दिवाली की तैयारियों के साथ ही घर की साफ-सफाई और डेकोरेशन की भी शुरुआत हो जाती है। पहले जहां के समय में महिलाएं घर में दीयों और रंगोली से घर सजाया करती थीं, वहीं आज के समय में सजावट के ढेर सारे ऑप्शन उपलब्ध हो गए हैं। इससे आप अपनी इच्छानुसार घर का साइज और बजट देखते हुए सजावट कर सकती हैं। तो आइए जानते हैं ऐसे तरीके, जिनके जरिए आप इस दीवाली पर अपने घर का बेहतरीन डेकोरेशन कर सकती हैं।
आजकल बाजार में कई पैटर्न वाली इलेक्ट्रिक लाइट्स उपलब्ध हैं, जिनसे आप दीवाली के मौके पर घर को रोशन कर सकती हैं। अलग-अलग आकार वाली इन लाइट्स से, जिसमें कम और ज्यादा रोशनी आती है, से आपका घर जगमगा उठेगा। इन जगहों को आप सोबर लुक देना चाहते हैं, वहां लगातार जलने वाली नीली, हरी, सफेद या लाल लड़ियां लगा सकती हैं, वहीं ब्राइट लुक के लिए मल्टी कलर्ड लाइट्स, जिनमें एक साथ कई पैटर्न नजर आते हैं, भी खूबसूरत लगती हैं। लाइटिंग में आपको कलरफुल एल ई डी लाइट्स के विकल्प मिलते हैं, लेकिन ये लगाने में काफी नाजुक होते हैं, इसीलिए इन्हें लगाने में सावधानी बरतें।
इसके अलावा गोल्डेन स्ट्रिंग लाइट्स से आप अपने घर के अलग-अलग हिस्सों को सजा सकती हैं। घर छोटा हो या बड़ा, ये लाइट्स घर के हर कोने में आसानी से इस्तेमाल की जा सकती है। साथ ही इन लाइट्स से आप मंदिर और बाहरी पेड़-पौधों को भी सजा सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: दिवाली पर घर की सजावट के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद है रंगोली बनाना
आजकल बाजार में कई तरह की मोमबत्तियां उपलब्ध हैं। आप सेंटेड कलर चेंजिंग कैंडल्स लगा सकती हैं। अच्छी बात ये है कि इन्हें बिना जलाए भी घर में रोशनी बरकरार रखी जा सकती है। दरअसल ये लाइट्स रिमोट बेस्ड या बिजली वाली होती हैं। इनमें कलर बदलने का विकल्प भी होता है, जिससे घर की खूबसूरती को चार-चांद लग जाते हैं। इसके अलावा फ्लोटिंग कैंडल्स से भी घर की सजावट बहुत अच्छी हो जाती है। इन्हें आप घर के डाइनिंग टेबल, लिविंग रूम या कमरों के कोनों में सजा सकती हैं। पानी में तैरती हुई छोटी-छोटी मोमबत्तियों घर की खूबसूरती में चार-चांद लगा देती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: इस दिवाली अपने बच्चों को ये '4 बातें' जरूर बताएं
View this post on Instagram
दिवाली में घर में दीये जलाए जाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। जब 14 साल बाद भगवान राम अयोध्या लौटे थे, तब अयोध्यावासियों ने पूरे नगर को दीये जलाकर उनका स्वागत किया था। यह परंपरा आज भी बरकरार है। कम बजट में घर सजाने के लिए दीये सबसे बेहतरीन विकल्प है।
View this post on Instagram
पहले के समय में लालटेन का इस्तेमाल घर का अंधेरा दूर करने के लिए होता था, लेकिन अब सजावटी लालटेन से आप घर के डेकोर को मनचाहार लुक दे सकती हैं। वैसे दीवाली में घर को ट्रेडिशनल लुक देने के लिए यह विकल्प अच्छा है। दिवाली में कपड़े और कागज से बने रंग-बिरंगे लालटेन भी काफी खूबसूरत लगते हैं। ग्लास की लालटेन का विकल्प भी घर को अलग लुक देता है, लेकिन इसमें सिर्फ एक ही तरह की लाइट का इस्तेमाल किया जाता है।
दिवाली में अलग-अलग तरह के रंगों से खूबसूरत डिजाइन वाली रंगोली बनाकर भी घर को खूबसूरत बढ़ा सकती हैं। रंगों के अलावा आप फूलों और दीयों से भी सुंदर रंगोली बना सकती हैं। प्रवेश द्वार पर बनी सुंदर सी रंगोली आपके घर की शोभा कई गुना बढ़ा देती है।
View this post on Instagram
गेंदे, गुलाब, गुड़हल और चमेली जैसे अलग-अलग तरह के फूलों से आप दिवाली की सुंदर सी सजावट कर सकती हैं। रंगोली, फ्लोटिंग कैंडल के साथ सेंट्रल टेबल और घर के कोनों में बाउल में पानी भरकर उसमें फूल रखकर सजाने से लुक काफी खूबसूरत हो जाता है। इन फूलों से घर की सुदंरता बढ़ने के साथ घर की फिजा में खुशबू भी फैल जाएगी।
दिवाली में घर के हर कोने की सजावट पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाता है। इसमें प्रवेश द्वार सबसे अहम होता है। प्रवेश द्वार को आप अलग-अलग तरह के तोरण से सजा सकती हैं। फूल, पत्तियों और रंग-बिरंगे कागज से बने तोरण सुंदर होने के साथ घर के लिए शुभ भी माने जाते हैं।
घर की सजावट से पहले घर का आकार और बजट जरूर ध्यान में रखें, ताकि आपके आगे के खर्चों के लिए पर्याप्त इंतजाम रहे। यह जरूरी नहीं कि आप अपना घर नए सिरे से सजाने के लिए हर चीज नई खरीदें, कुछ पुरानी चीजों आप नई तरह से इस्तेमाल कर सकती हैं। कुछ डेकोरेटिव और विंटेज कलैक्शन वाली चीजों को साफ-सुथरा करके उन्हें घर में सजा सकती हैं। कुशन या वॉल हैंगिंग्स पर लक्ष्मी या ट्रडीशनल वर्क वाला काम पूरे लिविंग रूम में जान डाल देगा।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।