Mon Apr 20, 2026 | Updated 05:03 PM IST
What to do with leftover cooking oil at home

Leftover Cooking Oil Reuse Ideas: यूज्ड कुकिंग ऑयल अब नहीं जाएगा बेकार, इन घरेलू कामों में दिखाएगा कमाल

Used Cooking Oil Reuse Ideas: पूड़ी, कचौड़ी या पापड़ तलने के बाद अक्सर लोग तेल का दोबारा इस्तेमाल करने से बचते हैं, क्योंकि तलने के बाद तेल काला पड़ जाता है। ऐसे में अमूमन लोग इस तेल को बेकार समझकर फेंक देते हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि आप इसका इस्तेमाल किचन के अलावा घर के अन्य कामों में भी कर सकती हैं?
Editorial
Updated:- 2026-04-20, 14:05 IST

Leftover Cooking Oil Use: अक्सर लोग पकौड़े या समोसे तलने के बाद बचे हुए तेल को छानकर रख तो लेते हैं, पर काला होने पर उसे फेंक देते हैं। यह पढ़कर आप सोच रही होंगी कि भला पके और काले पड़ चुके तेल को घर के किस काम में दोबारा लाया जा सकता है? अगर आप भी बचे हुए तेल को बेकार समझती हैं, तो थोड़ा रुकिए। आज के इस लेख में हम आपको बचे हुए कुकिंग ऑयल (Used Cooking Oil) का दोबारा इस्तेमाल करने के कुछ बेहतरीन तरीके बता रहे हैं।

बागवानी के औजारों को जंग से बचाने के लिए करें इस्तेमाल (Cooking Oil Reuse Ideas)

leftover cooking oil uses

कुकिंग ऑयल का इस्तेमाल आप बागवानी में उपयोग होने वाले लोहे के औजारों को सुरक्षित रखने के लिए कर सकती हैं। इसके लिए तेल को पहले एक महीन छन्नी से छान लें, ताकि बेसन या अन्य चीजों के कण अलग हो जाएं। अब इस तेल को एक बोतल में भरकर रख लें। जब भी औजारों को साफ करना हो, तो उन पर थोड़ा सा तेल लगाकर कपड़े से पोंछ दें। तेल एक सेफ परत की तरह काम करता है, जिससे औजारों में जंग नहीं लगती और वे लंबे समय तक नए जैसे बने रहते हैं।

इसे भी पढ़ें- Handwash Bottle DIY: पुराने हैंडवॉश बोतल को फेंकने की बजाए, इन 3 DIY तरीकों से घर पर करें इस्तेमाल

चिपचिपे दाग और लेबल हटाने के लिए करें इस्तेमाल (Used Oil Reuse Hacks)

sticker-removing-hacks

अक्सर नए बर्तनों या बोतलों पर लगे स्टिकर या लेबल के निशान बहुत जिद्दी होते हैं। इन निशानों पर थोड़ा सा पुराना तेल लगाकर 5-10 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद उसे रगड़कर साफ करें; स्टिकर और उसका गोंद बिना किसी मेहनत के आसानी से निकल जाएगा।

लकड़ी की चीजों में चमक लाने के लिए कर सकती हैं इस्तेमाल (Leftover Cooking Oil Use For Furniture Shine)

Leftover Cooking Oil Use For Furniture Shine

अगर बचा हुआ तेल सरसों का है, तो आप इसका इस्तेमाल लकड़ी के फर्नीचर की चमक वापस लाने के लिए कर सकती हैं। इसके लिए एक मुलायम कपड़े पर थोड़ा सा तेल लेकर उसे लकड़ी पर रगड़ें। यह लकड़ी को नमी प्रदान करेगा और उसमें नई जैसी चमक वापस लाएगा। बस ध्यान रखें कि इसे लगाने के बाद एक सूखे कपड़े से अच्छे से पोंछ लें।

दरवाजों से आने वाली आवाज को खत्म करने के लिए (Leftover Used Cooking Oil Hacks)

how-to-fix-house-noisy-door

अगर आपके घर के किसी दरवाजे या खिड़की के कब्जों से आवाज आ रही है, तो आप इस तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह एक अच्छे लुब्रिकेंट की तरह काम करता है। इसके लिए बस एक रुई या ड्रॉपर की मदद से कब्जों पर थोड़ा सा तेल डाल दें। आवाज तुरंत बंद हो जाएगी और कब्जा स्मूथ हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें- Watermelon Peel Reuse Ideas: तरबूज के छिलके को फेंकने के बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik, Shutterstock, herzindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।