herzindagi
lakshmi panchami 2024 what things should not be donate

Lakshmi Panchami 2024 Daan: लक्ष्मी पंचमी के दिन न करें इन चीजों का दान, आर्थिक समस्याएं होंगी दूर

हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के दिन लक्ष्मी पंचमी मनाई जाती है। अब ऐसे में इस दिन किन चीजों का दान नहीं करना चाहिए। इसके बारे में विस्तार से जानते हैं। 
Editorial
Updated:- 2024-11-05, 07:00 IST

पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के दिन लक्ष्मी पंचमी का व्रत रखा जाता है। इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। ऐसा कहा जाता है कि लक्ष्मी पंचमी के दिन माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति के धन-धान्य में वृद्धि होती है और सुख-संपन्नता का आशीर्वाद मिलता है। लक्ष्मी पंचमी का व्रत बेहद सौभाग्यशाली माना जाता है। अगर किसी व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है, तो व्रत शुभ फलदायी साबित हो सकता है। अब ऐसे में लक्ष्मी पंचमी के दिन किन चीजों का दान नहीं करना चाहिए। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

लक्ष्मी पंचमी के दिन चांदी से संबंधित चीजों का न करें दान

silver item

लक्ष्मी पंचमी के दिन चांदी से संबंधित चीजों का दान भूलकर भी नहीं करना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि चांदी की चीजों का दान करने से व्यक्ति को अशुभता का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही जातकों को आर्थिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है। आपको बता दें, लक्ष्मी पंचमी के दिन चांदी की पूजा का महत्व है। इसलिए इस दिन इसका दान न करें।

इसे जरूर पढ़ें - Chhath Puja 2024 Kab Hai: कब से शुरू है छठ पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और सूर्य अर्घ्य का महत्व

लक्ष्मी पंचमी के दिन चावल का दान करने से बचें

चावल को समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। वैसे तो चावल दान किया जा सकता है, लेकिन लक्ष्मी पंचमी के दिन चावल का दान करने से बचें। इससे आर्थिक समस्याएं उत्पन्न होती है और शुक्रदोष का भी सामना करना पड़ता है। लक्ष्मी पंचमी के दिन चावल की खीर बनाएं और माता लक्ष्मी को भोग लगाएं। इससे माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और उत्तम परिणाम भी मिलने लग जाते हैं।

इसे जरूर पढ़ें - छठ पूजा से जुड़ी ये 10 बातें नहीं जानते होंगे आप, हर सवाल का जवाब यहां जानें

लक्ष्मी पंचमी के दिन न करें तेल का दान

oil daan

लक्ष्मी पंचमी के दिन तेल का दान भूलकर भी न करें। इससे धन हानि हो सकती है और इससे स्वास्थ्य पर भी असर पड़ता है। ऐसा कहा जाता है कि कार्तिक माह में सरसो तेल में माता लक्ष्मी का वास होता है और इसका दान करने से व्यक्ति को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा सरसो तेल का दान करने से दरिद्रता का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए इसका दान न करें।


अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।