Fri Apr 17, 2026 | Updated 03:13 PM IST
Old Clothes Reuse Ideas

पुराने कपड़ों को न समझें बेकार, बनाएं स्टाइलिश हैंड बैग

Old Clothes Reuse Ideas: पुराने या फैशन आउट होने के बाद हम कपड़ों को अलमारी के एक कोने में फोल्ड करके रख देते हैं, जिन्हें फिर शायद ही पहनते हैं। अगर आपकी अलमारी या रैक में पुराने कपड़े ज्यादा हो गए हैं, तो उन्हें बेकार समझने की गलती मत करिएगा क्योंकि इसकी मदद से आप स्टाइलिश हैंड बैग बना सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2026-04-15, 18:04 IST

How To Reuse Old Clothes For Handbag: हमारी वॉर्डरोब में अक्सर ऐसे कपड़ों का ढेर लग जाता है, जो थोड़ा फट गए हैं या फिर अब फिट नहीं होते हैं। हम में से ज्यादातर लोग इन कपड़ों को बेकार समझकर इधर-उधर फेंक या फिर किसी को दे देते हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि इसका दोबारा से इस्तेमाल कर स्टाइलिश हैंड बैग बना सकती हैं? बाजार में मिलने वाले महंगे बैग्स के मुकाबले, घर पर बना बैग मजबूत और लंबे समय तक चलने वाले होते हैं। इतना ही नहीं बल्कि इन्हें आप अपने हिसाब से छोटा-बड़ा और डिजाइन कर सकती हैं। अगर आप भी पुराने कपड़ों को कूड़ा समझती हैं, तो अभी रुकिए। आज के इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कि पुरानी जींस, टी-शर्ट या सिल्क की साड़ी से बैग कैसे बना सकती हैं?

पुरानी जींस से टोट बैग कैसे बनाएं? (How To Make Handbag From Old Jeans)

reuse-old-jean

अगर आपकी अलमारी में पुरानी जींस या डेनिम रखी है, जिसे अब आप नहीं पहन रही हैं, तो इसकी मदद से आप टोट बैग बना सकती हैं। नीचे पढ़ें इसे बनाने का पूरा प्रोसेस-

टोट बैग बनाने का तरीका (Toe Bag Making Process)

how to make toe bag help of jeans

  • सबसे पहले जींस के पैरों वाले हिस्से को काट लें। ऊपर के पॉकेट वाले हिस्से को बैग के रूप में इस्तेमाल करें।
  • जींस के निचले कटे हुए हिस्से को मजबूती से सिल दें।
  • बचे हुए कपड़े से लंबी पट्टियां काटें और उन्हें हैंडल के रूप में ऊपर की तरफ सिल दें।
  • जींस की अपनी पॉकेट मोबाइल या चाबियां रखने के काम आती हैं। इसे कूल लुक देने के लिए पैच या एम्ब्रॉयडरी भी की जा सकती है।

इसे भी पढ़ें- DIY Ideas: बिना खर्च किए पुराने शर्ट से बनायें कैरी बैग्स, सब्जी-राशन लाने में नहीं होगी दिक्कत 

पुरानी टी-शर्ट से बैग कैसे बनाएं? (How To Make Handbag From Old T-shirt)

how to make bag from old t shirt

अगर आपको सिलाई करना नहीं आता, तो भी आप पुरानी टी-शर्ट से भी बैग बना सकती हैं। नीचे पढ़ें बैग बनाने का आसान तरीका-

बैग बनाने का तरीका (Hand Bag Making Process)

  • इसके लिए एक सूती टी-शर्ट लें और उसकी आस्तीन व गले वाले हिस्से को काट दें।
  • अब टी-शर्ट के सबसे निचले हिस्से को बराबर दूरी पर पतली-पतली पट्टियों में काट लें।
  • इन आमने-सामने की पट्टियों में मजबूती से दोहरी गांठ लगा दें।
  • गांठें लगने के बाद नीचे का हिस्सा बंद हो जाएगा और ऊपर का कटा हिस्सा हैंडल बन जाएगा.
  • यह बैग सब्जी लाने या जिम जाने के लिए बहुत हल्का और उपयोगी होता है।

पुरानी साड़ी या दुपट्टे से स्टाइलिश पोटली बैग कैसे बनाएं? (How To Make Potli Bag From Old Saree)

how to make potli bag help of old saree

शादी-ब्याह या किसी त्यौहार के लिए आप पुरानी सिल्क की साड़ी, बनारसी दुपट्टे या भारी कढ़ाई वाले कपड़ों से सुंदर पोटली बैग बना सकती हैं। नीचे पढ़ें इसे बनाने का तरीका-

स्टाइलिश पोटली बैग बनाने का तरीका (Potli Bag Making Process)

  • कपड़े को गोल आकार में काटें और किनारों को थोड़ा मोड़कर सिल लें, ताकि डोरी डालने की जगह बन सके।
  • मजबूती के लिए अंदर की तरफ सूती कपड़े का अस्तर लगाएं।
  • इसमें रेशमी डोरी डालें और किनारों पर लटकन या मोती लगाएं।
  • यह बैग आपके एथनिक लुक को और भी खूबसूरत बना देगा।

इसे भी पढ़ें- X-Ray Report Reuse Idea: 20 रुपये में बेकार पड़े एक्स-रे रिपोर्ट से बनाएं चूड़ी बॉक्स, बाजार से नहीं पड़ेगी खरीदने की जरूरत

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।