
Kumbh Dainik Rashifal, 23 January 2026: आज का दिन कुंभ राशि की महिलाओं के लिए समृद्धि और परिवार में ही उलझी रहोगी । आप बाहर से जितनी मॉडर्न दिखती हैं, आज अंदर से उतनी ही ट्रेडिशनल और घरेलू महसूस करेंगी। चंद्रमा की धन भाव में स्थिति आपके बैंक बैलेंस को बढ़ाने का इशारा कर रही है। बसंत पंचमी के दिन आपकी वाणी बहुत सौम्य और प्रभावशाली रहेगी, जिससे बिगड़े काम भी बन जाएंगे। आज का दिन परिवार के साथ अच्छा भोजन और बातचीत करने का है। छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी बता रहे हैं क्या कहता है कुंभ राशि का आज का राशिफल?
प्रेम जीवन में आज कुंभ राशि की महिलाओं का स्वभाव स्टेबल और रिलाएबल रहेगा। आप चाहेंगी कि पार्टनर के साथ रिलेशन स्ट्रांग और लॉन्ग टर्म हो। विवाहित लोगों के लिए आज का दिन शानदार है, ससुराल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है या कोई गिफ्ट मिल सकता है। अगर आप रिलेशनशिप में हैं, तो आज आप पार्टनर को अपने परिवार से मिलवाने का फैसला ले सकती हैं। सिंगल महिलाओं के लिए आज किसी फैमिली फ्रेंड के जरिए रिश्ता आने के योग हैं।
उपाय: आज मां सरस्वती को मीठे वाले पीले चावल का भोग लगाएं।
कामकाज के मामले में आज कुंभ राशि की महिलाओं के लिए दिन आर्थिक रूप से फायदेमंद है। आज आपका फोकस काम से ज्यादा अर्निंग पर रहेगा। जो महिलाएं बैंकिंग, फाइनेंस, ज्वेलरी, सिंगिंग या फूड इंडस्ट्री से जुड़ी हैं, उनके लिए बसंत पंचमी का दिन वरदान स्वरुप है। आज ऑफिस में आपकी बात को सीरियसली लिया जाएगा। बिज़नेस में आज फैमिली के सहयोग से कोई बड़ा इन्वेस्ट या विस्तार हो सकता है। आज आपकी सेविंग्स बढ़ाने की प्लानिंग सफल होगी।
उपाय: काम पर जाने से पहले अपनी नाभि पर केसर या हल्दी का तिलक लगाएं।

आर्थिक दृष्टि से कुंभ राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। दुसरा भाव सेविंग्स का होता है, इसलिए आज रुका हुआ पैसा मिल सकता है या कहीं से अचानक धन लाभ हो सकता है। बसंत पंचमी पर सोने-चांदी के गहने खरीदने का मन बन सकता है, जो एक अच्छा इन्वेस्टमेंट रहेगा। आज आप परिवार की खुशियों या दावत पर दिल खोलकर खर्च करेंगी। आज किसी को पैसा उधार देने से बचें, आज आप अपनी अर्निग को किसी सिक्योर जगह इन्वेस्ट जरूर करें।
उपाय: आज किसी गरीब को भोजन कराएं या आटा दान करें।
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल
स्वास्थ्य के मामले में आज कुंभ राशि की महिलाओं को मुंह और दांतों का ध्यान रखना चाहिए। दूसरा भाव चेहरे और वाणी का होता है, इसलिए आज दांत दर्द या मुंह में छाले हो सकते हैं। आज बहुत ज्यादा मीठा या ठंडा खाने से बचें। अपनी आंखों का भी ख्याल रखें, थकान से आंखों में जलन हो सकती है। कुल मिलाकर सेहत अच्छी रहेगी, बस खान-पान पर ध्यान रखें।
उपाय: आज सुबह उठकर सबसे पहले गुनगुना पानी पिएं।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
यह जरूर पढ़ें: कुंभ राशि के जातक का गुण, स्वभाव व विशेषताएं
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।