herzindagi
image

मां दुर्गा ने ढकी आंखें तो शेर ने झुकाया सिर, Doctor बेटी के साथ हुई हैवानियत के 2 महीने बाद 'लज्जा' थीम पर बना यह दुर्गा पूजा पंडाल भी कर रहा है इंसाफ की मांग

देश में इन दिनों एक तरफ दुर्गा पूजा की धूम है। वहीं, दूसरी तरफ कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुए रेप और हत्या के मामले को आज 2 महीने पूरे हो गए हैं। इंसाफ की मांग, दु्र्गा पूजा पंडालों में भी गूंज रही है।  
Editorial
Updated:- 2024-10-09, 17:22 IST


Kolkata Rape and Murder Case को आज 2 महीने पूरे हो चुके हैं। 9 अगस्त की रात को कोलकाता के एक मेडिकल कॉलेज में कुछ ऐसा हुआ, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया और एक बार फिर महिला सुरक्षा पर सवाल उठने शुरु हो गए। आज इस केस को 2 महीने पूर हो चुके हैं। एक तरफ जहां जांच अभी भी जारी है, वहीं दूसरी तरफ न्याय की मांग भी लगातार उठ रही है। आज देश दु्र्गा पूजा की खुशियों में डूबा हुआ है। हर और मां के नाम के जयकारे लग रहे हैं। खासकर, कोलकाता में दु्र्गा पूजा बहुत ही धूमधाम से मनाई जाती है। मां दु्र्गा शेर पर सवाल होकर, हाथों पर अस्त्र-शस्त्र लिए पापियों का विनाश करने और भक्तों के दुख हरने आती हैं। लेकिन, इस बार ऐसा लग रहा है कि मां दु्र्गा की पूजा के लिए बना एक पंडाल भी महिलाओं की सुरक्षा और कोलकाता में डॉक्टर बेटी के हाथ हुई हैवानियत करने वाले दोषियों को सजा देने की मांग कर रहा है। यह पंडाल इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। क्या कुछ खास है इसमें और क्यों इसे देखकर लग रहा है कि मां दुर्गा प्रसन्न नहीं हैं बल्कि कहीं न कहीं नाराज और दुखी हैं।

कोलकाता में 'लज्जा' थीम पर बना दुर्गा पूजा पंडाल कर रहा है डॉक्टर बेटी के लिए इंसाफ की मांग

lajja pandal in kolkata
लज्जा थीम पर बने इस पंडाल में आरजी कर मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर बिटिया के साथ हुई घटना के दर्द को उकेरा गया है। इस पंडाल में मां दुर्गा की प्रतिमा शस्त्रहीन है और मां के अपनी आंखे ढकी हुई हैं। यहां तक कि देवी मां का शेर भी सिर झुकाए हुए नजर आ रहा है। मां के सामने एक महिला का शव रखा हुआ है, जो कोलकाता डॉक्टर की याद दिलाता है। पंडाल की सजावट में काले रंग और लाल रोशनी का इस्तेमाल किया गया है और एक तरफ डॉक्टर कोट दिखाया गया है। जाहिर सी बात है कि यह पंडाल आक्रोश के साथ-साथ लज्जा भी दिखा रहा है। मां दुर्गा जो पूजनीय हैं, वह भी देवियों को पूजने वाले इस देश में बेटियों के साथ हो रही घटनाओं से लज्जित हैं। मां का आंखे ढकना इस बात का भी संकेत है कि महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार को मां नहीं देख पा रही हैं।

यह भी पढ़ें- Kolkata Rape And Murder Case के 2 महीने बाद, एक तरफ दुर्गा पूजा दूसरी तरफ न्याय की मांग, ये हैं कोलकाता के हालात

कोलकाता डॉक्टर के साथ हुए अपराध के 2 महीने बाद क्या कुछ बदला?

rape cases data


कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुए रेप और हत्या के मामले को आज 2 महीने पूरे हो गए हैं। इसके बाद और भी कई ऐसे मामले सामने आए, जिन्होंने हमें हिलाकर रख दिया। यहां तक कि कोलकाता केस के 10 दिन पूरे होने तक ही कई रेप के मामले सामने आ चुके थे। आरजी कर के 50 सीनियर डॉक्टर्स ने रिजाइन कर दिया है और कुछ डॉक्टर्स भूख हड़ताल पर हैं। मामला अभी सीबीआई के पास है और जांच जारी है। हम सभी यही उम्मीद कर रहे हैं कि इस मामले में दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा और डॉक्टर बेटी को इंसाफ मिले। लेकिन, माफ कीजिएगा जिस तरह की खबरें आज भी सामने आ रही हैं, उससे समाज के तौर पर हमारे ऊपर सवाल उठना लाजमी है।

 यह भी पढ़ें- Kolkata Doctor Rape Murder Case: 'इतनी सुंदर भी नहीं थी जो इतना बवाल हो रहा है' से लेकर 'टाइट कपड़े पहनेगी तो...' समाज की घटिया सोच का आईना हैं ये सोशल मीडिया कमेंट्स



दु्र्गा पूजा का यह पंडाल इसी तरफ इशारा कर रहा है मानो मां दुर्गा भी यही कहना चाह रही हैं कि जब तक देश में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, उन्हें वह सम्मान नहीं मिल रहा है, जिसकी वे हकदार हैं, तब तक मां किसी पूजा से प्रसन्न नहीं होंगी। आप इस बारे में क्या सोचते हैं, हमें कमेंट बॉक्स में लिख कर बताएं।

 

 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।