दिवाली आने में लगभगर 5 दिन ही बचे हैं। अब तो घर की साफ-सफाई और सजावट भी शुरू हो चुकी है। हमारी भारतीय संस्कृति में आम और उसके पत्तों का खासा महत्व है और दिवाली के दिन हर हिंदू परिवार में घर के मख्य द्वार पर बंधनवार लगाने का रिवाज है। वैसे तो बंधनवार कई तरह के होते हैं। अब तो बाजार में भी रेडीमेड और डिजाइनर बंधनवार आने लगे हैं। मगर आम के पत्तों से बने बंधनवार का महत्व ही कुछ और होता है। जी हां, जहां आम अपनी मिठास से लोगों का मुंह मीठा करता है वहीं आम के पत्तों से बना बंधनवार घर के लिए शुभ माना जाता है। आम के पत्ते वैसे भी पूजा-पाठ, कलश स्थापना आदि में इस्तेमाल होती हैं।
दिवाली के अलावा कुछ खास मौकों, गृह प्रवेश और शादी-ब्याह में भी आम की पत्तियों का इस्तेमाल होता है। कुछ खास मौको में घर के मुख्य द्वार पर आम की पत्तियों के साथ ही गेंदे के फूल और धान की बालियों से बने तोरण यानी बंधनवार को भी लगया जाता है। आइए हम आपको बताते हैं आम के पत्तों के बंधनवार से जुड़ी क्या मान्यता है।
कई अवसरों पर आम के पत्तों के बंधवार के साथ ही गेंदे के फूल से बने बंधनवार को भी लगाया जाता है। आपको बता दें कि इसका एक अलग ही महत्व है। दरवाज़े पर लगाए जाने वाले आम के पत्तों के तोरण में अक्सर पीले रंग के गेंदे के फूलों को भी लगाया जाता है। इससे दरवाजे की सुंदरता तो बढ़ती ही साथ ही यह शुभ भी होता है।
अक्सर आम के पत्तों और गेंदे के फूल से बने बंधनवार के साथ धान की बालियों को भी घर के दरवाजे पर लगाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि बंधनवार में धान की बालियां लगाने से घर में कभी भी धन और धान की कमी नहीं होती है। जिस घर में धान की बालियों को दरवाजे पर लटकाया जाता है वह घर हमेशा आनाज से भरा रहता है। गौरतलब है कि हमारे हिंदू धर्म में आज भी लोग मांगलिक कार्यों में आम की पत्तियों, गेंदे के फूल और धान की बालियों का उपयोग करते हैं. ये सभी चीजें इंसान के जीवन को सकारात्मक ऊर्जा, खुशहाली और धन-धान्य से भर देती हैं.
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।