद किए जाते हैं हिंदी सिनेमा के ये पुराने गीत, आप भी जानिए
द होली मेकअप
आजकल होली के गानों पर एल्बम भी बन रहे हैं। तो होली के खास मौके पर आप देसी किंग लोकेश गुर्जर और गुरमीत भड़ाना का सॉन्ग 'द होली मेकअप' भी अपनी प्ले लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। यह युवाओं के लिए बेस्ट रहेगा गाने में रैप के साथ डीजे का तड़का है, जो आपको डांस करने पर मजबूर कर देगा। होली के गानों के लिए यह एक बेहतरीन ऑप्शन है।
जय जय शिव शंकर
'वाॅर' फिल्म का 'जय जय शिव शंकर' सॉन्ग में ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ ने जोश भरा डांस किया है। इस गाने को विशाल डडलानी और बेनी दयाल ने गाया है जिसे संगीतकार विशाल और शेखर द्वारा कंपोज किया गया है। होली के मौके पर अगर यह गाना ना बजे तो मानो आप की होली अधूरी है।
रंग बरसे
होली के गानों की जब बात आती है तो 90 के दशक के सुपरहिट गाने हम कैसे भूल सकते हैं। जो आज भी एवरग्रीन हैं। 'सिलसिला' फिल्म का 'रंग बरसे भीगे चुनरवाली' सॉन्ग आज भी उतना ही पॉपुलर है जितना अपने समय में था। होली आने से पहले ही लोगों की जुबान पर यह गाना सुनने को आसानी से मिल जाता है। इस गाने को भी आप अपनी प्लेलिस्ट में जरूर शामिल करें। इसमें बच्चे बूढ़े जवान सभी तरह के लोग डांस करना पसंद करते हैं।
इसे भी पढ़ें :शादी में इन गानों पर करें दमदार कपल डांस परफॉर्मेंस
होली खेले रघुवीरा
'बागबान' फिल्म एक पारिवारिक फिल्म है। इस फिल्म का गाना 'होली खेले रघुवीरा' में अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी ने बेहद जोश भरा डांस किया है। होली के सेलिब्रेशन में यह गाना आप को जोश से भर देगा। आप भी अपने परिवार के साथ एक मस्त डांस परफॉर्मेंस दे सकते हैं।
इन गानों के अलावा 'जोगी जी धीरे धीरे', 'आज ना छोड़ेंगे', 'होली के दिन दिल मिल जाते हैं', 'होली आई रे कन्हाई' और 'अंग से अंग लगाना' जैसे गानों को भी अपनी पसंद के अनुसार डीजे पर बजा सकते हैं।
इस होली आप अपनी प्ले लिस्ट में कौन-कौन से गाने डालना पसंद करेंगे यह हमें कमेंट करके जरूर बताएं। इस आर्टिकल को लाइक और शेयर करना ना भूलें। ऐसे ही और लेखों के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit-Instagram,youtube,pinterest
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों