Krishna Janmashtami Holiday 2025: कब है जन्माष्टमी की छुट्टी, जानें किन राज्यों में स्कूल-कॉलेज और ऑफिस रहेंगे 3 दिन के लिए बंद

Krishna Janmashtami Holiday: इस बार लोगों को कृष्ण जन्माष्टमी की छुट्टी के साथ-साथ स्वतंत्रता दिवस और रविवार को मिलाकर 3 छुट्टियां एक साथ मिल रही हैं। ऐसे में हर कोई तीन दिन की छुट्टियों का प्लान पहले से ही बनाकर बैठा है। लेकिन हर राज्य में छुट्टी अलग-अलग होती है। आर्टिकल में जानते हैं किन राज्यों में लंबे वीकेंड की छुट्टी मिल रही है।
image

हर साल कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। लेकिन कई सारी जगहें ऐसी हैं जहां पर इस उत्सव को बड़े स्तर पर मनाया जाता है। इसी वजह से वहां पर स्कूल, कॉलेज और ऑफिस की छुट्टी रखी जाती है। इस बार कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार 16 अगस्त को मनाया जाएगा। ऐसे में लोगों को 15 अगस्त के साथ-साथ रविवार का अवकाश भी मिलेगा। मतलब 3 दिन का लॉन्ग वीकेंड। ऐसे में हर किसी को आराम से कृष्ण जन्माष्टमी मनाने का मौका मिलेगा। लेकिन जानने वाली बात यह है कि कौन से ऐसे राज्य हैं जहां पर स्कूल, कॉलेज और ऑफिस की छुट्टी जन्माष्टमी के दिन रहेगी। आर्टिकल में बताते हैं पूरी जानकारी।

किन राज्यों में रहेगी जन्माष्टमी की छुट्टी?

  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • गुजरात
  • तमिलनाडु
  • उत्तराखंड
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • मेघालय
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
1 - 2025-08-12T143430.420

जन्माष्टमी पर बंद रहेंगी ये जगहें

कृष्ण जन्माष्टमी पर छुट्टी को लेकर अक्सर लोगों में कंफ्यूजन रहता है। लेकिन सरकार द्वारा जारी की गई लिस्ट के हिसाब से लोगों को छुट्टी के बारे में जानकारी मिल जाती है। इस बार ऊपर दिए गए राज्यों में लॉन्ग वीकेंड का मजा स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर में काम करने वाले लोगों को मिलेगा। इसलिए आप भी अपने घुमने का प्लान इस लिस्ट को देखकर बना सकते हैं। साथ ही, इस उत्सव को अच्छे से मना सकते हैं।

Krishna janmastami

जन्माष्टमी पर छुट्टी किन राज्यों में नहीं होती है?

त्रिपुरा, कर्नाटक, असम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, केरल, नागालैंड, गोवा, महाराष्ट्र और मिजोरम के कई हिस्सों में जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाता है। लेकिन बड़े स्तर पर इसका आयोजन नहीं होता है। ऐसे में यहां पर स्कूल, कॉलेज और ऑफिस बंद नहीं होते हैं। इसलिए वहां के लोगों को शनिवार की छुट्टी नहीं मिलेगी।

Janmastami

भगवान कृष्ण के जन्म के उत्सव हर जगह मनाया जाता है। लेकिन इसे उत्तर प्रदेश के मथुरा और वृंदावन में बड़े स्तर पर मनाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि यह जगह भगवान कृष्ण के जन्म से जुड़ी होती है। इसलिए यहां पर पहले से हीछुट्टी घोषित कर दी जाती है। आप चाहें तो इन छुट्टियों में बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। इससे आप इस वीकेंड का मजा अच्छे से उठा सकते हैं।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

FAQ

  • किन राज्यों में रहेगा लॉन्ग वीकेंड?

    उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, तमिलनाडु, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, मेघालय, बिहार
  • कृष्ण जन्माष्टमी की छुट्टी कब पड़ रही है?

    कृष्ण जन्माष्टी की छुट्टी इस बार 16 अगस्त की पड़ रही है।