
घर को सजाना सभी को पसंद होता है। इसलिए हर कोई घर बनाते समय कई सारी अलग-अलग चीजों को खरीदता है, ताकि इसे सजाने के बाद घर सुंदर नजर आए। इस बार आपको किसी भी चीज को खरीदने की जरूरत नहीं है, बल्कि आपको सिर्फ घर पर बेकार पड़ी बोतल को इस्तेमाल करने की जरूरत है। हैंडवॉश की बोतल अक्सर हम घर में इधर-उधर फेंक देते हैं, जिसकी वजह से वो दोबारा इस्तेमाल में नहीं आती है। इस बार आप इसे रीयूज करके डेकोरेशन का सामान बना सकती हैं। आइए बताते बताते हैं इसे आप कैसे 3 तरह से रीयूज कर सकती हैं।
अगर आपकी भी हैंडवॉश की बोतल रखे-रखे खराब हो गई है, तो ऐसे में आपको सिर्फ इसे सुंदर रंगों से सजाना है। इसमें बीड्स या स्टोन वाली लटकन को लगाना है। इसमें क्रिस्टल डालने हैं और ऊपर से आर्टिफिशियल या ओरिजनल फ्लावर को लगाना है। इससे आपका फ्लावर पॉट तैयार हो जाएगा, जिसे आप घर में कही भी रख सकती हैं। साथ ही इसे सजाने के बाद आपको बाजार से पॉट खरीदने की जरूरत भ नहीं पड़ेगी।

आप घर को सजाने के लिए या विंजेट लुक देने के बारे में सोच रही हैं, तो ऐसे में आप इस तस्वीर में नजर आने वाले डिजाइन को क्रिएट कर सकती हैं। इसके लिए बोतल को बीच में से काटना है। फिर गत्ते और क्ले की मदद से विंडो का डिजाइन बनाना है। इसके आसपास बने हुए फूल और झाड़ का डिजाइन भी क्ले से बनेगा। इसमें रंग करना है। इस तरह से आपकी बोतल दोबारा से इस्तेमाल के लिए आ जाएगी, जिससे आप घर सजा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- अंडे की ट्रे को न समझें मामूली, मच्छरों को भगाने से लेकर डेकोरेशन तक में दिखाएगा कमाल
आप बोतल का इस्तेमाल पेन स्टेंड बनाने के लिए भी कर सकती हैं। इससे बनाया गया स्टेंड आपके सभी सामान के स्टोरेज के लिए अच्छा होगा। इसे बनाने के लिए बोतल को ऊपर से काटना है। इसे क्यूट टच देने के लिए आप इसमें कान और मुंह, आंख वाला डिजाइन क्रिएट करें। इसके बाद इसमें रंग भरें। इससे यह काफी सुंदर नजर आएगा। आप भी इसे ट्राई कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- पुराने कपड़ों को न समझें बेकार, बनाएं स्टाइलिश हैंड बैग
इस बार हैंडवॉश की बोतल का इस्तेमाल इस तरह से करें, ताकि आपकी बोतल दोबारा इस्तेमाल में आ सके।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit- Amazon/ Flipkart
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।