
Leo Horoscope Today, 27 February 2026: 27 फरवरी 2026 को चंद्रमा कर्क राशि में गोचर करते हुए आपके बारहवें भाव में स्थित रहेगा। बारहवां भाव अवचेतन मन, गोपनीय योजनाएं, खर्च, विदेश, एकांत और मानसिक थकान का प्रतिनिधित्व करता है। जब चंद्रमा यहां आता है तो ऊर्जा बाहरी प्रदर्शन से हटकर भीतर की ओर चली जाती है। आज आप सामान्य से कम बोलना चाहेंगी, लेकिन भीतर विचारों का शोर अधिक रहेगा। यह दिन दिखावे का नहीं, आत्ममंथन का है। यदि आप आज हर बात में प्रतिक्रिया देंगी तो ऊर्जा खत्म हो जाएगी। आज का सही उपयोग प्लानिंग बनाने में है।
प्रेम जीवन में आज दूरी या मौन की स्थिति बन सकती है। यदि आप विवाहित हैं तो जीवनसाथी को लग सकता है कि आप कुछ छुपा रही हैं या खुलकर बात नहीं कर रहीं। सच यह है कि आप खुद अपनी भावनाएं समझने में व्यस्त हैं। अनावश्यक शंका से बचें और स्पष्ट बातचीत रखें। बारहवां भाव छुपे संबंधों का भी होता है, इसलिए किसी गुप्त आकर्षण या पुराने संपर्क को दोबारा सक्रिय करना भविष्य में जटिलता पैदा कर सकता है। अविवाहित महिलाओं को आज किसी भी संबंध को सार्वजनिक करने से पहले गंभीरता से सोचना चाहिए।
उपाय: सुबह सूर्य को अर्घ्य दें और 11 बार ॐ घृणि सूर्याय नमः मंत्र का जप करें।
कार्यस्थल पर आज पर्दे के पीछे काम करने का दिन है। यदि आप प्रशासन, प्रबंधन, राजनीति, कला, मीडिया या कॉर्पोरेट क्षेत्र में हैं तो आज खुलकर नेतृत्व करने की बजाय स्ट्रेटेजी बनाना बेहतर रहेगा। किसी कलीग्स पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। आज डॉक्यूमेंट , कॉन्ट्रैक्ट और कॉन्फिडेंटिअल इनफार्मेशन को सुरक्षित रखने । विदेश से जुड़ा कार्य या ऑनलाइन प्रोजेक्ट एक्टिव हो सकता है। यदि नौकरी बदलने का विचार है तो आज केवल रिसर्च करें।
उपाय: कार्य शुरू करने से पहले अपने कार्यस्थल पर कपूर जलाकर वातावरण शुद्ध करें।

आर्थिक मामलों में आज अचानक खर्च बढ़ सकता है। बारहवां भाव व्यय का होता है, इसलिए अस्पताल, यात्रा, दान या किसी पुराने पेमेंट्स की स्थिति बन सकती है। भावनात्मक संतुष्टि के लिए खर्च करना नुकसानदायक होगा। इन्वेस्टमेंट को लेकर प्राइवेसी रखें। किसी को अपनी पूरी फाइनेंसियल पोजीशन बताना समझदारी नहीं है। विदेशी स्रोत से आय की संभावना बन सकती है, लेकिन स्थिरता समय के साथ आएगी।
उपाय: लाल कपड़े में थोड़ा सा गुड़ बांधकर किसी जरूरतमंद को दान करें।
स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आज आपको विशेष रूप से पैरों के तलवे, नींद, रक्तचाप, हृदय क्षेत्र, आंखों और मानसिक थकान पर ध्यान देना होगा। बारहवां भाव पैरों और नींद से जुड़ा है। अनिद्रा, बेचैनी या बार-बार जागना संभव है। अधिक तनाव से हृदय की धड़कन तेज महसूस हो सकती है। आंखों में जलन या थकान भी हो सकती है, विशेषकर यदि आप देर रात तक स्क्रीन देखती हैं। पैरों में सूजन या दर्द भी संभव है।
उपाय: रात को सोने से पहले गुनगुने पानी में सेंधा नमक डालकर पैरों को डुबोएं ।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।