दिवाली भारत के सबसे बड़े त्येहारों में से एक है। देश के हर कोने में यह त्योहार बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। रोशनी का ये पर्व हिंदुओं के लिए बेहद खास माना जाता है और दिवाली की रात बेहद शुभ रात मानी जाती है क्योंकि इस दिन मां लक्ष्मी का घरों में आगमन होता है। इसलिए लोगों के मन में मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए इस त्योहार को लेकर बहुत उत्साह होता है।
दिवाली के दिन लोग अपने घर को दुल्हन की तरह सजाते हैं और खूब दीपमाला करते हैं। इस दिन सिर्फ घर के मंदिर में ही नहीं बल्कि और भी कई ऐसी जगहें हैं जहां दीए जलाने से घर में नेगेटिव एनर्जी नहीं आती। अगर आप भी मां लक्ष्मी को खुश करना चाहती हैं तो इस दिन इन 5 जगहों पर दीए जलाकर आप वर्ष भर निश्चित रह सकती हैं। आइए जाने-माने पंडित अमित जी से जानें कौन सी जगहों पर दीया जलाने से आपके घर में मां लक्ष्मी का वास होता है।
तुलसी के पास जलाएं 1 दीया
हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को देवी का रूप माना गया है। लगभग हर घर में तुलसी का पौधा लगाया जाता है। दिवाली के घर में दीपक जलाएं तो एक दीया अपने घर के तुलसी के पौधे में जरूर जलाएं। तुलसी माता से प्रार्थना करें कि वो आपके जीवन के अंधकार को दूर करें और आप पर और आपके परिवार पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें।
मुख्य दरवाजे पर जलाएं 2 दीया
दिवाली पर मां लक्ष्मी के आगमन की मान्यता है। माना जाता है कि रात के समय माता पृथ्वी लोक में आती हैं। उन्हें जो भी घर अच्छा लगता है वह वहां हमेशा के लिए वास करती हैं। इसलिए अपने घर के मुख्य दरवाजे के दोनों ओर एक दीया जरूर जलाएं। यहां दीया जोड़ी में जलाना जरूरी है, 1 दीया जलाने से आपको इसका फल नहीं मिलेगा। इससे घर में नेगेटिव एनर्जी नहीं आती है और सुख-शांति बनी रहती है।
इसे जरूर पढ़ें:दिवाली पर घर के दरवाजे पर बंधनवार लगाने का क्या है महत्व
पीपल के पेड़ के पास दीया
दिवाली की रात अपने घर के आस-पास स्थित पीपल के पेड़ के नीचे 1 दीया जरूर जलाएं। पीपल के पेड़ को हिंदूू धर्म में शुभ माना गया है। धर्म शास्त्रों के अनुसार चूंकि इस पेड़ पर देवताओं का वास होता है इसलिए यहां 1 दीया जरूर जलाना चाहिए। वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी ये वृक्ष अनमोल है क्योंकि यह हर समय ऑक्सीजन का उत्सर्जन करता है।
मंदिर में जलाएं 1 दीया
घर के मंदिर में पूजा अर्चना के बाद आपके घर के पास जो भी मंदिर हो, छोटा या बड़ा वहां 1 दीपक जरूर जलाकर आएं। ऐसा करने से आप पर देवताओं का आशीर्वाद बरसेगा। मंदिर में सामर्थ्यानुसार दान भी करेंगे तो आपको लाभ होगा। वर्ष-भर घर धन-धान्य से भरा रहेगा। घर के बाहर किसी भी मंदिर में आप ये उपाय कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें:दिवाली में ऐसे करेंगी घर की सजावट तो चमक उठेंगे इंटीरियर्स
नाली के पास 1 दीया
घर के अंदर नाली के पास 1 दीया जलाना चाहिए। जी हां जल को देवता माना गया है। इस दिन ऐसा करने से आपके दुखों का नाश होता है और आपके घर पर सुख की वर्षा होती है। लेकिन ध्यान रहें कि इस जगह पर घी का नहीं बल्कि तेल का दीया जलाना चाहिए।
आंगन में जलाएं दीया
अपने घर के आंगन में 1 दीया जरूर जलाएं। घर के आंगन में दीया जलाने से मां लक्ष्मी का विशेष आशीर्वाद मिलता है। दुर्भाग्य दूर होता है। आंगन में 1 बड़ा दीया जलाएं। घी का जलाएंगे तो बेहतर होगा। अगर आंगन नहीं है तो अपने घर की बालकनी या ऐसी खिड़की जिसका मुंह पूर्व की ओर होवहां घी का दीया जला सकती हैं।
दीपक का महत्व
दीपक, अंधकार को दूर कर रोशनी प्रदान करता है। शास्त्रों में रोशनी पर एक श्लोक लिखा गया है। ॐ असतो मा सद्गमय | तमसो मा ज्योतिर्गमय|| मृत्योर्मामृतं गमय|| ॐ शांति: ! शांति: ! शांति: !!! इसमें ‘तमसो मा ज्योतिर्गमया’का अर्थ है अंधकार से उजाले की ओर। दीपक भी इसी प्रकार रोशनी से अंधकार को उजाले में बदल देता है।
Recommended Video
इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों