Sat Apr 11, 2026 | Updated 04:49 AM IST
Medicine Wrapper Reuse

Medicine Wrapper Reuse Ideas: दवाई के खाली रैपर को फेंकने के बजाय, इन 3 तरीकों से करें रियूज

Medicine Wrapper Ka Dobara Kaise Istemal Kaise Karen: घर में अगर कोई बुजुर्ग या पेशेंट है, तो यकीनन वह घर दवाइयों की छोटी दुकान बन गया होगा। मेडिसिन खत्म होने के बाद अक्सर लोग इनके रैपर को कूड़े में फेंक देते हैं, पर क्या आपको पता है कि इस बेकार चीज का इस्तेमाल कर आप घर के कई कामों को आसान बना सकती हैं?
Editorial
Updated:- 2026-04-08, 13:44 IST

Dawa Ke Wrapper Ka Reuse: हम सभी के घरों में दवाइयों का एक अलग बॉक्स होता है, जिसमें हम दर्द, बुखार, बदन दर्द और एसिडिटी जैसी समस्याओं की दवा रखते हैं। अगर घर में कोई मरीज है, तो यकीनन वह बॉक्स दवाइयों की एक छोटी दुकान बन जाता है। अक्सर दवा खत्म होने के बाद हम खाली रैपर्स को तुरंत कूड़े में फेंक देते हैंलेकिन क्या आप जानती हैं कि प्लास्टिक और एल्युमिनियम से बने ये छोटे रैपर्स घर के कई कामों में मददगार साबित हो सकते हैं? ज्यादातर लोग इन्हें बेकार समझकर फेंकने की गलती करते हैं। अगर आप भी इन्हें वेस्ट समझती हैं, तो यह लेख पढ़ने के बाद आप इन्हें संभालकर रखना शुरू कर देंगी। आज के इस आर्टिकल में हम आपको दवाइयों के खाली रैपर्स के दोबारा इस्तेमाल के बारे में बताने जा रहे हैं।

लोहे पर लगे जंग को हटाने के लिए

empty medicine wrapper uses

दवाई के खाली रैपर का इस्तेमाल आप लोहे की छोटी-छोटी चीजों पर लगे जंग को हटाने के लिए कर सकती हैं। ज्यादातर दवाइयों के रैपर के पीछे एल्युमिनियम की पतली परत होती है, जो जंग के साथ केमिकल रिएक्शन करके उसे ढीला करता है। करके उसे ढीला कर देती है।

इस्तेमाल करने का तरीका

  • दवाई के उस रैपर को लें , जिसके पीछे का कवर एल्युमिनियम फॉयल जैसा हो। प्लास्टिक वाले रैपर जंग हटाने का काम नहीं करते हैं।
  • रैपर को 3-4 बार मोड़कर स्क्रबर जैसा बनाएं।
  • जंग वाली जगह पर थोड़ा सा नमक और नींबू का रस या सफेद सिरका डालकर 5 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • अब दवाई के मुड़े हुए रैपर के एल्युमिनियम वाले हिस्से से जंग को रगड़ें।
  • रैपर के सख्त किनारे और एल्युमिनियम जंग की पपड़ी को कुरेदकर बाहर निकाल देगी।
  • जंग जब जब जंग हट जाए, तो उसे किसी पुराने कपड़े से पोंछ लें।
  • लास्ट में हल्का सा नारियल का तेल या मशीन का तेल लगा दें।

इसे भी पढ़ें- Reuse Hacks: प्लास्टिक की बोतल में नीचे की तरफ होल करने से घर के कई काम हो जाएंगे आसान, जानें कैसे कर सकती हैं आप इसका इस्तेमाल

बर्तन पर जमी कालिख हटाने के लिए करें दवाई के रैपर का इस्तेमाल

easy-ways-to-clean-greasy-utensils-properly

तेल से जले हुए निशान या बर्तन के निचले हिस्से पर जमी कालिख को हटाना काफी मुश्किल काम होता है, लेकिन दवाई के रैपर का इस्तेमाल कर आप इन्हें दोबारा चमका सकते हैं।

इस्तेमाल करने का तरीका

  • जले हुए बर्तन पर 2 चम्मच बेकिंग सोडा डालें और ऊपर से थोड़ा सफेद सिरका छिड़कें।
  • जब इसमें से बुलबुले उठने लगें, तब इसे 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • अब दवाई का एक खाली रैपर लें, उसे मोड़ें और कालिख वाली जगह पर रगड़ें।
  • अंत में साधारण डिश सोप और पानी से धो लें।

बाथरूम की टाइल्स के किनारे जमी गंदगी को हटाने के लिए

How-to-clean-bathroom-tiles-in-3-ways

अगर आपके बाथरूम की टाइल्स के किनारों पर काई और काली गंदगी जमा हो गई है, तो इसे साफ करने के लिए आप दवाई के खाली रैपर का इस्तेमाल कर सकती हैं।

इस्तेमाल करने का तरीका

  • सबसे पहले टाइल्स के किनारों पर ब्लीच लगाकर 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • अब दवाई का एक सख्त प्लास्टिक वाला रैपर लें।
  • इसके किनारों को टाइल्स के बीच की पतली लाइनों या कोनों में फंसाकर रगड़ें।
  • गंदगी निकलने के बाद उसे पानी से अच्छी तरह धो दें।

इसे भी पढ़ें- Leftover Soap को पीसकर बनाएं ऐसी चीजें, मिनटों में हो जाएंगे कई मुश्किल काम

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Freepik

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।