सभी राशि के लोग दूसरी राशि के साथ किसी न किसी तरह का रिश्ता साझा करते हैं। कई बार लोगों में अनुकूलता होती है तो कभी वो एक दूसरे के विपरीत स्वभाव के होते हैं। ऐसा माना जाता है कि राशियों के बीच की अनुकूलता उनके राशि के स्वामी ग्रह पर निर्भर करती है।
पिछले कुछ दिनों से हम हर एक राशि की अनुकूलता दूसरी राशि के साथ कैसी होती है इस बात की जानकारी दे रहे हैं, जिससे आप भी अपनी राशि का दूसरी राशि के साथ कोई भी रिश्ता तय कर सकें। आइए आज उसी क्रम में टैरो एक्सपर्ट जीविका शर्मा से जानें सिंह और मेष राशि के लोगों के आपसी रिश्तों से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातों के बारे में।
सिंह राशि के लोग जिद्दी, महत्वाकांक्षी, बॉसी, स्वतंत्र, थोड़े चिड़चिड़े और देखभाल करने वाले होते हैं. सिंह राशि (सिंह राशि के लोगों के लिए खास उपाय) के लोग अपने प्रियजनों की देखभाल करते हैं और अपने परिवार की जिम्मेदारी लेते हैं। वे चीजों को पूरा करने के लिए बहस कर सकते हैं लेकिन वह कहीं न कहीं सभी के लिए फायदेमंद साबित होता है. वे वफादार होते हैं और रिश्तों या शादी के मामले में समझौता करने में समय लेते हैं। ये ज्यादातर अकेले रहना पसंद करते हैं या ज्यादा सामाजिक नहीं होते हैं।
सिंह और मेष मित्र के रूप में अनुकूल हैं। वे दोनों अपने काम के प्रति केंद्रित हैं और दूसरे काम में हस्तक्षेप नहीं करना चाहते। वे दोनों मिलते हैं, बातचीत करते हैं और घर वापस चले जाते हैं। इससे उनकी दोस्ती बनी रहती है। जरूरत पड़ने पर वे दोनों एक-दूसरे की मदद करने के लिए मददगार और तैयार रहते हैं।
पार्टनर के रूप में सिंह और मेष राशि में औसत अनुकूलता है। वे दोनों ही ज़िद्दी होते हैं जिसके कारण उनके बीच बहस और लड़ाई हो सकती है, जिसे अगर सही तरीके से संभाला जाए तो, रिश्ता बच सकता है। दोनों अपने जीवन के प्रति केंद्रित हैं और व्यक्तिगत और पेशेवर रूप से एक-दूसरे का समर्थन करेंगे।
माता-पिता और संतान के रूप में सिंह की मेष राशि (मेष राशि के लोगों का स्वभाव) के साथ अच्छी अनुकूलता हो सकती है। बहस हो सकती है और कई बार असहमति हो सकती है लेकिन माता-पिता या बच्चे के रूप में एक-दूसरे के प्रति बंधन और प्यार रहेगा।
यह भी पढ़ें:Zodiac Compatibility: टैरो कार्ड से जानें कर्क और मकर राशि के रिश्ते के बारे में
बॉस या कर्मचारी के रूप में सिंह की मेष राशि के साथ अच्छी अनुकूलता नहीं हो सकती है। उनके काम करने का अपना तरीका होता है और दोनों के बीच असहमति के मामले में लड़ाई या बहस हो सकती है।
अगर आपकी राशि सिंह या सिंह है तो आप अपनी राशि के लिए अनुकूलता जरूर जान गए होंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: shutterstock, pexels
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।